hindimeaning.com

समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)

समय के महत्व पर निबंध-samay ka mahatva essay in hindi.

essay in hindi on samay ka mahatva

समय के महत्व पर निबंध 1 (100 शब्द)

मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती हुई लगातार आगे बढती है उसी प्रकार जीवन की धारा सुख-दुःख रूपी जीवन के अनेक संघर्षों को सहते-भोगते आगे बढती रहती है। आगे बढने में जो मदद करता है वह समय कहलाता है।

जो भागते हुए समय को पकडकर इसके साथ-साथ चल सकते हैं, जिस किसी ने भी समय के महत्व को पहचाना है और उसका सदुपयोग किया है, वह उन्नति की सीढियों पर चढ़ता चला गया है। लेकिन जिसने इसका तिरस्कार किया है समय ने उसे बर्बाद कर दिया है। समय का सदुपयोग ही विकास और सफलता की कुंजी है।

समय के महत्व पर निबंध 2 (200 शब्द)

हमारे लिए सबसे कीमती वस्तु समय ही है। इस युग मे सभी कार्य समय पर निर्भर होते है। इसलिए किसी ने कहा है। कि अपना टाइम आएगा। प्रत्येक कार्य करने के लिए समय की जरूरत होती है। समय गरीब को अमीर तथा अमीर को गरीब मे बदल सकता है। यदि हम अपने समय को बर्बाद कर रहे है। तो यह बड़ा पाप है।

हम समय को बर्बाद करते है। तो समय हमे बर्बाद कर देता है। इसलिए खुद को बर्बादी से बचाने के लिए समय को बर्बाद नहीं करें। समय की बर्बादी से हमारे भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। समय ही हमारा सबसे श्रेष्ठ धन है। इससे बढ़कर कुछ भी नहीं है। जो लोग समय को ज्यादा महत्व देते है समय भी उन्हे ज्यादा महत्व देता है। कई लोग ऐसे होते है।

जिन पर मुसीबत आने पर वे अपना धैर्य खो देते है। और अपना अमूल्य समय को गंवा देते है। समय की महता जो नहीं मानता समय उसकी भी महता नहीं जनता है। समय को हम न तो खरीद सकते है। और न उसे बेच सकते है। हर रोज सुबह होती है। और फिर शाम होती है। ये इसका नित्यकर्म है। हमे भी समय की तरह अपने नित्यकर्म का टाइम-टेबल बनाकर चलना चाहिए।

समय के महत्व पर निबंध 3 (300 शब्द)

भूमिका :  मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती हुई लगातार आगे बढती है उसी प्रकार जीवन की धारा सुख-दुःख रूपी जीवन के अनेक संघर्षों को सहते-भोगते आगे बढती रहती है। जीवन का उद्देश्य लगातार आगे बढना होता है इसी में सुख है, आनंद है।

छात्रवास में समय का महत्व :   छात्रवास में समय का बहुत अधिक महत्व होता है। किसान अपने खेत में अलग-अलग ऋतुओं में अलग-अलग प्रकार की फसल उगाता है। अगर बीज बोने का निश्चित समय किसी प्रकार से बीत जाता है तो वह फसल पैदा नहीं हो सकती है। ठीक यही दशा छात्रों के जीवन की भी होती है। विद्यार्थी जीवन वह समय होता है जब मनुष्य सारे जीवन भर के लिए तैयार होता है।

इसीलिए इस अवस्था में उसे समय के महत्व को जानना और उसका उपयोग करना उसके लिए बहुत आवश्यक होता है। छात्र की जीवन रूपी भवन की नींव भी इसी समय पर बनती है।

जिस तरह से एक बहुत बड़ी पुस्तक को लिखने के लिए एक-एक अक्षर लिखना पड़ता है और तब एक पुस्तक लिखी जाती है इसी तरह विद्यार्थियों को एक-एक सैकेंड का उपयोग करके इतनी बड़ी किताबों को पढना पड़ता है केवल तभी वह उसके ज्ञान को प्राप्त कर सकता है।

उपसंहार :  अगर हम समय के महत्व को समझकर समय का सदुपयोग करते हैं तो सफलता हमसे कभी भी दूर नहीं होती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करें और अपने राष्ट्र के भविष्य को उन्नति की ओर ले जाएँ। हमे हमेशा अपने काम को निश्चित रूप से समय पर ही पूरा करना चाहिए।

समय के महत्व पर निबंध 4 (400 शब्द)

भूमिका : एक आम और सही कहावत है कि, “समय और ज्वार-भाटा किसी का इंतजार नहीं करते हैं”, जिसका अर्थ है कि, समय किसी का भी इंतजार नहीं करता है, सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए। समय आता है और हमेशा की तरह चला जाता है पर कभी भी रुकता नहीं है।

समय सभी के लिए निःशुल्क होता है, लेकिन कोई भी इसे कभी भी न तो बेच सकता है, न ही खरीद सकता है। यह अबंधनीय है, अर्थात् कोई भी इसकी सीमा निर्धारित नहीं कर सकता है। यह समय ही है, जो सभी को अपने चारों ओर नचाता है। अपने जीवन में कोई भी न तो इसे हरा सकता है, और न ही इससे जीत सकता है।

समय अमूल्य है : समय पर सबसे अच्छी कहावत है “समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते।” सभी को समय के मूल्य और महत्व को समझना चाहिए। लोग अक्सर पैसे को अपना सबसे मूल्यवान संसाधन मानते हैं, जबकि धन की तुलना में समय अधिक मूल्यवान है।

समय आंशिक रूप से इस कारण से है कि हम सभी को हमारे जीवन में केवल एक निश्चित समय आवंटित किया जाता है, और इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि, हम इसे बुद्धिमानी से उपयोग करें।

समय का माप :   समय अमाप है। समय का कोई आरंभ और अंत नही है। समय अविभाज्य और अतुलनीय है।समय को सेकंड, मिनट, घंटे, दिन, सप्ताह, महीने, साल, दशक और सदियों में बांटा गया है। समय  हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता रहता है, वो कभी पीछे मुड़कर नही देखता।

उपसंहार : समय का सदुपयोग हमारे जीवन की उन्नति की कुंजी है वह लोग जीवन में सफल बनते हैं जो समय का सही तरीके से प्रयोग करते हैं जिससे हमारे जीवन में समन्वय बना रहता है संत महात्मा और संसार के जितने भी महान व्यक्ति थे उनका हम कई यूगो के बाद भी याद करते हैं क्योंकि वह समय के मूल्य को पहचानते थे।

उन्होंने हर कार्य को समय पर करने की प्रेरणा दी जो घड़ी हम हाथ में बांध कर चलते हैं वह हमसे कहती है कि मेरे साथ चलो भले ही आगे चलो पर मेरे से पीछे हो कर नहीं चलना क्योंकि साथ चलने से सदा जीवन सुखी रहता है और समय सोने से भी अधिक मूल्यवान है और इसकी कीमत समय पर ही समझना जरूरी है।

समय के महत्व पर निबंध 5 (500 शब्द)

भूमिका :  आगे बढने में जो मदद करता है वह समय कहलाता है। जो भागते हुए समय को पकडकर इसके साथ-साथ चल सकते हैं, जिस किसी ने भी समय के महत्व को पहचाना है और उसका सदुपयोग किया है, वह उन्नति की सीढियों पर चढ़ता चला गया है। लेकिन जिसने इसका तिरस्कार किया है समय ने उसे बर्बाद कर दिया है। समय का सदुपयोग ही विकास और सफलता की कुंजी है।

मानव जीवन में समय का बहुत महत्व होता है। जब समय के मूल्य को पहचान लिया जाता है तो वही समय का सदुपयोग होता है। बीता हुआ समय कभी भी वापस लौट कर नहीं आता है। समय किसी का भी दास नहीं होता है। समय किसी पर भी निर्भर नहीं होता है वह अपनी गति से चलता है। जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझ पाता है वह कभी भी अपने जीवन को सफल नहीं बना सकता है।

आलस्य का त्याग :  जब समय बीत जाता है तब हमें समय के महत्व का एहसास होता है। जब समय का दुरूपयोग किया जाता है तब दुःख और दरिद्रता के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होता है। समय का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है। आलस्य जीवन का एक कीड़ा होता है। अगर वह जीवन में लग जाता है तो जीवन नष्ट हो जाता है। जब लखपति समय से चूक जाता है तो वह भी निर्धन हो जाता है।

सुखों की प्राप्ति :  जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है केवल वही सभी सुखों को प्राप्त कर पाता है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर कर लेता है उसे कोई भी व्यग्रता नहीं होती है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर करता है वह केवल अपना ही भला नहीं करता है बल्कि अपने परिवार गाँव, और राष्ट्र की उन्नति का कारण भी बनता है।

समय सिमित :  भगवान ने प्रत्येक मनुष्य को एक निश्चित उद्देश्य और निश्चित समय के साथ पृथ्वी पर भेजा है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में नपा-तुला समय होता है। जब हम ज्यादातर समय को बेकार के कामों में व्यतीत कर देते हैं तब हमें होश आता है। समय के महत्व पर एक कहावत भी कही गई है – अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

उपसंहार :   अगर हम समय के महत्व को समझकर समय का सदुपयोग करते हैं तो सफलता हमसे कभी भी दूर नहीं होती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करें और अपने राष्ट्र के भविष्य को उन्नति की ओर ले जाएँ। हमे हमेशा अपने काम को निश्चित रूप से समय पर ही पूरा करना चाहिए।

हम सभी भारत देश के निर्माता हैं। हमें हमेशा अपने देश की उन्नति के लिए अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए। अगर हम काम को निश्चित समय पर पूरा करते हैं तो इससे समय भी बच जाता है जिसका प्रयोग हम समाज के कल्याण के लिए भी कर सकते हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि कभी भी समय व्यर्थ न हो सके। समय का पूरा उपयोग करना चाहिए और समय के महत्व को समझाना चाहिए।

समय के महत्व पर निबंध 6 (700 शब्द)

भूमिका : अपने जीवन के हर मिनट का आनंद लेना सीखें। अभी में खुश रहो। भविष्य में आपको संतुष्ट करने के लिए खुद से बाहर किसी चीज़ का इंतज़ार न करें। इस बात पर विचार करें कि आपके पास कितना कीमती समय है, चाहे वह काम पर हो या आपके परिवार के साथ। हर मिनट का आनंद और स्वाद लेना चाहिए।

समय को घंटों, दिनों, वर्षों और इसी प्रकार मापा जाता है। समय हमें अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित और संरचित करने की एक अच्छी आदत बनाने में मदद करता है। कोई भी समय को रोक नहीं सकता है। समय के साथ साथ हमारी उम्र और अनुभव भी बढ़ते जाते हैं !

समय का सदुपयोग : हा ये आवश्यक है कि हम समय रहते ही अगर समय का महत्व समझ जाते हैं । और समय की महत्व या समय का सदुपयोग कर लेते है तो उसे हम समय को खरीदने जैसा समझ सकते हैं। अगर वक विद्यार्थी समय रहते मन लगाकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर लेता हैं।

तो समय हमेशा उसे खुशी प्रदान करता रहेगा। वही अगर विद्यार्थी अपनी लापरवाही के कारण समय बर्बाद करता रहता है। तो ये निश्चित ही है कि भविष्य में उसे अनेक कष्ट मिलने तय हैं। अतः समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी होता हैं।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व :   बूँद-बूँद से सागर बनता है। इसी प्रकार छोटे-छोटे क्षणों से हमारा जीवन बनता है, छात्र जीवन हमारे जीवन की प्रारंभिक अवस्था है। यह व्यक्तित्व निर्माण की अवस्था कही गई है। यदि छात्र शुरुआती अवस्था में ही समय का महत्व सीख जाते हैं तो अपना बाकी का जीवन सुख व समृद्धि के साथ जीते हैं।

समय की शक्ति :  पिछले समय में कई राजा खुद को अपनी उम्र के शासक और सभी के रूप में घोषित करते हैं। लेकिन, वे भूल जाते हैं कि उनके पास सीमित समय है। दुनिया में समय ही एकमात्र ऐसी चीज है जो असीम है। समय आपको सेकंड के एक आंदोलन में एक राजा या भिखारी बना सकता है।

समय बर्बाद :  जो व्यक्ति समय के महत्व ( समय के महत्व को समझता हैं। वो फालतू बिन किसी मतलब के इधर से उधर टहलता नज़र नहीं आएगा। अनेक ऐसे लोग नज़र आ जाएंगे जो पत्ते खेलने में घंटो व्यतीत कर देते है या कहे कि समय बर्बाद कर देते हैं। वो आने समय का सदुपयोग म करके दुरुपयोग कर रहे होते हैं।

समय का प्रभावी उपयोग :  कोई भी व्यक्ति अगर समय का सही उपयोग करना सीख गया तो निश्चित सफलता उनके कदम चूमेगी। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा प्रदान की जा सकती है। समय एक प्रेरक शक्ति है। इससे जीवन में कुछ हासिल करने की ललक आती है।

विद्यार्थी के जीवन में समय का काफी योगदान होता है। अगर विद्यार्थी ने समय का सदुपयोग करना सिख गया तो निश्चित वह जीवन में अपने लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकता है। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा प्रदान की जा सकती है।

समय की पाबंदी :   हर किसी को जीवन के हर मोड पर समय की पाबंदी के साथ चलना चाहिए । समय की पाबंदी का अर्थ है, एक व्यक्ति के लिए निश्चित समय पर कार्य करना या दिए हुए समय पर किसी भी कार्य को पूरा करना। यह बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

यदि हम जीवन के हर काम में समय के पाबंद रहें , तो कोई भी हमारे लिए कुछ भी गलत नहीं कह सकता है।  छात्रों को स्कूल समय पर जाना चाहिए। यदि वे समय पर होंगे, तो सजा से बचेंगे और हमेशा शिक्षकों नज़रों में वह एक प्रभावशाली विद्यार्थी रहेगा।

उपसंहार : हमारी दैनिक दिनचर्या; जैसे- स्कूल का कार्य, गृह कार्य, सोने के घंटे, जागने का समय, व्ययाम, भोजन करना आदि योजना अनुसार और समय के अनुसार आयोजित होनी चाहिए। हमें कठिन परिश्रम करने का आनंद लेना चाहिए और कभी भी अपनी अच्छी आदतों को बाद में करने के लिए टालना नहीं चाहिए। हमें समय के महत्व को समझना चाहिए और इसी के अनुसार रचनात्मक ढंग से प्रयोग करना चाहिए, ताकि हम समय से धन्य हो न कि नष्ट हो।

समय के महत्व पर निबंध 7 (1000+ शब्द)

भूमिका : मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती हुई लगातार आगे बढती है उसी प्रकार जीवन की धारा सुख-दुःख रूपी जीवन के अनेक संघर्षों को सहते-भोगते आगे बढती रहती है। जीवन का उद्देश्य लगातार आगे बढना होता है इसी में सुख है, आनंद है।

आगे बढने में जो मदद करता है वह समय कहलाता है। जो भागते हुए समय को पकडकर इसके साथ-साथ चल सकते हैं, जिस किसी ने भी समय के महत्व को पहचाना है और उसका सदुपयोग किया है, वह उन्नति की सीढियों पर चढ़ता चला गया है। लेकिन जिसने इसका तिरस्कार किया है समय ने उसे बर्बाद कर दिया है। समय का सदुपयोग ही विकास और सफलता की कुंजी है।

समय सिमित : भगवान ने प्रत्येक मनुष्य को एक निश्चित उद्देश्य और निश्चित समय के साथ पृथ्वी पर भेजा है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में नपा-तुला समय होता है। जब हम ज्यादातर समय को बेकार के कामों में व्यतीत कर देते हैं तब हमें होश आता है। समय के महत्व पर एक कहावत भी कही गई है – अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत।

इसी वजह से हर बुद्धिमान व्यक्ति समय के महत्व को समझता है। हमारा जीवन समय से जुड़ा हुआ होता है। भगवान ने हमें जितना भी समय दिया है उसमे एक पल की भी वृद्धि होना असंभव है। जिस राष्ट्र के व्यक्ति समय के महत्व को समझ जाते हैं वही राष्ट्र समृद्ध हो सकता है। समय के सदुपयोग से ही मनुष्य निर्धन, अमीर, निर्बल, सबल, मुर्ख और विद्वान् बन सकता है।

समय अमूल्य वस्तु : समय एक अमूल्य वस्तु के साथ-साथ अमूल्य धन भी होता है। समय की कीमत धन से बहुत अधिक होती है इसीलिए समय अमूल्य होता है। धन आज है कल नष्ट हो जाएगा परसों वापस आ जाएगा लेकिन एक बार समय अतीत की गर्त में समा जाता है तो वह चाहकर भी वापस नहीं आता है।

हमारा कर्तव्य होता है कि हमें दिन में जो भी काम करना है उसे सुबह ही निश्चित कर लेना चाहिए। दिन में उस काम को करके समाप्त कर देना चाहिए। विद्यालय से जो भी समय बचता है उसका प्रयोग अन्य कलाओं को सीखने में करना चाहिए। बेकार की बातों में समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए लेकिन जीवन में थोडा मनोरंजन भी होना चाहिए। आज के काम को कभी भी कल पर नहीं छोड़ना चाहिए।

मनुष्य के जीवन का हर पल उसकी दुर्लभ संपत्ति होती है क्योंकि अगर धन-दौलत न रहे तो उसे दुबारा परिश्रम करके प्राप्त किया जा सकता है लेकिन समय वह संपत्ति होती है जो एक बार चले जाने से दुबारा नहीं आती है। इसी वजह से समय का सदुपयोग मनुष्य के लिए बहुत जरूरी होता है।

जब सही समय पर सही काम किया जाता है तभी समय का सदुपयोग होता है। समय बहुत बलवान होता है यह किसी के लिए नहीं रुकता और न ही किसी का इंतजार करता है यह लगातार चलता ही रहता है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कोई-न-कोई लक्ष्य होता है जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें समय के महत्व को जानना होगा।

जो मनुष्य आज के काम को कल पर छोड़ देता है वह कभी भी सफल नहीं हो पाता है। लेकिन जो मनुष्य आज के काम को आज ही समाप्त कर देता है वह मनुष्य जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है। भाग्य भी ऐसे मनुष्यों का साथ देता है वे अपने जीवन में उच्च से उच्चतर लक्ष्य की तरफ बढ़ते जाते हैं।

समय का महत्व : समय के सदुपयोग का बहुत महत्व होता है। अगर समय पर काम नहीं होता है तो समय का सदुपयोग नहीं हो पाता है जिससे जीवन अभिशाप बन जाता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति करने की इच्छा रखता है। वह हमेशा अपने जीवन में धनवान, बलवान और विद्वान् बनना चाहता है। जब मनुष्य ऐसी इच्छा रखता है तो उस के समय के महत्व को समझना बहुत जरूरी होता है।

जिस किसी ने भी समय के सदुपयोग को समझा है वह उन्नति के शिखर पर पहुंच चुका है। बहुत से महान पुरुषों ने भी समय के महत्व को समझकर ही सफलता प्राप्त की थी। जो व्यक्ति समय का सम्मान करता है समय भी उसका सम्मान करता है। जो समय को बर्बाद करता है समय उसे बर्बाद कर देता है।

गाँधी जी ने भी बहुत ही सावधनी और बुद्धिमानी से समय का सदुपयोग किया था इसी वजह से वे महान पुरुष बने थे। महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन अपने बचपन में सब्जी बेचकर पैसे कमाते थे। उनके अध्यापक उन्हें बहुत बुद्धिमान समझते थे। वे जीवन में कठोर-से-कठोर परिस्थितियों का सामना करने के लिए डटे रहते थे। उन्होंने समय के महत्व को समझ लिया था इसलिए समय को व्यर्थ नहीं गंवाते थे।

वे लगातार परिश्रम करते रहे जिसकी वजह से आज वे एक महान वैज्ञानिक बन गए। उन्होंने रेडियम की खोज करके पूरे जगत को रोशन किया है। प्रत्येक मनुष्य को समय के सही मूल्य को पहचानना चाहिए समय निकलने पर काम करने वालों को अक्सर पछताना ही पड़ता है।

एक-एक बूंद के एकत्रित रूप विशाल सागर को देखा जा सकता है और जब एक-एक बूंद टपकती है तो बड़े-से-बड़ा बर्तन भी खाली हो जाती है। कुछ इसी तरह से जीवन भी पल और क्षण के मिलने से बना होता है। जितने भी पल और क्षण बीत जाते हैं वे कभी वापस लौटकर नहीं आते हैं।

समय बीतते हुए अनुमान नहीं होता है लेकिन इन क्षणों के बीतने से दिन, सप्ताह, मास और साल बीतते जाते हैं। समय के बीतने के साथ ही जीवन के दिन भी बीत जाते हैं। जो लोग समय की गति को नहीं जानते और इसके महत्व को नहीं समझते हैं, समय को नष्ट करते हैं समय भी ऐसे लोगों को नष्ट कर देता है।

सुखों की प्राप्ति : जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है केवल वही सभी सुखों को प्राप्त कर पाता है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर कर लेता है उसे कोई भी व्यग्रता नहीं होती है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर करता है वह केवल अपना ही भला नहीं करता है बल्कि अपने परिवार गाँव, और राष्ट्र की उन्नति का कारण भी बनता है।

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है वह धनवान, बुद्धिमान और बलवान बन सकता है। माता लक्ष्मी भी उसकी सखी बन सकती हैं। ऐसे व्यक्ति की संतान कभी भी पैसे की वजह से दुखी नहीं होती है। अगर हम बहुत ही ध्यानपूर्वक देखते हैं तो हमें पता चलता है कि आज तक जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं वे सभी समय के सदुपयोग को जानते थे इसी वजह से महान कहलाए थे।

कार्य की सफलता : समय का हर पल, हर क्षण और हर साँस ही जीवन होता है। जो अपने जीवन के एक-एक पल का सदुपयोग करता है उसका जीवन सफल हो जाता है लेकिन जो एक पल भी व्यर्थ कर देता है उसका जीवन निरर्थक बन जाता है। कार्य की सफलता कार्य की कुशलता से अधिक कार्य की तत्परता पर निर्भर करती है। समय ही सत्य होता है।

समय का सदुपयोग ही सफलता और समृद्धि के प्रतीक और परिचायक होते हैं। समय का सदुपयोग करने के लिए मनुष्य को नियमित जीवन जीना चाहिए। हमारे देश में समय का बहुत अधिक दुरूपयोग होता है। बेकार की बातों में समय को बेकार किया जाता है। समय का सबसे अधिक दुरूपयोग मनोरंजन के नाम पर किया जाता है। समय को खोकर कोई भी व्यक्ति सुखी नहीं रह सकता है।

आलस्य का त्याग : जब समय बीत जाता है तब हमें समय के महत्व का एहसास होता है। जब समय का दुरूपयोग किया जाता है तब दुःख और दरिद्रता के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होता है। समय का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है। आलस्य जीवन का एक कीड़ा होता है। अगर वह जीवन में लग जाता है तो जीवन नष्ट हो जाता है। जब लखपति समय से चूक जाता है तो वह भी निर्धन हो जाता है।

अगर हमें स्टेशन पहुंचने में 5 मिनट देरी हो जाती है तो ट्रेन हाथ से छूट जाती है। अगर छात्र को परीक्षा के लिए देरी हो जाती है तो उसकी परीक्षा छूट जाती है। आज के समय में बहुत से युवक अवकाश के दिनों में व्यर्थ घर में बैठे रहते हैं अथवा बुरी संगति में पड़कर समय को बर्बाद करते रहते हैं। समय का दुरूपयोग एक पाप के समान होता है और जो भी इस पाप के कीच में गिर जाता है उसका कभी भी उद्धार नहीं हो सकता है। हमें सदैव समय के दुरूपयोग से बचना चाहिए।

छात्रवास में समय का महत्व : छात्रवास में समय का बहुत अधिक महत्व होता है। किसान अपने खेत में अलग-अलग ऋतुओं में अलग-अलग प्रकार की फसल उगाता है। अगर बीज बोने का निश्चित समय किसी प्रकार से बीत जाता है तो वह फसल पैदा नहीं हो सकती है। ठीक यही दशा छात्रों के जीवन की भी होती है। विद्यार्थी जीवन वह समय होता है जब मनुष्य सारे जीवन भर के लिए तैयार होता है।

इसीलिए इस अवस्था में उसे समय के महत्व को जानना और उसका उपयोग करना उसके लिए बहुत आवश्यक होता है। छात्र की जीवन रूपी भवन की नींव भी इसी समय पर बनती है। जिस तरह से एक बहुत बड़ी पुस्तक को लिखने के लिए एक-एक अक्षर लिखना पड़ता है और तब एक पुस्तक लिखी जाती है इसी तरह विद्यार्थियों को एक-एक सैकेंड का उपयोग करके इतनी बड़ी किताबों को पढना पड़ता है केवल तभी वह उसके ज्ञान को प्राप्त कर सकता है।

जो छात्र अपनी रोज की पढाई को पूरा नहीं कर पाता है उस छात्र को परीक्षा के समय में अपनी पढाई एक विशाल पहाड़ की तरह लगती है। जब परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होती है तो वे गलत तरीकों से परीक्षा को उत्तीर्ण करने की कोशिश करते हैं। इन गलत तरीकों से उन्हें असफलता मिलती है और इन कामों से उनका समाज में सिर नीचा हो जाता है।

उन्हें बाद में बहुत पछतावा होता है लेकिन बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं होता है। समय का सदुपयोग करने वाला छात्र अपने जीवन में एक सफल नागरिक बन जाता है लेकिन जो विद्यार्थी समय को बातों में या इधर-उधर घूमने-फिरने में व्यर्थ करता है, वह अंत में रोता है, पछताता है लेकिन वह चाहकर भी उस समय को वापस नहीं ला सकता है। भगवान एक बार में केवल एक ही पल देते हैं तथा दूसरे पल से पूर्व पहले पल को छीन लेते हैं।

उपसंहार : अगर हम समय के महत्व को समझकर समय का सदुपयोग करते हैं तो सफलता हमसे कभी भी दूर नहीं होती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करें और अपने राष्ट्र के भविष्य को उन्नति की ओर ले जाएँ। हमे हमेशा अपने काम को निश्चित रूप से समय पर ही पूरा करना चाहिए।

Related posts:

  • परीक्षाओं में बढती नकल की प्रवृत्ति पर निबंध-Hindi Nibandh
  • ई-कॉमर्स व्यवसाय पर निबंध
  • डॉ मनमोहन सिंह पर निबंध-Dr. Manmohan Singh in Hindi
  • मानव और विज्ञान पर निबंध-Science and Human Entertainment Essay In Hindi
  • पराधीन सपनेहुँ सुख नाहीं पर निबंध-Hindi Essay on Paradhi Supnehu Sukh Nahi
  • नर हो न निराश करो मन को पर निबंध
  • दूरदर्शन के लाभ, हानि और महत्व पर निबंध-Television Essay in Hindi
  • ईद पर निबंध-Essay On Eid In Hindi
  • झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई पर निबंध-Rani Laxmi Bai In Hindi
  • लोकमान्य गंगाधर तिलक पर निबंध-Bal Gangadhar Tilak In Hindi
  • वायु प्रदूषण पर निबंध-Essay On Air Pollution In Hindi (100, 200, 300, 400, 500, 700, 1000 Words)
  • हिंदी दिवस के महत्व पर निबंध-Hindi Diwas Essay In Hindi
  • रबिन्द्रनाथ टैगोर पर निबंध-Essay On Rabindranath Tagore In Hindi
  • महिला सशक्तिकरण पर निबंध-Women Empowerment Essay In Hindi
  • इंटरनेट पर निबंध-Essay On Internet In Hindi
  • गाय पर निबंध-Essay On Cow In Hindi
  • पुस्तकालय पर निबंध-Essay On Library In Hindi
  • मेरी माँ पर निबंध-My Mother Essay In Hindi
  • Hindi Nibandh For Class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 And 8
  • Beti Bachao Beti Padhao In Hindi-बेटी बचाओ बेटी पढाओ से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें

HindiKiDuniyacom

समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi)

समय के महत्व

“समय” एक ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है। समय सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसके आगे दूसरे हथियार बेकार हैं। समय एक सामान्य शब्द लगता है लेकिन इसके महत्व को समझना बहुत मुश्किल है। एक सफल और असफल व्यक्ति के बीच समय की कीमत का अंतर होता है।

समय के महत्व पर छोटे तथा बड़े निबंध (Short and Long Essay on Value of Time in Hindi, Samay ka Mahatva par Nibandh Hindi mein)

हमारे जीवन में समय के महत्व को बेहतर ढंग से समझने के लिए आइए नीचे दिए गए छोटे और बड़े निबंधों को देखें।

निबंध 1 (300 शब्द)

समय क्या है? समय एक ऐसी चीज है जो हीरे-सोने से भी महंगी है, समय की कीमत पैसे से ज्यादा है, समय किसी भी दुश्मन से ज्यादा ताकतवर है, समय से बेहतर कोई नहीं सिखा सकता। समय का बहुत महत्व है और इसका गहरा अर्थ है। इसलिए सफल जीवन के लिए समय के महत्व को समझना जरूरी है।

समय प्रबंधन

समय प्रबंधन हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय का प्रबंधन सफलता की ओर पहला कदम है। समय को मैनेज करने का मतलब है अपने जीवन के हर पल को मैनेज करना।

उचित समय प्रबंधन से तात्पर्य आपके काम की अग्रिम तैयारी से है ताकि आप भविष्य में और अधिक लाभ कमाने में सक्षम हो सकें। समय प्रबंधन सभी जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक है चाहे वे युवा हों, बड़े हों या वरिष्ठ नागरिक हों।

समय का मूल्य

कहा जाता है कि समय उन्हें महत्व देता है जो समय को महत्व देते हैं। अच्छे काम के लिए समय का सदुपयोग करना आपको अच्छे परिणाम देगा और अगर आप इसे बुरे काम में इस्तेमाल करेंगे तो यह आपको निश्चित रूप से बुरा परिणाम देगा।

बहुत से लोग समय को महत्व नहीं देते हैं, वे सोचते हैं कि पैसा ही सब कुछ है जो उन्हें सफल और खुश रखता है। लेकिन बाद में जब उन्होंने समय गंवाया तो उन्हें पता चला कि समय के सामने पैसा कुछ भी नहीं है। हालाँकि, खोया हुआ पैसा बाद में कमाया जा सकता है लेकिन एक बार समय बीत जाने के बाद, यह फिर कभी पहले जैसा नहीं रहेगा।

समय हमारे जीवन की कुंजी है। चाहे सुख हो, दुख हो, सफलता हो, असफलता हो, सब कुछ परोक्ष रूप से समय पर निर्भर है। समय के साथ समय के मूल्य को समझना आवश्यक है अन्यथा आप जीवन भर पछताएंगे।

निबंध 2 (250 शब्द)

समय और धन की दौड़ में हमेशा समय की जीत होती है। पैसा कमाना आपको अमीर बना देगा लेकिन समय को जीतना आपको सफल बनाएगा। समय फिर कभी लौट कर नहीं आता, आपको इसका उपयोग करने का केवल एक ही मौका मिलता है। यदि आप आज समय का सदुपयोग करते हैं, तो यह आपको कल लाभकारी परिणाम देगा। समय बहुत कीमती है और इसे अच्छे कामों में खर्च करने की जरूरत है।

समय के मूल्य को समझना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बदलता रहता है। समय फिर कभी किसी के जीवन में एक जैसा नहीं हो सकता। जो व्यक्ति समय के महत्व को जानता है और उसका सम्मान करता है, वह चतुर और बुद्धिमान माना जाता है। वह व्यक्ति अपने जीवन में सभी सफलता प्राप्त करने वाला होता है।

हमें समय का महत्व तब पता चलता है जब हमारे पास वास्तव में इसकी कमी होती है। एक छात्र परीक्षा देते समय प्रत्येक मिनट के मूल्य को महसूस कर सकता है, नौकरी चाहने वाले को समय की कीमत महसूस होती है जब उसे कुछ मिनट देर से आने के लिए खारिज कर दिया जाता है, एक सामान्य परिवार समय के मूल्य को महसूस कर सकता है जब उनका अत्यावश्यक वाहन कुछ मिनटों के लिए छुट जाता है।

माता-पिता को अपने बच्चे को समय की सच्चाई सिखानी चाहिए। नहीं तो हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर समय किसी को बना सकता है तो वह किसी को बहुत बुरी तरह तबाह भी कर सकता है।

Essay on Value of Time in Hindi

निबंध 3 (400 शब्द)

समय का प्रवाह एकदिशीय है, यह चलता रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप समय को जाने दे सकते हैं। अपने लाभ के लिए समय का सदुपयोग करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

रोजमर्रा की जिंदगी में समय का मूल्य

समय एक महत्वपूर्ण कारक है जो हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपनी दैनिक गतिविधियों को करने के लिए समय चाहिए। हमें बीमारी से उबरने के लिए समय चाहिए, हमें स्थिति से आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए, जीवन में प्रगति के लिए समय चाहिए, हमें अपने माता-पिता को गौरवान्वित करने के लिए समय चाहिए, हमें अपनी योग्यता बढ़ाने के लिए समय चाहिए, आदि समय से प्रभावित चीजें हैं। सभी को एक दिन में 24 घंटे समान मिलते हैं लेकिन उपयोग करने का तरीका हर व्यक्ति में अलग-अलग होता है।

समय की शक्ति

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि समय की शक्ति के आगे कोई नहीं टिक सकता। समय अमीर को गरीब या गरीब को अमीर में बदलने में सक्षम है। यह एक खुश व्यक्ति को रोने के लिए या रोने वाले व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में खुश बना सकता है। समय इतना शक्तिशाली होता है कि हम उसे देख नहीं सकते लेकिन समय के सामने उपस्थित परिस्थितियाँ हमें बहुत कुछ देखने पर मजबूर कर देती हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करें

समय का मतलब बहुत सारा काम करना नहीं है, इसका मतलब है कि पूरे काम को सही समय पर करना। आप इन चरणों का पालन करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं:

  • महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें : जो कार्य महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
  • उचित प्रबंधन : यदि आपने पहले से योजना बनाई है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उचित प्रबंधन हमारे काम को आसान बनाता है।
  • स्मार्ट वर्क : एक स्मार्ट वर्क हजारों की मेहनत से ज्यादा काबिल होता है। स्मार्ट वर्क में कम समय और मेहनत लगती है।
  • सोच से ज्यादा काम करें : सोचने में समय बर्बाद करने के बजाय काम करना बेहतर है। आप उत्पादकता बढ़ाने के लिए हर मिनट का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं।

समय का सदुपयोग करना आपके हाथ में है। हमने कई कहानियाँ सुनी हैं, यहाँ तक कि कुछ लोगों ने समय के खेल का अनुभव भी किया है। इसलिए समय रहते ही हमें इसका महत्व समझ लेना चाहिए और सम्मान करना चाहिए।

FAQs: Frequently Asked Questions on Value of Time (समय के महत्व पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

उत्तर. समय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कभी वापस नहीं आता।

उत्तर. समय का सदुपयोग आपको सफलता, सम्मान, आत्मविश्वास और साथ ही एक खुशहाल जीवन देगा।

उत्तर. जो व्यक्ति हमेशा समय पर होता है उसे समयनिष्ठ कहते हैं।

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

All Education Updates

समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)

Photo of author

समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)- आज मन नहीं है, कल पढ़ लूंगा..! अभी थोड़ी देर में कर लूंगा..! कल कर लूंगा..! अरे, अभी तो बहुत टाइम पड़ा है, हो जाएगा..! दोस्तों जब भी हम कोई काम करते हैं, तो इस तरह के विचार हमारे मन में अक्सर आ ही जाते हैं और तो और हमें भ्रमित भी कर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि कल कभी नहीं आता। हमें अपने काम को कल पर कभी नहीं टालना चाहिए। अगर संभव हो, तो उसे आज ही खत्म करने की कोशिश करन चाहिए, क्योंकि समय वो पहिया है जो एक बार अगर फिसल गया, तो फिर उसे रोक पाना असंभव है। समय हमारे जीवन का सबसे बड़ा गुरु है, जो हमें बहुत सीखाता है।

समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब । पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब ॥.

अर्थात् कबीर दास जी समय की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है उसे अभी करो, कुछ ही समय में जीवन ख़त्म हो जायेगा फिर तुम क्या कर पाओगे !!

हमारे जीवन में सबसे कीमती धन हमारा समय (Time) है। जिस व्यक्ति ने एक बार अगर समय की कीमत को पहचान लिया, फिर वह कुछ भी हासिल कर सकता है और उसे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन अगर वही व्यक्ति अपना काम कल पर टालता रहता है या आलस की वजह से कुछ भी नहीं करता है, तो फिर वह कुछ भी हासिल नहीं कर पाएगा। उसके पास जो कुछ भी है या जो कुछ उसे मिला है, वह उसे भी गवा देगा। आज की इस व्यस्थ दुनिया में समय के मूल्य (Value of Time) को समझना बहुत ज़रूरी है। इसलिए आप हमारे इस पेज से समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi) पढ़ सकते हैं।

Join Telegram Channel

आप हमारे इस पेज से समय का महत्व (Samay Ka Mahatva) जानने के लिए समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi) पढ़ सकते हैं। इस पेज पर समय का महत्व निबंध (Samay Ka Mahatva Nibandh) बहुत ही आसान भाषा में दिया गया है। विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व बहुत जरूरी होता है। इस लेख में आप हमारे जीवन में समय का महत्व, समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द (Samay Ka Mahatva Par Nibandh 100 Words), समय का महत्व पर निबंध 200 शब्द, समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द, समय का महत्व कहानी, समय का महत्व पर कविता, समय का महत्व 10 लाइन, समय का सदुपयोग कैसे करें, निबंध समय का महत्व पढ़ें। समय के महत्व पर निबंध हिंदी में पढ़ने के लिए नीचे देखें।

समय का महत्व पर निबंध (Importance of Time Essay in Hindi)

ये बात तो हम सभी जानते हैं कि न तो समय कभी किसी का इंतजार करता है और न ही लौटकर वापिस आता है। इसीलिए सबसे अच्छा होता है कि अपने किसी भी काम को समय पर करना, जैसे- समय पर उठना, समय पर खाना, समय पर पढ़ना, समय पर खेलना, समय पर टीवी देखना, समय पर सोना आदि। हम सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए। समय आता है और चला जाता है लेकिन किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। हम सभी के लिए समय निःशुल्क है, परंतु कोई भी इसे न तो बेच सकता है और न ही समय को खरीद सकता है। हम सभी के जीवन में समय का बहुत महत्व है, फिर चाहे वह ऑफिस में जॉब करने वाला कोई व्यक्ति हो, घर में काम करने वाली कोई महिला हो या फिर स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी। सभी को समय की महत्ता को समझते हुए अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

यह निबंध भी पढ़ें-

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

किसी भी विद्यार्थी के जीवन में समय का मूल्य बहुत अधिक होता है, क्योंकि वह अपने इसी जीवन में सही और गलत की पहचान को समझने की शुरूआत करता है। विद्यार्थी को समयनिष्ठ (Punctual) और अनुशासित (Disciplined) होना बहुत ज़रूरी है। अगर हम समय के बारे में जानकारी रखते हैं, तो हमें समय के महत्व के बारे में दूसरे लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। जब हम विद्यार्थी जीवन में अपने इस अनमोल समय के बारे में जान लेते हैं, तो हम अपने समय का सुदुपयोग कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो व्यक्ति समय का महत्व जान लेता है फिर वह कभी भी अपने काम को टालता नहीं है। वह अपना हर काम समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करता है।

किसी भी व्यक्ति का जन्म महान इंसान के रूप में नहीं होता है बल्कि वह समय के महत्व को समय रहते समझता है और समय का सही उपयोग करके ही महान बनता है। इसीलिए ही ऐसे लोग अपने जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। अगर हम भी समय का महत्व जानकर अपना काम समय पर पूरा कर लें, तो हमें भी सफलता ज़रूर मिलेगी। कुछ लोग होते हैं जो अपने समय का सही उपयोग नहीं करते और फिर जब समय निकल जाता है, तो फिर पछताते हैं। इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है कि अपना समय व्यर्थ न करके मेहनत करें। समय रहते हर इंसान को कड़ी मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत करके ही अपना समय बदला जा सकता है। समय निकल जाने पर पछताने से अपना ही समय और हौसला दोनों ही व्यर्थ हो जाता है। इसलिए पछताने से पहले ही समय के महत्व को समझ जाना चाहिए।  

हमारे जीवन में समय का महत्व

यह बात सौ प्रतिशत सच है कि यदि हम समय की क़द्र नहीं करेंगे, तो समय भी हमारी क़द्र कभी नहीं करेगा। इसलिए हम सभी को अपने जीवन में एक टाइम टेबल (Time Table) ज़रूर बनाना चाहिए और उसी के अनुसार अपनी दिनचर्या की शुरुआत करनी चाहिए। अगर हम अपना समय बेकार में नष्ट करते चले जाते हैं, तो समय भी हमें बहुत बुरी तरह से नष्ट कर देता है। किसी ने सच ही कहा है कि “समय और ज्वार किसी का इंतजार नहीं करते”। समय सभी को बस एक ही मौका देता है, जिसमें हम विजेता भी बन सकते हैं और एक हारा हुआ खिलाड़ी भी। अगर हम अपने इस सुनहरे मौके को एक बार खो देंगे, तो हमें यह मौका फिर कभी वापस नहीं मिलेगा। समय तो एक ऐसी अद्भुत चीज़ है जिसकी न तो कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत।

समय से शक्तिशाली और बलवान कोई भी चीज नहीं है। समय के अंदर ही चीजें पैदा होती हैं, बढ़ती हैं, सड़ जाती हैं या मर जाती हैं। समय की कोई सीमा नही होती है। समय अपनी गति से निरंतर चलता रहता है। हमें समय की तुलना पैसों से नहीं करनी चाहिए क्योंकि एक बार खोया हुआ धन तो किसी भी तरह से वापिस कमाया जा सकता है, लेकिन एक बार खोए हुए समय को फिर किसी भी तरह से अर्जित नहीं किया जा सकता है। पूरी दुनिया में धन और अन्य कीमती चीजों की तुलना में समय की कीमत सबसे ज्यादा है। बदलता हुआ समय प्रकृति की अनूठी संपत्ति को दर्शाता है और “परिवर्तन प्रकृति का नियम है”। ये भी कहावत है कि हर किसी का समय आता है, लेकिन वो समय भी तभी आता है जब हम उस समय की अहमियत को समझते हैं और उसे बेकार में नहीं गवाते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि हमें समय पर कुछ समझ नहीं आता और जब समझ आता है, तो समय ही निकल चुका होता है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है, जो समय को व्यर्थ करते हैं या कुछ करने की बजाए बस खाली बैठे सोचते रहने में ही अपना समय गवा देते हैं। इसलिए अपना कीमती समय बिल्कुल भी व्यर्थ न करें। इस बात पर थोड़ा गहराई से विचार करें कि समय का सदुपयोग किस प्रकार किया जाए। अपना समय अपने सपने को पूरा करने में खर्च करें।

समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द

इस दुनिया में जो सबसे शक्तिशाली और कीमती चीज़ है, वो है हमारा समय। अगर एक बार यह कीमती समय चला जाता है, तो फिर यह हमेशा के लिए चला जाता है और कभी लौटकर नहीं आता है। समय सिर्फ आगे की दिशा में चलता है न कि पीछे की दिशा में क्योंकि समय हमेशा आगे बढ़ना ही सीखाता है। मनुष्य के पास समय की कोई कमान नहीं है। वह न ही समय को पीछे कर सकता, न ही समय को पकड़कर रख सकता है और न ही समय को आगे बढ़ा सकता। समय का न तो विश्लेषण किया जा सकता है और न ही इसकी आलोचना की जा सकती है। अक्सर यह देखा जाता है कि हम सभी समय के मूल्य और महत्व के बारे में जागरूक तो हो जाते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो जीवन की बुरी स्थितियों में अपना धैर्य खो बैठते हैं और अपने समय को बर्बाद करना शुरू कर देते हैं। इसीलिए एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि ये किसी के लिए भी नहीं रुकता और समय जब जाता है, तो बहुत कुछ सिखाकर भी जाता है।

समय का महत्व पर निबंध 200 शब्द

समय इस संसार की सबसे ताकतवर वस्तु है, जो किसी को भी बना सकता है और किसी को भी बिगाड़ सकता है। समय सबसे शक्तिशाली होता है। दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान भी समय के सामने घुटने टेक सकता है। कोई भी समय को हरा नहीं सकता। हम में से कोई भी समय की क्षमता को माप नहीं सकता है। कभी-कभी हम एक ही पल में जीत जाते हैं, तो कभी-कभी हमें जीतने के लिए जीवनभर संघर्ष करना पड़ता है। किसी भी पल में हम अमीर हो सकते हैं, तो किसी भी पल में गरीब भी हो सकते हैं। जिंदगी और मौत के बीच में सिर्फ एक ही पल का अन्तर बहुत होता है। जिंदगी का हर पल हमारे लिए कोई न कोई ऐसा मौका ज़रूर लाता है, जिसका हम उचित प्रयोग करके अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। हमें बस ज़रूरत होती है, तो उस पल के संकेत को समझ कर आगे बढ़ने की।

हमारा जीवन हमें हर पल नए अवसर प्रदान करता है या यूं कहें कि जीवन अवसरों का एक बड़ा भंडार है। इसलिए हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि अपने कीमती समय को यूहीं न जाने दें। हम अपने समय का हमेशा सही उपयोग करें। अगर हम समय के मूल्य और संकेत को समझने में देर करते हैं, तो हम अपने जीवन से ऐसे अवसरों को खो देंगे जो हमारे लिए सबसे महत्त्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। हमें कभी भी ऐसे अवसरों को अनावश्यक समझते हुए नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। हमें अपने समय का सकारात्मक सोच के साथ पूरा लाभ उठाना चाहिए और समय का सही प्रयोग करते हुए अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। हमें अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए।

समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द

जो व्यक्ति अपने जीवन में समय का सही इस्तेमाल करता है और यदि उसके पास समय बचता भी है, तो भी वह अपने इस समय का इस्तेमाल कुछ ना कुछ नया सीखने में करता है। हम सभी को अपने जीवन में समय प्रबंधन करना ज़रूर आना चाहिए क्योंकि इससे हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम अपना काम एकाग्रता से कर पाते हैं। हम अपना काम जितनी एकाग्रता से करेंगे और अपना पूरा ध्यान और समय उस काम को करने में लगाएंगे, तो हमारा काम उतना ही ज़्यादा अच्छा और सफल होगा। समय का सदुपयोग करने से हमारी ही सफलता का ग्राफ ऊपर उठेगा और हमें सफल होने के नए अवसर भी मिलेंगे।

जिन लोगों को समय प्रबंधन का महत्व (Importance of Time Management) नहीं आता, ऐसे लोग अक्सर अपने परिवार, काम और जिम्मेदारियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। ऐसे लोगों का जीवन तनाव में गुज़रता जाता है। जो इंसान समय प्रबंधन नहीं कर सकता वह थोड़े से काम को करने में भी ज़्यादा समय लेगा और जो इंसान टाइम मैनेज करना जानता है, वो कम समय में भी ज्यादा काम खत्म कर लेगा। यह सब अपने काम पर बेहतर फोकस करने की वजह से होता है। हम सभी का जन्म एक निश्चित उद्देश्य के लिए होता है। इस उद्देश्य को भगवान ही हमारे लिए तय करते हैं और इसे पूरा करने के लिए वह हमें एक निर्धारित समय देते हैं, जिसे हम जीवन कहते हैं। इसीलिए अपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमें सही मार्ग पर चलते हुए और समय का सावधानी पूर्वक प्रयोग करते हुए ही आगे बढ़ना चाहिए।

समय का सदुपयोग करना विद्वान लोगों का गुण होता है। ऐसे लोग अपने कीमती समय का सही उपयोग करना बखूबी जानते हैं। इनका मकसद समय का सर्वोत्तम प्रयोग कर ना केवल अपना जीवन सुखी बनाना होता है, बल्कि अपने राष्ट्र का उत्थान भी करना होता है। वो देश ही विकास करता जाता है जिस देश के लोग समय के मूल्य को पहचानते हैं। मनुष्य अपने भाग्य का निर्माण खुद ही करता है। वो अपने कीमती समय का सदुपयोग करते हुए एक न एक दिन सफल ज़रूर होता है।

समय का महत्व 10 लाइन

1. हमारे जीवन में सबसे कीमती धन हमारा समय (Time) है।

2. समय के मूल्य (Value of Time) को समझना बहुत ज़रूरी है।

3. विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व बहुत जरूरी होता है।

4. समय किसी का भी इंतजार नहीं करता।

5. हम सभी को समय के साथ-साथ चलना चाहिए।

6. हम अपने समय का सुदुपयोग कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

7. अगर हम समय का महत्व जानकार कार्य को करते हैं, तो हम भी सफल जरूर होंगे।

8. हमें अपने जीवन में एक टाइम टेबल (Time Table) ज़रूर बनाना चाहिए।

9. जिन लोगों को समय प्रबंधन का महत्व (Importance of Time Management) नहीं आता, वह अक्सर ही अपने परिवार, काम और जिम्मेदारियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते।

10. समय का सदुपयोग विद्वान व्यक्तियों का गुण है।  

समय का महत्व कहानी

एक बार की बात है, एक गांव में एक किसान रहता था। उस किसान ने अपने यहाँ पर एक नौकर को काम पर रखा। वह नौकर बहुत ही आलसी और कामचोर था। उस नौकर की आदत थी कि जो भी काम उसे मिलता, वह उसे हमेशा कल पर ही टाल देता और बस आराम करता रहता। वह किसान उस नौकर से तंग आ चुका था लेकिन किसान की भी मजबूरी थी कि उसे उस नौकर को काम पर रखना पड़ा था क्योंकि उस किसान को कोई दूसरा नौकर मिल नहीं रहा था।

एक दिन उस किसान को अपने खेत का कुछ सामान लेने के लिए बाजार जाना था। जाने से पहले वह अपने नौकर से बोला कि मेरे लौटने से पहले वह सारा अनाज एक साथ करके मरे घर पहुंचा दे, नहीं तो उसका काफी नुकसान हो जाएगा। लेकिन नौकर ने सोचा कि अगर वह सारा अनाज कल पहुंचा दे, तो इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। नौकर ने अपने आलसीपन की वजह से ऐसा ही किया। उसने अनाज को किसान के घर पर नहीं पहुँचाया।

रात बहुत हो गई थी और किसान को घर लौटने में भी देर हो गई थी। किसान ने देखा कि नौकर तो सो रहा है। किसान ने अपने नौकर को उठाया और उससे पूछा, “आज का सारा काम हो गया है?” नौकर ने कहा, “हाँ, मालिक आज का सारा काम मैंने खत्म कर दिया।” किसान ने पूरे घर में देखा लेकिन उसको अनाज कहीं पर भी दिखाई नहीं दिया। किसान ने नौकर से फिर पूछा, “अनाज तो मुझे कहीं पर दिखाई ही नहीं दे रहा है।” नौकर बोला, “ मालिक अनाज तो खेत में ही पड़ा हुआ है, मैं कल जाकर सारा अनाज घर में लाकर रख दूंगा।” किसान ने गुस्से में कहा, “ जो काम मैंने तुम्हें आज करने के लिए दिया था, उसे तुमने कल पर क्यों छोड़ा?”

थोड़ी ही देर में मौसम बिगड़ गया और बाहर बहुत ज़ोर से बारिश होने लगी। खेत में रखा किसान का सारा का सारा अनाज बारिश के पानी से ख़राब हो गया। बारिश का पानी सारा अनाज बहाकर ले गया। किसान की इतने दिनों की मेहनत पर पानी फिर गया। उसे बहुत नुकसान हुआ। किसान ने अपने नौकर को बहुत डांटा और उसे काम से भी निकाल दिया। किसान फूट-फूट कर रोने लगा। नौकरी की गलती की सज़ा किसान को भुगतनी पड़ी।

सीख- अगर नौकर अपना काम समय से कर लेता, तो किसान को इतना बड़ा नुकसान नहीं होता और न ही उसकी नौकरी जाती। इसीलिए कहा जाता है कि हम सभी को हमेशा अपना काम समय पर पूरा कर लेना चाहिए और समय का महत्व भी हम सभी को समझना चाहिए।

समय का महत्व पर कविता

समय से स्टेशन न जाते,

जब देखो जब ट्रेन चुकाते।

ट्रेन निकल जाती है तो फिर,

मुँह लटका कर वापस आते।

समय से पहले स्टेशन पर,

पता नहीं वे क्यों न जाते।

जो होते हैं समय के पक्के,

ट्रेन कभी वे नहीं चुकाते।

– समय का महत्त्व / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

आखिर शब्दों की भी

होती है सीमा

नदी, पर्वत और दरख्त की तरह;

नहीं होते वे

उन्मुक्त आकाश की तरह

असीम और अथाह ।

अर्थ के लिए

हदों का होना भी

जरूरी होता है कभी-कभी

जहाँ शब्द खत्म होते हैं

कविता वहीं से शुरू होती है।

कविता की हद कहें तो

बेजा नहीं होगी बात

नहीं होती कोई कविता

मुगालता ही तो है

कालजयी होना

दरअसल समय ही तो

कविता का मतलब होता है

मगर निरंकुश फि र भी नहीं

क्योंकि समय भी तो

आखिर एक शब्द ही है।

– समय और शब्द / मदन गोपाल लढ़ा 

कुछ भी कर डालें हम लेकिन

यह समय भला कब ठहरा है।

केवल खेल खिलाने आता

कभी हंसाता कभी रुलाता

एक यही है शक्तिमान बस

दुनिया का है यही विधाता

लेकर बसुधा से अंबर तक

सिर्फ इसी का ही पहरा है।

समय भला कब ठहरा है।

सुख-दुख को पहचान रहे हम

अपना दूजा जान रहे हम

गिरकर उठकर संभल संभलकर

लक्ष्य नया नित ठान रहे हम

जब तक यह है साथ तभी तक

सांसों से रिश्ता गहरा है।

खुशियां ग़म सब लेकर चलता

और यही जो भाग्य बदलता

इसके ही सब ताने-बानें

मन चाहे जब जिसको छलता

सुनता नहीं किसी की कुछ भी

सच में यह बिल्कुल बहरा है।

-समय भला कब ठहरा है / छाया त्रिपाठी ओझा

वक़्त पर शायरी

वक़्त रहता नहीं कहीं टिक कर

आदत इस की भी आदमी सी है

– गुलज़ार

सदा ऐश दौराँ दिखाता नहीं

गया वक़्त फिर हाथ आता नहीं

– मीर हसन

सुब्ह होती है शाम होती है

उम्र यूँही तमाम होती है

– मुंशी अमीरुल्लाह तस्लीम

जब आ जाती है दुनिया घूम फिर कर अपने मरकज़ पर

तो वापस लौट कर गुज़रे ज़माने क्यूँ नहीं आते

– इबरत मछलीशहरी

वक़्त अच्छा भी आएगा ‘नासिर’

ग़म न कर ज़िंदगी पड़ी है अभी

– नासिर काज़मी

अब के मिलने की शर्त ये होगी

दोनों घड़ियाँ उतार फेंकेंगे

– नासिर अमरोहवी

समय के महत्व पर निबंंध पर अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ’s)

People also ask

प्रश्न- समय का क्या महत्व है? उत्तर- समय पृथ्वी पर सबसे कीमती वस्तु है, इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। हम कभी भी बर्बाद किए हुए समय को फिर से प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

प्रश्न- समय महत्वपूर्ण क्यों होता है? उत्तर- समय इस संसार में जीवन में अन्य सभी वस्तुओं यहाँ तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है। यदि एकबार कीमती समय चला जाता है, तो यह हमेशा के लिए चला जाता है और लौटकर कभी भी वापस नहीं आता है।

प्रश्न- समय अनमोल है कैसे? उत्तर- समय अनमोल है पर एक बार समय निकल जाए तो वह कभी भी लौटकर दोबारा नहीं आ सकता। हम सभी जब भी इस दुनिया में जन्म लेते हैं तो सबसे पहले शुरुआत होती है एक विद्यार्थी जीवन से। विद्यार्थी जीवन में जो हमारे पास समय होता है वह काफी अनमोल होता है।

प्रश्न- समय का सदुपयोग करने से क्या क्या लाभ है? उत्तर- समय के सदुपयोग से जीवन में बहुत लाभ हैं। इसके सदुपयोग से सब कुछ सम्भव हो सकता है। इसी के बल पर हम जीवन में सुख और शान्ति प्राप्त कर सकते हैं, जीवन को सुखी और समृद्ध बना सकते हैं।

प्रश्न- समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए? उत्तर- एक समय पर एक कार्य करें:- एक समय में एक ही कार्य हाथ में लेने से आप उस कार्य को कुशलता एवं पूर्ण गुणवत्ता से उस कार्य को शीघ्रतिशीघ्र पूर्ण कर सकते हैं, आपका पूरा ध्यान उसी एक कार्य को करने में होगा। वस्तुतः हमारे पास समय तो है, पर समय प्रबंधन का अभाव है।

प्रश्न- समय का सदुपयोग पर निबंध कैसे लिखें? उत्तर- समय पर निबंध की शुरुआत इस तरह से कर सकते हैं- मनुष्य को समय का सदैव सदुपयोग करना चाहिए, समय व्यर्थ में व्यतीत करना मूर्खता है। हमारे जीवन में कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता अतः भविष्य के ऊपर कोई भी कार्य हमें नहीं छोड़ना चाहिए। समय के साथ जो चलता है वही कामयाब होता है। उसे जीवन में कभी पछतावा नहीं होता क्यूंकी वो सब कुछ हासिल कर लेता है।

Leave a Reply Cancel reply

Recent post, एमपी बोर्ड कक्षा 8 रिजल्ट 2024 {जल्द} (mp board class 8 result 2024), एमपी बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट 2024 (mp board class 5 result 2024) ऐसे देखे रिजल्ट, डेली करेंट अफेयर्स 2024 (daily current affairs in hindi), mp board class 12 result 2024 – एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं जल्द घोषित होगा, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 (mp board result 2024) – जल्द जारी होंगे, mp board class 10 result 2024 – एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट ऐसे मिलेगा.

Join Whatsapp Channel

Subscribe YouTube

Join Facebook Page

Follow Instagram

essay in hindi on samay ka mahatva

School Board

एनसीईआरटी पुस्तकें

सीबीएसई बोर्ड

राजस्थान बोर्ड

छत्तीसगढ़ बोर्ड

उत्तराखंड बोर्ड

आईटीआई एडमिशन

पॉलिटेक्निक एडमिशन

बीएड एडमिशन

डीएलएड एडमिशन

CUET Amission

IGNOU Admission

डेली करेंट अफेयर्स

सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

हिंदी साहित्य

[email protected]

A-840/ Chirag Dilli, New Delhi -110030

© Company. All rights reserved

About Us | Contact Us | Terms of Use | Privacy Policy | Disclaimer

हिंदी सहायता

समय का महत्व (Samay Ka Mahatva) पर निबंध 150, 300 शब्द।

हम सभी Samay Ka Mahatva अच्छी तरह से समझते है और हमारे जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण और कोई भी चीज़ नहीं है। समय

Editorial Team

June 30, 2022

Samay-Ka-Mahatva_Essay-In-Hindi

हम सभी Samay Ka Mahatva अच्छी तरह से समझते है और हमारे जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण और कोई भी चीज़ नहीं है। समय को बहुमूल्य कहा गया है क्योंकि बीते हुए समय को कोई भी शक्ति वापस नहीं ला सकती। जिस व्यक्ति ने “समय का महत्व” सीख लिया, उसने अपना जीवन सफल बना लिया। जिसने समय बर्बाद किया, समय ने उसे बर्बाद कर दिया। अगर आप भी समय का महत्व निबंध हिन्दी 100 शब्द में लिखना चाहते है या समय का महत्व Paragraph लिखना चाहते है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें।

Table of Contents

क्या आप जानते है कि जीवन में समय का महत्व क्यों है? समय का महत्व इसलिए है कि हम भरपूर ताकत इस्तेमाल करके भी समय को नहीं रोक सकते, हम सिर्फ समय का उपयोग कर सकते हैं। सभी सफल व्यक्तियों में एक गुण समान है और वह है समय का महत्व समझना और उसका सदुपयोग करना। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करना सीख गया समझों उसने कामयाबी की ऊँचाइयों को छू लिया। समय का चक्र किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए समय ही जीवन है पर निबंध हम आपके लिए लेकर आये है।

टाइम या समय से बड़ा बलवान कोई नहीं, समय न धन-दौलत देखता है और न ही जात-पात देखता है उसकी नज़र में सब समान है। समय निरंतर चलायमान है वह कभी किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए जिसने इसकी अहमियत समझ ली वो सफल हो गया और जिसने इसका महत्व नहीं समझा व हाथ मलते ही रह जाता है। जिन भी लोगों का यह प्रश्न है कि Jivan Mein Samay Ka Mahatva Batao (जीवन में समय का महत्व बताओ), हम यकीन दिलाते है की उन्हें इस लेख में उनके प्रश्न का जवाब जरूर मिलेगा।

Samay Ka Mahatva_Essay In Hindi

यदि आप Samay Ka Mahatva Par Nibandh या फिर Samay Ka Mahatva Per Anuchchhed ढूंढ रहे हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़ें। इसमें हमने समय की उपयोगिता, Samay Ka Mahatva Nibandh तथा महत्व पर गुणवत्तापूर्ण निबंध लिखे हैं। Samay Ka Mahatva In Hindi 10 Lines का उपयोग आप अपने अनुसार 100 या 200 शब्दों में भी कर सकते हैं। समय का महत्व 10 लाइन में भी आप लिख सकते है Samay Ka Mahatva Essay In Hindi और Importance Of Time In Hindi में Essay लिखने के लिए यह पोस्ट आपके लिए काफी उपयोगी है।

समय के महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay in Hindi)

मनुष्य जीवन में समय के महत्व को ओर बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए समय का महत्व पर छोटे और बड़े निबंधों को पढ़े।

समय का महत्व निबंध (250 शब्दो में) – Samay Ka Mahatva In 250 Words

जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तबसे समय का पहिया लगातार घूम रहा है। पृथ्वी के करोड़ों वर्षों के जीवन में समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं। समय को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है क्योंकि एक बार जो समय बीत गया उसे वापस नहीं लाया जा सकता।

समय हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता है। हम सभी को जीवन में बहुत थोड़ा समय मिला है इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए। क्योंकि अगर हम समय की कीमत नहीं समझेंगे तो जीवन की बेशकीमती दौलत से भी ज्यादा कीमती समय गँवा बैठेंगे और एक बार हमने जो समय गँवा दिया तो उसे चाह कर भी वापस नहीं ला सकते।

समय बहुत ही आश्चर्यजनक किंतु शक्तिशाली है। समय के सदुपयोग से हम धन कमा सकते हैं। सम्मान तथा समृद्धि भी उन्हीं लोगों की नियति बनती है जो समय का महत्व समझते हैं। समय के सदुपयोग के अनेक लाभ है, यदि व्यक्ति समय के बारे में जान गया और प्रयोग करना सीख गया तो वह विश्व विजेता बन सकता है क्योंकि संसार में सब कुछ समय के अनुसार ही चलता है।

समय का उपयोग कर धन तो कमाया जा सकता है लेकिन धन खर्च कर समय नहीं कमाया जा सकता। इसलिए अपने जीवन का हर पल खुशी से, उमंग से भरपूर, मेहनत के साथ और अपने पूरे समर्थ का प्रयोग कर जीना चाहिए।

जीवन संभावनाओं से पूर्ण है, यदि आप जीवन में कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो सबसे पहले समय का महत्व सीखें, अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करे तथा किसी भी काम को कल पर ना छोड़ें। आज का काम आज ही समाप्त करे क्योंकि समय को जितना अच्छा उपयोग करेंगे समय का मूल्य उतना ही बढ़ता जाएगा, जिसका प्रति फल समय आपको अवश्य देगा।

समय हमारे लिए बहुत मूल्यवान है, लेकिन समय मूल्यवान क्यों है? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए लेख ‘समय के महत्व पर निबंध’ को अंत तक पढ़ें। एक बात आपको बता दें कि ‘समय का महत्व पर निबंध 150 शब्द या समय का महत्व निबंध हिन्दी 200 शब्द’ के लिए भी आप इसका उपयोग कर सकते है।

इसे भी पढ़े:   पेड़ बचाओ पर निबंध – Save Trees Essay in Hindi

समय का महत्व पर निबंध (100 शब्द)

“Samay Ka Mahatva Nibandh In Hindi – समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द”

समय का महत्व उसकी उपयोगिता निर्धारित करती है। समय का सदुपयोग करने वालों का जीवन सफल होता है और समय का दुरुपयोग करने वालों का जीवन ना कामयाबी और निराशा से भर जाता है।

Samay Ka Mahatva Par Nibandh समय का उपयोग कर हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि, ख़ुशियाँ तथा सफलता कमाते हैं। समय जीवन की बहुमूल्य निधि है। समय उस धन के समान है जो सदैव खर्च होता जाता है। हम केवल यह चुनाव कर सकते हैं कि हम अपना समय खर्च करके तरक्की कमाते हैं या समय बर्बाद कर असफलता के दल दल में फँस जाते हैं समय की उपयोगिता का चुनाव पूरी तरह आपके हाथ में है।

गुजरा हुआ वक्त कभी वापस नहीं आता, हम अपनी पूरी शक्ति और क्षमता का प्रयोग कर भी एक मिनट को नहीं रोक सकते, इसलिए हमें जीवन लक्ष्य को ध्यान में रखकर सदैव समय का सदुपयोग करना चाहिए क्योंकि समय हाथ से निकल जाने के बाद केवल पश्चाताप ही हाथ लगता है।

समय से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं क्योंकि यह हमें जीवन में एक सीमित मात्रा में मिलता है और वह मात्रा हम में से कोई भी नहीं जानता।

सोचिए आप इस धरती पर कुछ सीमित समय के लिए है। जन्म के साथ आपका समय शुरू हुआ और लगातार घटता जा रहा है। आपको नहीं पता कि आप कब तक जिएगे , तो क्या आप अपने जीवन के इतने महत्वपूर्ण समय को बर्बाद करना चाहेंगे? कभी नहीं! आप हर एक मिनट को भरपूर जीना चाहेंगे।

तो दोस्तों समय का महत्व Par Nibandh के माध्यम से अब आप जान गए होंगे कि, जीवन में समय का महत्त्व क्यों है?इसलिए हमें समय का सही उपयोग करना चाहिए और हर पल की कद्र करनी चाहिए।

Samay Ka Mahatva In Hindi

समय के सदुपयोग पर निबंध

“Samay Ke Sadupyog Ke Bare Mein Nibandh”

यह दुनिया उसी की कद्र करती है, जो वक्त की कद्र करना जानता है क्योंकि समय से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन में कुछ भी नहीं।

हम सभी बचपन से यह बात अपने परिवार में स्कूल में तथा बड़े बुजुर्गो से सुनते आए हैं कि हमें वक्त लापरवाही में बर्बाद नहीं करना चाहिए क्योंकि वक्त दोबारा मौका नहीं देता। लेकिन फिर भी हम जाने-अनजाने फिल्मों में, सोशल मीडिया पर अपना वक्त बर्बाद करते हैं।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम खुद को वक्त नहीं देते। अगर हम थोड़ा सा समय यह सोचने – विचारने में लगाएँ कि किस प्रकार हमें जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त करना है, अपनी प्राथमिकता निर्धारित करनी है और दिन के 24 घंटों को किस प्रकार नियोजित करना है, तो वह समय दूर नहीं जब सफलता आपके कदम चूमेगी।

वही व्यक्ति जीवन में सफल हुआ है, जिसने आज के काम को आज ही खत्म कर दिया। जिसने टाल-मटोल कर अपने काम को कल पर छोड़ा वह कभी सफल नहीं हो पाया है। इस संदर्भ में कहावत है Tomorrow Never Comes कल कभी नहीं आता, इसलिए हमें समय का महत्व समझ कर उसका भरपूर उपयोग करना चाहिए।

हमें अपने बहुमूल्य समय को अपना जीवन लक्ष्य प्राप्त करने में लगाना चाहिए अगर आप समय का सम्मान करते हैं तो आपको भी सम्मान मिलेगा जबकि वक्त बर्बाद करने वालों को वक्त खुद बर्बाद कर देता है।

लगभग सभी महापुरुषों ने समय के महत्व को समझा और समय का सदुपयोग किया है तभी वह इतिहास के पन्नों मे आज भी जीवंत है। हमारे महापुरुषों ने अपने समय से आगे सोचा और युग परिवर्तन किया यही कारण है कि महात्मा गांधी और मदर टेरेसा के विचार आज भी सार्वभौम महत्व के माने जाते हैं जो दशकों बाद भी हमे समय का सदुपयोग करने की सीख देते हैं।

यूं तो समय जीवन के हर स्तर पर महत्वपूर्ण है लेकिन विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व बाकी सभी अवस्थाओं से कहीं ज्यादा होता है। विद्यार्थी जीवन में समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों होता है? जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

यह आर्टिकल भी पढ़े:   शिक्षक दिवस पर निबंध हिंदी में।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व पर निबंध

“Essay On Importance Of Time in Student Life”

बूँद-बूँद से सागर बनता है। इसी प्रकार छोटे-छोटे क्षणों से हमारा जीवन बनता है, छात्र जीवन हमारे जीवन की प्रारंभिक अवस्था है। यह व्यक्तित्व निर्माण की अवस्था कही गई है। यदि छात्र शुरुआती अवस्था में ही समय का महत्व सीख जाते हैं तो अपना बाकी का जीवन सुख व समृद्धि के साथ जीते हैं।

आज के बच्चे कल का भविष्य बनेंगे, राष्ट्र के निर्माता बनेंगे, इसके लिए बच्चों को Importance Of Time यानी समय का महत्व सीखना जरूरी है। छात्रों को स्कूल में कई विषय पढ़ने होते हैं। इसके साथ-साथ पाठ-सहगामी क्रियाएँ अर्थात Co-Curricular Activities भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा होती है। उनका सारा समय Learning, Homework, Sports तथा Family में बँटा होता है। यहीं से बच्चों को समय का महत्त्व सिखाया जाता है क्योंकि “बच्चों” के लिए समय किसी भी अन्य व्यक्ति से ज़्यादा महत्वपूर्ण है।

कहते है वक्त बीतने में वक्त नहीं लगता देखते ही देखते कब छोटे-छोटे व्यवहार आदतों में और छोटी-छोटी आदत संस्कारो में बदल जाती हैं। इसी प्रकार हर गुजरता हुआ दिन हफ्तों में हफ्ते महीनों में और महीने सालों में बदल जाते हैं।

जो व्यक्ति अपना एक दिन आलस मे बर्बाद कर देता है, उसे अनुमान भी नहीं होगा कि कब उसने अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लिया।

छात्रों को किसी भी अन्य चीज से ज्यादा मूल्यवान समय को मानना चाहिए क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता और वक्त बर्बाद करने से बड़ा कोई नुकसान नहीं, इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं की जा सकती।

अगर छात्र समय का महत्व समझेंगे तभी वह अपने कार्य को अधिक तत्परता, लगन और मेहनत से करने को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएँगे। यदि आप जीवन का सिर्फ एक उद्देश्य निर्धारित कर ले, अपने समय का सदुपयोग करना और विद्यार्थी जीवन में ही Importance Of Time सीख जाए तो निश्चित ही अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को स्वतः ही प्राप्त कर लेंगे, अपने जीवन को पूर्णता दे पाएंगे और उन लोगों में शामिल होंगे जो इतिहास में महान कहलाए।

अब तक जितने भी लोग सफल हुए है उनमें एक बात समान रही है और वह है समय की कीमत को समझना और समय का सदुपयोग करना।

यहाँ हमने जाना की विद्यार्थी जीवन में समय का बहुत महत्त्व है। हमें अपने जीवन में समय बिलकुल बर्बाद नहीं करना चाहिए।

समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द

“Samay Ki Kimat Par Nibandh”

समय से ज्यादा महत्वपूर्ण हमारे जीवन में कुछ भी नहीं है। हमें अपने जीवन में वक्त की कद्र करनी चाहिए, क्योंकि वक्त का पक्का इंसान सभी को पसंद होता है। जो व्यक्ति अपने सभी काम वक्त के प्रबंधन के साथ करता है, उसे कभी वक्त की कमी नहीं महसूस होती।

हम पुराने दिनों को याद कर और भविष्य की चिंता में अपना कीमती वक्त बर्बाद करते हैं, जब कि उस समय वक्त कतरा-कतरा रेत की भांति हमारे हाथों से निकल रहा होता है।

समय बहुत कीमती होता है क्योंकि गुजरा हुआ पल कभी वापस नहीं आता। कुदरत का नियम भी समय का अनुसरण करता है। समय न केवल इंसानों के बल्कि पूरे पृथ्वी के अस्तित्व का आधार है। एक बीज अनाज तब बनता है जब उसे अंकुरित होने का समय दिया जाए, एक अण्डा  प्राणहीन होता है उसमें चूजे का बनना समय के प्राण शक्ति में बदलने की क्रिया है।

कुछ लोग आजीवन अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते, ऐसा प्रतिभा या इच्छा की कमी के कारण नहीं बल्कि समय की कीमत ना समझने के कारण होता है। समय का मूल्य ना समझने वाले को समय की बर्बादी की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। गलत समय पर लिया गया सही निर्णय भी गलत होता है।

जिंदगी का सबसे बड़े तोहफ़ा हमारा वक्त है। एक धावक महीनों अभ्यास कर अपनी प्रतिभा निखारता है, ताकि रेस में दूसरों से चंद सेकेंड पहले फिनिश लाइन पर पहुंच सके। छात्र साल भर टाइम मैनेजमेंट करना सीखता है ताकि परीक्षा के 3 घंटों में अपनी समस्त बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित कर सके।

दुनिया में जितने भी लोगों ने अतुलनीय प्रसिद्धि पाई, सभी ने समय की कीमत को जाना है, जिसने अपने वक्त को जितना महत्वपूर्ण समझा उतनी अधिक मेहनत की, जिसने जितनी अधिक मेहनत की उतना सौभाग्य पाया।

समय की कीमत जानना ही वह मूल मंत्र है, जिससे एक व्यक्ति एक दिन में लाखों रुपए तो दूसरा व्यक्ति ₹10 कमाता है।

जो समय के साथ-साथ खुद को जितना ज्यादातर तराशता है, उतना ही निखरता जाता है। समय से ज्यादा कीमती हमारे जीवन में कुछ भी नहीं है।

इसे भी पढ़ना न भूले:   आतंकवाद पर निबंध, भाषण और कोट्स, हिंदी में।

समय प्रबंधन का महत्व

“Importance Of Time Management in Workplace”

समय प्रबंधन सुनने में एक शब्द लेकिन अपनाने पर जिंदगी बदलने वाला व्यवहार है।

लोग जिन्हें Time Management नहीं आता उनके लिए दिन के 24 घंटे भी कम पड़ जाते हैं, जबकि टाइम मैनेजमेंट जानने वाले अपने काम को कम समय में पूरा कर लेते है।

वक़्त का सही इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास समय बच जाता है, वे इस समय का उपयोग कुछ ना कुछ नया सीखने में करते हैं।

समय प्रबंधन से हमारा मानसिक तनाव कम होता है और हम अपने काम पर फोकस कर पाते हैं। हम जितना समय अपने काम पर फोकस करेंगे, हमारा काम उतना ही अच्छा होगा। इससे हमारी सफलता का ग्राफ ऊपर जाएगा और हमारी जिंदगी के अन्य पहलू भी इससे प्रभावित होंगे।

जिन लोगों को समय प्रबंधन का महत्व यानी Importance of Time Management नहीं आता वह अक्सर ही अपने परिवार, काम और जिम्मेदारियों के लिए वक्त नहीं निकाल पाते।  जिससे उनका जीवन तनाव ग्रस्त हो जाता है।

समय प्रबंधन ना करने वाले व्यक्ति ज्यादा प्रयासों में थोड़ा काम कर पाते हैं, जबकि टाइम मैनेज करने वाले व्यक्ति कम प्रयासों में ज्यादा काम कर लेते हैं। यह सब अपने काम पर बेहतर फोकस करने की वजह से होता है और काम पर फोकस Importance of Time Management से आता है।

समय के सदुपयोग के लाभ

“Samay Ka Sadupyog Ke Labh”

  • प्रत्येक व्यक्ति का जन्म एक निश्चित उद्देश्य के लिए होता है। वह उद्देश्य जिसे ईश्वर व्यक्ति के लिए निर्धारित करता है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए ईश्वर हमे निर्धारित समय देते है, जिसे हम जीवन कहते है। अपने जीवन उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमे बहुमूल्य समय को सावधानी पूर्वक प्रयोग करना चाहिए।
  • समय का सदुपयोग विद्वान व्यक्तियों का गुण है। बुद्धिमान व्यक्ति अपने कीमती समय का सर्वोत्तम प्रयोग कर ना केवल अपना जीवन सुखी बनाते हैं, बल्कि अपने राष्ट्र का उत्थान भी करते हैं। वही राष्ट्र निरंतर प्रगति करता जाता है जिसके निवासी समय का मूल्य जानते हैं।
  • मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं होता है। वह अपने दुर्लभ समय का सदुपयोग कर अपनी नियति निर्धारित करता है तथा कठोर परिश्रम से सफल हो जाता है।
  • कहते हैं “वक्त बीतने में वक्त नहीं लगता और वक्त बीतने के बाद उसका महत्व समझ आता है”। आलस्य और लापरवाही के कारण जिसने अपना बेशकीमती वक्त बर्बाद किया वह दरिद्रता के गर्त में गिर गया क्योंकि आलस्य समय का सबसे बड़ा शत्रु है।
  • परीक्षा में कुछ घंटे प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थी सत्र भर तैयारी करता है क्योंकि परीक्षा के चंद घंटे उसके पूरे वर्ष की मेहनत और सीख का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए विद्यार्थी जीवन में समय के महत्व को जानना अति-आवश्यक है।
  • हमें बिना किसी आदर्श समय की प्रतीक्षा किए, पूरी कर्मठता से अपनी बुद्धि, विवेक तथा कौशल का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि हमारे कर्म उस बीज के समान है, जो समय के साथ-साथ फलदार वृक्ष में बदल जाते है। समय को सुनियोजित रूप से प्रयोग करने वाले व्यक्ति अपनी नौकरी, परिवार, शिक्षा तथा स्वयं के लिए भी समय निकाल लेते है, जबकि समय बर्बाद करने वाले सदैव समय ना होने का रोना रोते है।

समय का महत्व 10 लाइन

  • समय पैसे से भी अधिक मूल्यवान है एक लोकप्रिय कहावत है, जो हमें हमारे जीवन में समय का महत्व और मूल्य सिखाती है।
  • टाइम या समय पैसे से भी अधिक कीमती है क्योंकि पैसा खर्च करने पर उसे हम कमा सकते है लेकिन एक बार बर्बाद होने के बाद हमें वह वापस नहीं मिल सकता है।
  • समय का बेहतर प्रबंधन हमें जीवन में समृद्धि और सुख की ओर ले जाता है।
  • जो व्यक्ति समय के मूल्य या महत्व को समझता है, उसे 100% सफलता प्राप्त होती है।
  • समय की बर्बादी का मतलब है कि हम अपने जीवन को मुसीबतों और तकलीफों की ओर ले जा रहे है।
  • सफलता उसी के कदम चूमती है जो समय से एक कदम आगे बढ़कर चलता है।
  • समय की कीमत तभी समझ में आती है जब वह हमारे हाथ से निकल जाता है।
  • जो समय एक बार बीत गया वह कभी किसी के भी बुलाने से वापस नहीं आता।
  • जो व्यक्ति समय के महत्व और उसका सदुपयोग करना जानता है वह हमेशा चुनौतियों पर जीत हासिल करता है।
  • टाइम इज मनी इस कहावत का उपयोग बेंजामिन फ्रैंकलिन ने युवा व्यापारियों को सलाह देने के लिए भी किया था।

समय के महत्व पर सुविचार

– अज्ञात जब अपनों का साथ हो तो, बुरे से बुरा वक्त भी जल्दी कट जाता है!

– अज्ञात समय वह स्कूल है जिसमे हम सीखते हैं, समय वो आग है जिसमे हम जलते हैं!

– डेलमोर स्वार्त्ज़ व्यक्ति समय की महत्व को पूरी तरह तब समझता है, जब उसके लिए बहुत कम समय बचा रहता है!

– P.W लिचफिल्ड बीते समय के लिए मत रोइए, वो चला गया, और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्यूंकि वो अभी आया ही नहीं है, वर्तमान में जियो , इसे सुन्दर बनाओ !

तो कैसा लगा आपको “समय पर निबंध या Essay समय का महत्व पर निबंध” हमे कमेंट करके जरूर बताएं। दोस्तों उम्मीद है आपको यह Samay Ka Mahatva Nibandh पसंद आया होगा और आपको समय के महत्व तथा समय के उपयोग से संबंधित जानकारियाँ मिली होंगी। Essay On Time In Hindi लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। आशा है, हम से मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी हो और आप इसे अपने मित्रों से ज़रूर शेयर कीजिएगा।

समय के महत्व पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

  • हमारे जीवन में समय का क्या महत्व है?

समय हमें अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित और संगठित करने की अच्छी आदत बनाने में मदद करता है।

  • समय इतना मूल्यवान क्यों है?

क्योंकि एक बार समय बीत जाने पर वह दोबारा कभी भी लौटकर नहीं आता।

  • कौन सा समय सबसे महत्वपूर्ण है?

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा ?

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 328

अब तक कोई रेटिंग नहीं! इस लेख को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

' src=

जयशंकर प्रसाद का जीवन परिचय – Jaishankar Prasad की रचनाएं।

आतंकवाद पर निबंध, भाषण और कोट्स, हिंदी में।, शिक्षक दिवस पर निबंध हिंदी में।, स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर निबंध, भाषण और कविता हिंदी में, mahatma gandhi essay in hindi – महात्मा गाँधी पर निबन्ध।, leave a comment cancel reply.

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Featured Post

Admit Card कैसे निकाले – मोबाइल से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सीखें

जीटीए 5 कैसे डाउनलोड करें? – GTA 5 APK FREE Download for Android

Hindi Patra Lekhan – पत्र लेखन | Format | प्रकार | उदाहरण।

Popular Post

जीबी व्हाट्सएप डाउनलोड v17.55 (GBWhatsApp APK) नया Version 2023

100+ Short Stories In Hindi – बच्चों के लिए हिंदी नैतिक कहानियां

Filmy4wap 2023 : Latest HD Bollywood, Hollywood Movies, Web Series Download

गाना डाउनलोड कैसे करे – Latest MP3 Song Download!

essay in hindi on samay ka mahatva

हिंदी सहायता देश की एक प्रमुख एवं तेज़ी से बढ़ती हुई वेबसाइट है, जिसका लक्ष्य हिंदी भाषी लोगों को सरल भाषा में विभिन्न तरह की जानकारियाँ उपलब्ध करवाना है।

[email protected]

+91 7999 3938 63

Quick Links

HindiSwaraj

समय के महत्व पर निबंध | Value of Time Essay in Hindi Language | Samay Ka Mahatva Par Niband

By: Amit Singh

Value of Time Essay in Hindi -FAQ

Essay on value/importance of time in hindi | समय का महत्व पर निबंध | hindi essay on value of time video.

आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी ‘समय और ज्वार भाटा कभी किसी का इंतजार नहीं करते’। इसीलिए इंसान को हमेशा समय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। हम में से प्रत्येक व्यक्ति समय का महत्व जानता है, लेकिन जो समय के महत्व को जानते हुए भी इसकी कदर नहीं करता उसे आजीवन पछताना पड़ता है।

आज हम आपके लिए समय के महत्व पर एक खास निबंध के आए हैं जिसे पढ़ने के बाद पता चलेगा कि समय कितना मूल्यवान होता है।

भूमिका – समय बहुत बलवान होता है। इसमें इतनी ताकत होती है कि यह किसी की जिंदगी बना सकता है, तो साथ ही किसी की जिंदगी बिगाड़ भी सकता है। कहा जाता है कि समय से ज्यादा कीमती दुनिया में कुछ नहीं होता। हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि समय से मूल्यवान धन होता है, लेकिन यह बिल्कुल गलत धारणा है। क्योंकि पैसा अगर एक बार खर्च कर दिया जाए, तो इसे आप वापस अर्जित सकते हैं। लेकिन एक बार जो समय चला गया, उसे वापस नहीं पाया जा सकता। ऐसे में हम कह सकते हैं कि संसार में समय से कीमती कुछ नहीं होता।

#सम्बंधित : Hindi Essay, Hindi Paragraph, हिंदी निबंध।

मोर पर अनुच्छेद इंटरनेट पर निबंध कंप्यूटर पर निबंध गणतंत्र दिवस पर निबंध मेरा विद्यालय पर निबन्ध मेरी माँ पर निबंध गाय पर निबंध

समय कीमती है

कुछ लोग यह मानते हैं कि समय निशुल्क है इसलिए इसका कोई मोल नहीं है। हालांकि वे यह नहीं समझते कि समय का कोई मोल नहीं होता, लेकिन ये सबसे अनमोल होता है। समय को ना तो कोई बेच सकता है, ना ही कोई खरीद सकता है। समय को सीमाओं में भी बांधा नहीं जा सकता। ये इतना शक्तिशाली होता है कि यह किसी की जीत का कारण बन सकता है, तो वहीं किसी की बर्बादी का भी जिम्मेदार होता है।

निशुल्क होने के साथ ही समय अमाप है, यानी कि ना तो समय का कोई आरंभ है, ना ही इसका कोई अंत होता है। समय को तो महीने, मिनट, घंटे, सेकंड, सप्ताह, साल और दशकों में बांटा जाता है। समय हमेशा आगे की तरफ बढ़ता चला जाता है। यह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता, ना ही किसी के लिए रुकता है। समय के महत्व को समझते हुए हम सभी को बुद्धिमानी से समय का उपयोग करना चाहिए।

Value of Time Essay in Hindi

आलस्य समय का सबसे बड़ा दुश्मन

आलस्य को समय का सबसे बड़ा दुश्मन कहा जाता है क्योंकि इसी की वजह से लोग समय का दुरुपयोग करते हैं। लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें दुख, दरिद्रता के अलावा कुछ हासिल नहीं होता। आलस्य जीवन में घुन की तरह होता है जो कि आपके पूरे जीवन को खोखला कर सकता है। इस आलस्य की वजह से ही इंसान सब कुछ कमाया हुआ, एक बार में गवा सकता है।

समय जीवन में सुख लाता है

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वह अपने जीवन में सुख हासिल करता है। अगर आज आप दरिद्रता और गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं, तो जरूरी नहीं है कि आपके साथ यह गरीबी, दरिद्रता और दुख हमेशा बनी रहेगी।

अगर आप आज से ही मेहनत करने लग जाते हैं, तो भविष्य में जरूर आप भी सब हासिल कर सकते हैं जो आप हासिल करना चाहते हैं। जब हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लेते हैं, तब हमारा जीवन अपार खुशियों से भर जाता है।

छात्रों के जीवन में समय का महत्व

क्या कभी आपने यह सोचा है कि एक स्कूल में पढ़ने वाले हजारों छात्रों में से क्यों सिर्फ गिने-चुने ही छात्र सफलता के मुकाम पर पहुंचते हैं? दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये गिने-चुने छात्र समय के महत्व को समझते हैं और इसे ध्यान में रखते हुए ही अपने जीवन के लक्ष्यों का निर्धारण करते हैं। इसीलिए छात्रों को अपने जीवन में सफलता हासिल करने के लिए हमेशा छोटे-बड़े लक्ष्यों को निर्धारित करना चाहिए।

उदाहरण के तौर पर जब आपकी परीक्षाएं नजदीक हो, तब आप छोटे-छोटे लक्ष्यों को निर्धारित करें कि आप इतना पढ़ेंगे, इतना समय इस विषय को देंगे, इस तरह से अगर आप कार्य को निर्धारित समय में पूरा कर लेते हैं।

जब आप एक लक्ष्य को पूरा कर लेते हैं, तब आप अपने अन्य लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। इसलिए काम की रूपरेखा बनानी जरूरी है। अगर आपके पास खाली समय भी हो तो उसमें आपको ऐसे कार्य करने चाहिए जो कि आपके कौशल में बढ़ोतरी करें।

अपने कौशल में बढ़ोतरी करने के लिए आप कई तरह के कोर्सेज कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पढ़ाई। इसीलिए अपने समय का सदुपयोग करने के लिए छात्रों को एक तालिका का निर्माण करना चाहिए जिसमें वह अपने खेलने-खुदने, सोने और मस्ती करने के साथ-साथ कार्य करने के घंटों को भी निर्धारित करें।

Value of Time Essay in Hindi

समय का प्रभावी इस्तेमाल

जीवन को बेहतर बनाने के लिए समय की पाबंदी करनी जरूरी है। पाबंदी का मतलब होता है किसी व्यक्ति द्वारा समय को निर्धारित करना और इस निर्धारित समय में अपने सभी कार्यों को पूरा करना। समय सफलता की कुंजी कही जाती है। इस तरह से अगर आप समय का प्रभावी इस्तेमाल करते हैं तो आप अवश्य ही जीवन के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंच सकेंगे।

छात्रों को समय का प्रभावी इस्तेमाल करना चाहिए। उन्हें समय पर स्कूल जाना चाहिए, समय रहते अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए तथा निर्धारित समय में अपनी सभी पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी कर लेनी चाहिए।

जिंदगी में सब कुछ एक झटके से नहीं मिल जाता। इसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है तथा समय रहते योजनाएं बनानी पड़ती है। मनुष्य को यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि एक बार अगर समय आगे निकल गया तो, वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता। समय हमेशा आगे भागता रहता है इसलिए आपको समय के साथ चलने की जरूरत है। अगर आप समय के साथ नहीं चलते तो आप हमेशा पीछे रह जाएंगे।

उपसंहार – हम में से प्रत्येक व्यक्ति को समय के महत्व को समझते हुए उसका सदुपयोग करना चाहिए तभी हम जीवन में सफलता हासिल कर सकेंगे। समय उन्नति की कुंजी होती है जो लोग समय की कदर करते हैं, वही जीवन में सफल होते हैं। इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को समय के महत्व को समझना चाहिए।

उन्हें आलस्य का त्याग करना चाहिए तथा समय का प्रभावी इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपने बचे हुए समय में रचनात्मक प्रयोग करके अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए कभी भी सीखने की प्रक्रिया को रोकना नहीं चाहिए। आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि अब पछताए क्या होत जब चिड़िया चुग गई खेत’ अगर आप भी इसी तरह की स्थिति अपने जीवन में नहीं भोगना चाहते तो समय की कदर जरूर करें क्योंकि समय भी उसी की कदर करता है जो उसके महत्व को समझता है।

समय हमारे लिए क्या है?

समय का महत्व – समय का हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान है समय सभी वस्तुओं से यहां तक कि धन से भी अधिक शक्तिशाली और अमूल्य वस्तु है यदि एक बार ये हमारे हाथ से निकल गया तो फिर यह वापस लौटकर नहीं आता है।

विद्यार्थी के लिए समय का क्या महत्व है?

विद्यार्थी के लिए समय का क्या महत्व – विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपना हर कार्य निर्धारित समय पर या उसके पूर्व ही समाप्त कर लें। जिससे बचे हुए समय में दूसरे कामों को करने की रूपरेखा बनायी जा सके। खाली समय का भी ऐसा उपयोग करना चाहिए की वह भी उपयोगी सिद्ध हो।

समय अनमोल है कैसे?

समय अनमोल है एक बार समय निकल जाए तो वह कभी भी लौटकर दोबारा नहीं आ सकता हम सभी जब भी इस दुनिया में जन्म लेते हैं तो सबसे पहले शुरुआत होती है एक विद्यार्थी जीवन से विद्यार्थी जीवन में जो हमारे पास समय होता है वह काफी अनमोल होता है यदि विद्यार्थी जीवन के समय में किसी व्यक्ति ने उस समय का सदुपयोग किया तो वह सफलता की सीढ़ी चढ़ जाता है।

Related Education Post

reference Value of Time Essay in Hindi , wikipedia

essay in hindi on samay ka mahatva

I am a technology enthusiast and write about everything technical. However, I am a SAN storage specialist with 15 years of experience in this field. I am also co-founder of Hindiswaraj and contribute actively on this blog.

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

समय का महत्व पर निबंध | Samay Ka Mahatva Essay In Hindi

समय हमारे जीवन की बहुत ही अमूल्य वस्तु है क्योंकि आप खोया हुआ धन पुन कमा कर प्राप्त कर सकते है, खोया हुआ वैभव भी पुनः प्राप्त कर सकते है लेकिन खोया हुआ समय आप लाख कोशिश करने के बाद भी पुनः प्राप्त नहीं कर सकते है क्योंकि जो समय बित गया वो बित गया उसे आप वापस नहीं ला सकते है

तो चलिए जानते है बिना देरी किए Samay Ka Mahatva Nibandh In Hindi

  • 1.1 समय का सदुपयोग
  • 1.2 समय का महत्व
  • 1.3 समय का सदुपयोग करने से सुखों की प्राप्ति
  • 1.4 कार्य में सफलता
  • 1.5 आलस्य बड़ा शत्रु
  • 1.6 समय सिमित
  • 1.7 विधार्थी जीवन में समय का महत्व
  • 1.8 Samay Ka Mahatva Nibandh In Hindi
  • 1.9 Share This :
  • 1.10 Related Post :

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi

  • समय का सदुपयोग

समय का चक्र सदा चलता ही रहता है कभी स्थिर नहीं रहता है इसलिए एक कहावत है कि “बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता”

जिसको समय का मुल्य पता है वो समय का सदुपयोग करके अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है और बिल्कुल इसके विपरित

जिसको समय का मुल्य पता नहीं है वो समय का दुरपयोग करता है जिससे वो अपने जीवन में कभी सफल नहीं होता है क्योंकि

सफलता की कुंजी समय का सदुपयोग है

समय एक अमूल्य वस्तु है जो धन से भी ज्यादा मूल्यवान होती है क्योंकि खोया हुआ धन कमा कर पुनः प्राप्त कर सकते है लेकिन समय पुनः प्राप्त नहीं कर सकते है

समय व्यक्ति की दुर्लभ संपत्ति है इसलिए जिस समय पर जो कार्य निर्धारित किया गया है उस समय पर वो कार्य किया जाए तो समय का सदुपयोग होता है

जो व्यक्ति आज के काम को आज ही करता है वो अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता लेकिन जो व्यक्ति आज के काम को कल पर छोड़ता है वो व्यक्ति अपने जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है

इसलिए एक कहावत है

जो व्यक्ति समय की क़दर नही करता है । समय भी उसकी क़दर नहीं करता है

समय का महत्व

एक व्यक्ति के जिवन में समय का बहुत ही महत्व होता है जो व्यक्ति समय का महत्व जानता वो अपने जीवन में समय का सदुपयोग करके अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है लेकिन

जो व्यक्ति समय का महत्व नहीं जानता है वो व्यक्ति अपने जीवन में समय का दुरपयोग करके कभी अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है

क्योंकि मनुष्य का जीवन नदी की धारा के समान होता है जिस तरह नदी की धारा संघर्ष करके लगातार आगे बढ़ती रहती है ऊंची नीची भूमि को पार करके वैसे ही मनुष्य को जीवन भी संघर्ष करके लगातार आगे बढ़ता रहता है सुख – दुःख की भूमि को पार करके

जो व्यक्ति समय की उंगली पकड़कर समय के साथ आगे बढ़ता रहा है वो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है क्योंकि उसे पता है बिता हुआ समय लाख कोशिश करने पर भी उसे वापस नहीं ला सकते है

जैसे पानी की एक-एक बूंद एकत्रित होकर विशालकाय सागर का निमार्ण करती है वैसे ही व्यक्ति भी यदि समय की एक-एक बूंद को अपने जीवन में सदुपयोग करके एकत्रित करता है तो वो भी एक दिन जरूर सफलता प्राप्त करता है

  • भारत में कुल कितने राज्य है
  • भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं
  • अमेरिका में कितने राज्य है
  • दुनिया में कितने देश है 

समय का सदुपयोग करने से सुखों की प्राप्ति

समय का सदुपयोग करने से आप सभी सुखों की प्राप्ति कर सकते है जो व्यक्ति अपना काम समय पर करता है वो उस काम में जरुर सफलता प्राप्त करता है और जो व्यक्ति अपना काम समय पर नहीं करता है वो उस काम में असफलता ही प्राप्त करता है और

समय पर काम करने वाला व्यक्ति अपने जीवन में तो सफलता प्राप्त कर लेता है लेकिन उसके साथ वो अपने परिवार, गाँव, शहेर, और देश की उन्नति का कारण भी बनते है

समय पर काम करने वाला व्यक्ति बुद्धिमान, धनवान और बलवान बनता है वो हर एक काम समय पर करके अपने काम में जरुर सफलता प्राप्त करता है

आप इतिहास ध्यानपूर्वक देखते हैं तो आपको जरूर पता चलेगा जितने भी महान व्यक्ति और अमीर हुए व्यक्ति अपने जीवन में सदा ही समय का सदुपयोग करते थे वो अपना काम समय पर ही करते थे

कार्य में सफलता

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है वो व्यक्ति अपने कार्य में सफलता प्राप्त करता है और जो व्यक्ति समय का दुरपयोग करते हैं वो व्यक्ति अपने कार्य में असफलता ही प्राप्त करते है

समय का हर एक पल, हर एक क्षण और हर एक साँस ही जीवन होता है जो व्यक्ति अपने जीवन में समय के हर एक पल, क्षण का सदुपयोग करता है वो अपने जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है और

जो व्यक्ति अपने जीवन में समय के हर एक पल, क्षण का दुरपयोग करता है यानी इधर उधर की बातों में और व्यर्थ कामो में समय को बर्बाद करता है वो व्यक्ति कभी भी अपने कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता

समय ही सत्य है

समय का सही तरीके से उपयोग करना सफलता की कुंजी है

  • 10th Std के बाद क्या करे और कोनसा सब्जेक्ट ले
  • 12th साइंस पास करने के बाद क्या करे(PCM/PCB) वाले
  • 12th Commerce के बाद क्या करें? 

आलस्य बड़ा शत्रु

आलस्य आपका सबसे बड़ा शत्रु है यह आपके जीवन का एक कीड़ा है जो यदि आपके जीवन में लग जाता हैं तो वो आपके जीवन के समय को बहुत बर्बाद कर देता है इसलिए

एक व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन में समय का सदुपयोग करना चाहिए जिससे वो एक सफल व्यक्ति बने और यदि वो व्यक्ति समय का दुरपयोग करता है तो वो कभी भी एक सफल व्यक्ति नहीं बन पाता है और

जब समय बीत जाता है तब व्यक्ति को यह एहसास होता है कि उसने अपने जीवन का कितना अमुल्य समय गंवा दिया है

समय का दुरपयोग करने से दुःख और दरिद्रता के अलावा कुछ नहीं मिलता है आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है

भगवान प्रत्येक मनुष्य को निश्चित समय के साथ ही पृथ्वी पर भेजा है भगवान ने हमें जितना भी समय दिया है उसमें ही हमे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करनी है और यदि हम वो समय बेकार के कामो में व्यतीत कर देते है और जब होश आता है तब तक बहुत देर हो जाती है हमारा समय चला जाता है समय के महत्व पर एक बहुत ही अच्छी कहावत है –

जिस देश के व्यक्ति समय का सदुपयोग करते है वो देश बहुत ही समुद्र हो सकता है

  • CID कैसे बने?
  • IPS कैसे बने?
  • IAS कैसे बने?

विधार्थी जीवन में समय का महत्व

एक विधार्थी के जीवन में समय का बहुत महत्व होता है क्योंकि जो विधार्थी अपने विधार्थी जीवन में ही समय का महत्व जान लेता है वो आगे जाके एक सफल व्यक्ति बनता है

एक विधार्थी को अपनी रोज की पढ़ाई रोज ही करनी चाहिए उसे कल पर कल से परसों पर नहीं टालनी चाहिए जैसे

एक किसान अपने खेत में अगर बीज निश्चत समय पर नहीं बोता है और समय निकल जाने के बाद बोता है तो वह एक अच्छी फसल नहीं पैदा कर सकता है ठीक उसी तरह ही एक विधार्थी जो अपनी रोज की पढ़ाई रोज नहीं करता है और जब परीक्षा आती है तब पढ़ाई करने बैठ ते है तो वो परीक्षा में अच्छे मार्क्स नहीं ला पाते है या परीक्षा में फेल हो जाते हैं एक कहावत है

का बर्षा जब कृषि सुखाने, समय चूकि पुनि का पछताने।

तब उनको बहुत पछतावा होता है कि आखिर हम रोज की पढ़ाई रोज करते तो हम परीक्षा में बहुत ही अच्छे मार्क्स ला सकते है और बहुत ही अच्छे मार्क्स से पास होते लेकिन “अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत”

जो विधार्थी समय का सदुपयोग करते हैं वो स्कुल और जीवन की हर एक परीक्षा में सफलता प्राप्त करता है और एक अच्छा व्यक्ति बनता है और

जो विधार्थी समय का दुरपयोग करता है इधर उधर की बातों में, घूमने-फिरने और बेकार के व्यर्थ कामो में वो स्कुल और जीवन की हर एक परीक्षा में अफलता प्राप्त करते है और वो चाहकर भी अपना खोया हुआ समय वापस नहीं ला सकते है

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब।। …कबीर दास दोहे

अर्थ: इसका अर्थ होता है कल पर टालने वाले काम को आज ही कर ले और आज के काम को अभी कर लो क्योंकि कबीर दास जी मानते हैं कि अगर पल में प्रलय आ जाएगा तो हम अपना काम नहीं कर पाएंगे

समय का महत्व देते हुए हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए हमारे जीवन का एक-एक पल बहुत ही कीमती है जिसको हम इधर उधर के बेकार कामों में बर्बाद कर देते है तो हमें जीवन के अन्त में बहुत पछतावा होता है

एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।। … स्वामी विवेकानंद

अर्थ: एक समय में आप एक ही काम करो और उस काम को करते हुए अपना पुराना ध्यान उस काम में लगा दो और बाकी सब कुछ भुल जाओ जिससे आप उस काम में सफलता प्राप्त कर सके क्योंकि कोई भी एक काम को आप पुरा ध्यान लगा कर करते है तो आप उस काम में जरुर सफलता प्राप्त करते है

किसी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देखकर उसके भविष्य का मजाक ना उड़ाओ क्योंकि कल में इतनी शक्ति है कि वह एक मामूली कोयले के टुकड़े को हीरे में तबदिल कर सकता है ।। … चाणक्य

अर्थ: यदि कोई व्यक्ति अपना काम समय पर सदा करता है और समय का सदुपयोग करता है तो समय में इतनी शक्ति है कि समय उसका एक आम आदमी से बहुत बड़ा आदमी बना सकता है है

पुरुष बली नहीं होत है समय होत बलवान।।

अर्थ: कोई व्यक्ति बलवान नहीं होता है समय बलवान होता है और यह बात १००% सत्य है जो व्यक्ति समय को महत्व नहीं देता है समय भी उसको महत्व नहीं देता है इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन में समय को जरूर महत्व देना चाहिए

यदि आप एक समय में दो कार्य कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप दोनों ही कार्य नहीं कर रहे है।।

अर्थ: कोई व्यक्ति एक समय में दो कार्य करता है तो उसका मतलब वो व्यक्ति दोनों ही काम नहीं कर रहा है

अपने मिनटों का ध्यान रखें घंटे अपना ध्यान खुद रख लेते।। …लॉर्ड चेस्टरफील्ड

अर्थ: आप अपने जीवन के हर एक मिनिट का सदुपयोग करे क्योंकि घंटे बीत जाने में देरी नहीं होती है इसलिए समय के एक-एक क्षण का सदा सदुपयोग करे

उपसंहार: हम हमारे जीवन में समय का महत्व समझ कर समय का सदुपयोग करते हैं तो दुनिया में ऐसा कोई भी काम नहीं ही जिसमें आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है

हर एक व्यक्ति का कर्तव्य होता है कि वो अपने जीवन में समय का सदा सदुपयोग करे और इधर उधर के बेकार कामों में समय का दुरपयोग न करे अपने बीते हुए समय को भुल जाओ और आज अभी और इस क्षण से समय का सदुपयोग करना शुरू कर दिजिए जिससे सफलता आप से कभी दुर न हो सके

इस Samay Ka Mahatva Nibandh का इस्तेमाल किसी भी कक्षा के विद्यार्थी कर सकते है और यह निबंध आप नीचे दिए विषयों पर भी इस्तेमाल कर सकते है

  • व्यक्ति के जीवन में समय का महत्व पर निबंध
  • व्यक्ति के जीवन में समय की क़ीमत
  • समय बलवान है

यह जरुर पढ़े  :-

  • विद्यार्थी जीवन पर निबंध
  • क्रिसमस पर निबंध हिंदी
  • Hindi Barakhadi | हिंदी बारहखड़ी
  • 100 Fruits Name In Hindi And English
  • Hindi Numbers 1 to 100
  • Student Ka Full Form
  • दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है
  • दुनिया के सात अजुबे के नाम और फोटो देखिये
  • शरीर के अंगों के नाम हिन्दी और English में

Samay Ka Mahatva Nibandh In Hindi

मुझे आशा है कि आपको  Samay Ka Mahatva Essay In Hindi  इसके बारे में जानकारी आपको हमारे आर्टिकल से मिल गई होगी

यदि आपके मन में कोई सवाल है तो  Comment  करके जरूर बताएं में उसका जवाब देने की पुरी कोशिश करुंगा और आपको हमारा यह पोस्ट केसा लगा यह भी  Comment  करके बताना मेरा आप लोगों से  Request  है कि

यदि आपको मेरा यह पोस्ट अच्छा लगा है और इससे आपको कुछ जानने को मिला है और लगता है यह जानकारी अन्य लोगों को भी मिलनी चाहिए है तो इसे आप Social Media पर जरुर Share कीजिये जिससे इसकी जानकारी और भी लोगों को मिले और वो भी जान सके कि  समय के महत्व पर निबंध और समय का सदुपयोग पर निबंध   में

Share This :

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on Reddit (Opens in new window)
  • Click to share on Tumblr (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related Post :

6 thoughts on “समय का महत्व पर निबंध | samay ka mahatva essay in hindi”.

Bhai Aap Ye Theme Kaun Sa Use Kar Rahe Free Hai Ya Paid Theme Name Aur Hosting Plan

bhai me generatepress ka paid wala theme use karta hu or me hosting hostinger ka premium web hosting plan use karta hu

Kon Se theme use Kar Rahe Bhai aap

bhai me generatepress ka paid wala theme use karta hu

Bhai Theme Name Kya Hai

bhai generatepress hai

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Notify me of follow-up comments by email.

Notify me of new posts by email.

essay in hindi on samay ka mahatva

25,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today

Here’s your new year gift, one app for all your, study abroad needs, start your journey, track your progress, grow with the community and so much more.

essay in hindi on samay ka mahatva

Verification Code

An OTP has been sent to your registered mobile no. Please verify

essay in hindi on samay ka mahatva

Thanks for your comment !

Our team will review it before it's shown to our readers.

essay in hindi on samay ka mahatva

  • General Knowledge /

समय का महत्व कितना जरूरी है?

' src=

  • Updated on  
  • अगस्त 12, 2023

समय का महत्व

समय बहुत कीमती है और हमें समय को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय को पैसे से अधिक मूल्यवान माना जाता है, क्योंकि हम पैसे खर्च करते हैं और कमाते हैं, लेकिन हम अपने खोए हुए समय को वापस नहीं पा सकते। हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए। इंसान की कोई भी अवस्था हो, उसे अपने समय को ही कीमती समझना चाहिए। इस ब्लॉग में हम समय का महत्व और इसकी जरूरत के बारे में जानेंगे।

This Blog Includes:

समय का मूल्य क्या है, समय की शक्ति, विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व, समय का महत्व निबंध हिन्दी- 200 शब्द (samay ka mahatva essay in hindi), समय प्रबंधन क्यों महत्वपूर्ण है, समय के महत्व पर अनुच्छेद लेखन (paragraph on importance of time), टाइम के महत्व पर 10 महत्वपूर्ण लाइन, समय के महत्व पर आधारित दोहे, टाइम के महत्व पर कविता, समय का सही उपयोग कैसे कर सकते हैं.

समय दुनिया की सबसे मूल्यवान और कीमती चीज है। हमें इसका उपयोग अपने अच्छे के साथ-साथ अपने आस-पास के अन्य लोगों के लिए भी करना चाहिए। इससे हमें और समाज को बेहतर कल की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, हमें अपने बच्चों को समय के महत्व और मूल्य को सिखाना चाहिए। समय बर्बाद करने से आप अपने और अपने आस-पास के लोगों के लिए एक मुद्दा बन जाएंगे।

समय का प्रभावी उपयोग

समय का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए हमें कुछ बिंदुओं पर विचार करना चाहिए जो हमारे पूरे जीवन में हमारी मदद करेंगे। इस उपयोग में लक्ष्य निर्धारित करना, कार्य सूची तैयार करना, कार्य को प्राथमिकता देना और पर्याप्त नींद और विभिन्न अन्य शामिल हैं।

लंबी और छोटी अवधि के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए ये लक्ष्य आपको शेष उत्पादक में मदद करेंगे। इसके अलावा, वे एक प्रेरक शक्ति साबित होंगे जो आपको प्रेरित बनाए रखेगा। इसके अलावा, यह जीवन में कुछ हासिल करने की इच्छा देगा।

शुरुआत में, यह एक उबाऊ कार्य की तरह महसूस होगा लेकिन जब आप इसे नियमित रूप से करेंगे तब आपको महसूस होगा कि यह केवल आपकी उत्पादकता बढ़ाने में आपकी मदद करता है। अंततः, यह आपको जीवन में अधिक हासिल करने के लिए मजबूर करेगा।

कार्य को प्राथमिकता देना समय के प्रबंधन का एक बहुत प्रभावी तरीका है। साथ ही, इसकी वजह से, आप विभिन्न कार्य और नौकरियों के महत्व को जान पाएंगे। इसके अलावा, अगर आपका क्लब एक बार में इसी तरह की गतिविधि करता है तो यह आपकी उत्पादकता को भी बढ़ाता है। इसलिए, यह आपको जीवन में अधिक हासिल करने में मदद करेगा।

उत्पादक होने का मतलब यह नहीं है कि आप हर बार खुद को अलग-अलग कामों में व्यस्त रखें। उचित नींद लेना और व्यायाम करना भी उत्पादक होने का एक हिस्सा है। इसके अलावा, उचित व्यायाम और नींद शरीर और मन के बीच संतुलन बनाए रखते हैं जो उत्पादक और कुशल होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हालांकि अधिकांश लोगों को यह समझ नहीं आता है कि जब तक उन्होंने इसे खो नहीं दिया तब तक कितना मूल्यवान समय है। इसके अलावा, दुनिया में ऐसे लोग हैं जो समय के साथ पैसे को प्राथमिकता देते हैं क्योंकि उनके अनुसार, समय कुछ भी नहीं है। लेकिन, उन्हें इस तथ्य का एहसास नहीं है कि यह समय है जिसने उन्हें पैसा कमाने का अवसर दिया है। इसके अलावा, समय ने हमें समृद्धि और खुशी दी है और इसके विपरीत, इसने हमें दुःख और शोक भी दिए हैं।

पिछले समय में कई राजा खुद को अपनी उम्र के शासक और सभी के रूप में घोषित करते हैं। लेकिन वे भूल जाते हैं कि उनके पास सीमित समय है। दुनिया में समय ही एकमात्र ऐसी चीज है जो असीम है। समय आपको सेकंड के एक आंदोलन में एक राजा या भिखारी बना सकता है।

अंत में हम कह सकते हैं कि समय ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। इसके अलावा, एक कहावत है कि “यदि आप समय बर्बाद करते हैं, तो समय आपको बर्बाद करेगा।” केवल यह रेखा यह बताने के लिए पर्याप्त है कि समय कितना महत्वपूर्ण और मूल्यवान है।

विद्यार्थी जीवन में समय का सही उपयोग किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है। यहां विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व बताया गया हैः

  • विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपना हर कार्य निर्धारित समय पर या उसके पूर्व ही समाप्त कर लें।
  • खाली समय का भी ऐसा उपयोग करना चाहिए की वह भी उपयोगी सिद्ध हो।
  • अगर समय मिलता है तो विद्यार्थी अपने शिक्षकों या अपने से बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
  • खाने-पीने, खेलने-कूदने, सोने-जागने और पढने के लिए एक तालिका का निर्माण कर समय को व्यवस्थित करें।
  • खाली समय में विद्यार्थी को समाज सेवा का कार्य भी करना चाहिए।
  • जीवन में वही लोग सफलता प्राप्त करते हैं जो समय के महत्व का समझते हैं।

समय के महत्व पर 200 शब्दों में निबंध इस प्रकार लिख सकते हैंः

सफलता प्राप्त करने में समय सबसे महत्वपूर्ण कारक है। हमें समय का बुद्धिमानी और कुशलता से उपयोग करना होगा। इसका मतलब है कि उन चीज़ों के लिए समय निकालना जो हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, और उन चीज़ों को छोड़ देना जो हमारे लिए महत्वपूर्ण नहीं हैं। इसका अर्थ है क्षण में उपस्थित रहना और उद्देश्य के साथ जीना।

समय पृथ्वी पर सबसे कीमती वस्तु है। इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। यदि एकबार यह चला जाए, तो कभी वापस नहीं आता। यह हमेशा आगे की ओर सीधी दिशा में चलता है और न कि पीछे की ओर। इस संसार में सब कुछ समय पर निर्भर करता है, समय से पहले कुछ भी नहीं होता है। कुछ भी करने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होती है।

यदि हमारे पास समय नहीं है, तो हमारे पास कुछ भी नहीं है। समय को नष्ट करना इस पृथ्वी पर सबसे बुरी चीज मानी जाती है क्योंकि, समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को बर्बाद करती है। हम कभी भी बर्बाद किए हुए समय को फिर से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। यदि हम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, तो हम सब कुछ नष्ट कर रहे हैं।

समय का महत्व निबंध हिन्दी- 300 शब्द

समय के महत्व पर 300 शब्दों में निबंध इस प्रकार लिख सकते हैंः

समय को अक्सर हमारे पास सबसे कीमती संसाधन माना जाता है क्योंकि यह सीमित है और एक बार चला गया तो हम इसे वापस नहीं पा सकते। धन या भौतिक संपत्ति के विपरीत, हम बाद में उपयोग के लिए समय जमा या संग्रहित नहीं कर सकते। हम सभी के पास एक दिन में समान मात्रा में समय होता है, और इसे सबसे सार्थक और उत्पादक तरीके से उपयोग करना हम पर निर्भर है।

जब हम अपने समय को प्राथमिकता देते हैं और इसका प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं, तो हम अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं, सार्थक रिश्ते बना सकते हैं और जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। दूसरी ओर, जब हम अपना समय बर्बाद करते हैं, तो हम अवसरों से चूक जाते हैं, पछतावे का अनुभव करते हैं और अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाते हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं कि हमारे पास समय की तीन अवस्थाएँ हैं – अतीत, वर्तमान और भविष्य। मनुष्य अपने अतीत से सीखता है क्योंकि यही वह समय है जिससे मनुष्य गुजर चुका है। और फिर यह मनुष्य को उसके भविष्य के लिए तैयार करता है। लेकिन वर्तमान समय अपने भविष्य के लिए और अधिक करने का समय है। इसलिए अपना वर्तमान समय बर्बाद न करें, यह आपके भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा।

वर्तमान क्षण ही एकमात्र ऐसा समय है जिस पर वास्तव में हमारा नियंत्रण है। अतीत हमारे पीछे है, और भविष्य अनिश्चित है और शायद कभी नहीं आएगा। वर्तमान क्षण ही वह समय है जब हमारे पास कार्य करने, निर्णय लेने और जीवन का अनुभव करने की शक्ति होती है।

दुनिया में समय एक अनमोल चीज़ है जो हमें मुफ़्त में मिल सकती है। भले ही आपके पास पूरी दुनिया की दौलत हो, लेकिन पैसे से समय नहीं खरीदा जा सकता। हमें अपने पास मौजूद हर एक पल के महत्व को समझने की जरूरत है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि समय इस धरती पर सबसे मूल्यवान चीज़ है जिसे हम बदल नहीं सकते हैं या किसी भी चीज़ से तुलना नहीं कर सकते हैं।

इस क्षण में पूरी तरह मौजूद रहना और हमारे आस-पास हो रहे अनुभवों की सराहना करना महत्वपूर्ण है। जब हम लगातार भविष्य के बारे में चिंता कर रहे होते हैं या अतीत के बारे में सोच रहे होते हैं, तो हमारे सामने जो हो रहा है, हम उस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। वर्तमान क्षण में पूर्ण रूप से उपस्थित रहकर और व्यस्त रहकर, हम जीवन का पूर्ण अनुभव कर सकते हैं और अपने पास मौजूद समय का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

कुछ लोग समय से ज्यादा अपने धन को महत्व देते हैं, लेकिन समय को बलवान समझना चाहिए। समय किसी के लिए नहीं रुकता है, यह निरंतर चलता रहता है। यह समय ही है, जो हमें धन, समृद्धि और खुशी प्रदान करता है हालांकि, इस संसार में कुछ भी समय को नहीं दे सकता। समय का केवल उपयोग किया जा सकता है; कोई भी समय को खरीद या बेच नहीं सकता। बहुत से लोग अपना जीवन अर्थहीन ढंग से जी रहे हैं। वे समय का उपयोग केवल अपने दोस्तों के साथ खाने, खेलने या अन्य आलसी क्रियाओं को करने में करते हैं।

इस तरह से वे दिन और वर्षों को व्यतीत करते हैं। वे कभी भी नहीं सोचते कि, वे क्या कर रहे हैं, किस तरीके से कर रहें हैं, आदि। यहां तक कि उन्हें गलत तरीके से समय को बर्बाद करने का भी पश्चाताप भी नहीं होता और कभी उसके लिए अफसोस महसूस नहीं करते हैं। अप्रत्यक्ष रुप से, वे अपना बहुत सा धन और उससे भी अधिक महत्वपूर्ण समय खो देते हैं, जिसे वे कभी भी वापस प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

समय की कीमत हर कोई जानता है, लेकिन वे इसे नासमझी से खर्च करते हैं। हम अपना समय बहुत ही अनावश्यक चीजों में बर्बाद करते हैं और यह हमारे भविष्य को नष्ट कर देता है। आने वाला समय तो किसी ने नहीं देखा लेकिन आज की मेहनत से हम अपना कल बेहतर बना सकते हैं।

हमें आलस्य त्यागना चाहिए और हर काम समय पर करना चाहिए। यह हमारा भविष्य उज्ज्वल करेगा. वास्तव में कोई भी उनके भविष्य की गवाही नहीं दे सकता। लेकिन कई चीजें इंसान के नियंत्रण में होती हैं और वह चाहे तो अपना भविष्य बेहतर बना सकता है। समय इतनी तेजी से बीत रहा है कि हमें उस समय का सदुपयोग करना ही होगा।

हमें दूसरों की गलतियों से सीखने के साथ ही दूसरों की सफलता से प्रेरित होना चाहिए। हमें अपने समय का उपयोग कुछ उपयोगी कामों को करने में करना चाहिए ताकि, हमें समय समृद्धि दे, न कि नष्ट करे।

  • समय के महत्व को बचपन से ही सभी को सिखाया जाए और सभी को समझना चाहिए।
  • समय कभी भी किसी के लिए नही रुकता, इसलिए सही समय पर अपने कार्य करना जरूरी है।
  • समय का महत्व जो इंसान सीख गया, वह जिंदगी में जरूर सफलता प्राप्त करता है।
  • समय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम सभी ने अपने काम समय पर करने चाहिए।
  • समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए हम सभी ने समय का सदुपयोग करना चाहिए।
  • समय का सही उपयोग करने के लिए समय नियोजन करना जरूरी है।
  • समय की बर्बादी करने से हमारा ही नुकसान होता है।
  • बीता हुआ समय कभी भी किसी के लिए लौटकर नही आता।
  • महान लोगों ने समय के महत्व को समझा और इसीलिए वे महान बने।
  • जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत और समय के महत्व को समझना जरूरी है।

समय का महत्व पर दोहे इस प्रकार दिए गए हैंः

समय लाभ सम लाभ नहिं, समय चूक सम चूक चतुरन चित रहिमन लगी, समय चूक की हूक समय पाय फल होत है, समय पाय झरि जात सदा रहै नहीं एक सी, का रहीम पछतात आदरणीय गुरुदेव श्री सादर प्रणाम, समय कितना अनमोल है कोई आपसे जाने। समय की फिर भी कीमत है परन्तु आपके द्वारा रचे दोहे अनमोल हैं हार्दिक बधाई गुरुदेव श्री गया समय आता नही, करनी को कर आज। मत कर सोच-विचार तू, करले अपने काज। तभी तो समय को बडा बलवान कहा गया है।

समय संग जो भी चला, सफल हुआ इन्सान। करने से पहले सदा, कर लें सोच विचार। सफल हुए हैं जो सभी, कहते हैं वे लोग। मोल समय का जानता, कर्म जो करता आज।

समय के महत्व पर कविता इस प्रकार हैः

समय तो होता है बलवान चलते रहना इसका काम समय रहते जो जाने इसे वही बन जाए भाग्यवान चाहे जो परिस्थिति आए या आलस तुम्हें बहकाए लेना समझदारी से काम समय से करना सारे काम हर वस्तु पैसे से मिल जाए है समय ही जो ना ले पायेँ एक बार हांथ से जो निकले फिर लौट कभी भी न आए।

समय मानव जीवन में सबसे कीमती चीज़ों में से एक है। समय का सही उपयोग कैसे कर सकते हैं के बारे में यहां बताया गया हैः

  • महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें: कार्य जो अधिक आवश्यक हैं और जिन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है, उन्हें प्रायोरिटी देनी चाहिए।
  • सही मैनेजमेंट: आपने अगर पहले से योजना बनाई है तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। सही मैनेजमेंट हमारे काम को आसान बनाता है।
  • लक्ष्य बनाएं- किसी भी काम को अपने निर्धारित समय में पूरा करने के लिए लक्ष्य बनाएं कि उस काम उसी समय में पूरा करना है।
  • स्मार्ट वर्क करें: स्मार्ट वर्क से आप उन चीज़ों को जल्दी कर सकते हैं, जिन्हें करने में आप आलस कर जाते हैं।
  • काम और सोच में संतुलन बनाएं: सोचने में समय बर्बाद करने के बजाय काम करना बेहतर है। अपनी प्रोडक्टिविटी को आप ऐसे ही निखार सकते हैं।

समय का उपयोग घटनाओं की अवधि या उनके बीच के अंतराल और यहां तक ​​कि अनुक्रम घटनाओं की मात्रा निर्धारित करने, मापने या तुलना करने के लिए किया जाता है।

समय है तो जीवन है, अगर समय नहीं है तो जीवन भी नहीं है।

समय जीवन की सबसे कीमती चीज है। इसका न आदि है और न अंत।

समय का सदुपयोग करना ही जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।

समय पालन ही जीवन में अनुशासित करता है।

यदि आपको हमारा यह ब्लॅाग ‘समय का महत्व’ (Samay ka Mahatva) पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

' src=

Team Leverage Edu

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

अगली बार जब मैं टिप्पणी करूँ, तो इस ब्राउज़र में मेरा नाम, ईमेल और वेबसाइट सहेजें।

Contact no. *

समय। का शिक्षा अच्छा तरीका से बताया गया है पढ़ने के बाद मुझे बहुत अच्छा लगा thank you

Samay kimti he iska bahut tarike se samjaya

सुनील जी आपका धन्यवाद, ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।

browse success stories

Leaving already?

8 Universities with higher ROI than IITs and IIMs

Grab this one-time opportunity to download this ebook

Connect With Us

25,000+ students realised their study abroad dream with us. take the first step today..

essay in hindi on samay ka mahatva

Resend OTP in

essay in hindi on samay ka mahatva

Need help with?

Study abroad.

UK, Canada, US & More

IELTS, GRE, GMAT & More

Scholarship, Loans & Forex

Country Preference

New Zealand

Which English test are you planning to take?

Which academic test are you planning to take.

Not Sure yet

When are you planning to take the exam?

Already booked my exam slot

Within 2 Months

Want to learn about the test

Which Degree do you wish to pursue?

When do you want to start studying abroad.

September 2024

January 2025

What is your budget to study abroad?

essay in hindi on samay ka mahatva

How would you describe this article ?

Please rate this article

We would like to hear more.

[2022] समय का महत्व पर निबंध- Samay Ka Mahatva Essay in Hindi

दुनिया की सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीज़ समय है। हम सभी मनुष्यो को समय का सम्मान करना चाहिए, क्योकि हमारा अच्छा और बुरा-भविष्य समय पर टीका है। अमेरिका को स्वतंत्रता दिलाने में सबसे अहम भूमिका अदा करने वाले बेंजामिन फ्रैंकलिन ने समय के बारे में कहा था कि, समय ही पैसा है। अगर आप अपने समय का सदुपयोग कर रहे हो तो समझना की आप अपने लिए धन जमा कर रहे हो। भविष्य में यही धन आपको बहुत काम आने वाला है। 

परंतु आज का मानवी पैसो के पीछे पागल हो गया है। वो पैसो के लिए अपने हर रिश्ते-नातो को तोड़ देता है। एसे लोगो को सिर्फ धन और दोलत ही दुनिया की सबसे कीमती चीज़ लगती है। लेकिन उन्हें कौन समझाए कि, एक बार धन चला गया तो फिर से मेहनत करके कमाया जा सकता है। परंतु अगर एक बार समय चला जाए, आप कितनी भी कोशिश कर लें वह कभी वापस नहीं आता। इसलिए समय पैसे से ज्यादा कीमती है।

लेकिन फिर भी कोई व्यक्ति समय बर्बाद कर रहा है, तो वह अपने सुनहरे भविष्य को बर्बाद कर रहा है। किसी ने क्या खुब लिखा है कि, कोई भी व्यक्ति जन्म से बलवान नही होता समय ही उसे बलवान बनाता है। अगर आपने समय की कद्र कर ली तो आप बलवान नहीं तो पापड़-पहलवान।

जिन देशो में समय को महत्व देने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज विश्व की महासत्ता बन गए है। और जिन देशो में समय के महत्व को ठुकराने वाले लोग बस्ते है, वह देश आज अति-पछात और गरीब देशों में शामिल है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि, हमे समय का सदुपयोग करके भारत को विकसित बनाना है या समय के महत्व को ठुकराके भारत देश को और भी निर्धन ओर निर्बल देश बनाना है।

अगर दुनिया में किसी भी व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो उसे समय को महत्व देना ही होगा। समय की ना कोई शुरुआत है और ना ही कोई अंत। वह बिना किसी की प्रतीक्षा करे हमेशा आगे की और चलता रहता है। दुनिया का कोई भी व्यक्ति समय को ना खरीद सकता है और ना ही इसे कोई बेच सकता है।

आप सिर्फ समय का उपयोग कर सकते है। जिसके कारण समय में अमीर-गरीब का भेद नहीं होता। उदाहरण के लिए, यदि कोई व्यक्ति गरीब है और वह सही समय पर कड़ी मेहनत करता है, तो उस व्यक्ति को धन, समृद्धि और सुख प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति अमीर है और वह समय का सम्मान नहीं करता है, तो उसका जीवन आने वाले समय में बहुत दर्दनाक होगा।

इसके अलावा कई लोग वर्तमान को देखकर ही किसी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाते हैं। लेकिन इन लोगो को चाणक्य की बात कभी नहीं भुलनी चाहिए। चाणक्य ने कहा था कि , किसी की वर्तमान स्थिति को देखकर कभी भी उसके भविष्य का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। क्योंकि समय में इतनी शक्ति होती है कि वह एक साधारण कोयले को भी हीरा बना देता है। समय एक पल में किसी व्यक्ति को झोपड़े से उठाकर बड़े-बड़े महलो में पहुचा सकता है और वही महलो के राजा को एक पल में फकीर बना सकता है।

अगर आपको समय का महत्व किसी से पूछना है तो नेपोलियन से पूछिये। युद्ध में हमेशा विजयी रहने वाले राजाओ में नेपोलियन का नाम सबसे पहले आता था। लेकिन नेपोलियन और उसकी सेना की एक गलती की वजह से वो एक युद्ध में पराजित हो गया था। उसमे नेपोलियन की हार का सिर्फ एक ही कारण था कि, उसने और उसके लश्कर ने रास्ते में पाँच मिनट का विलंब कर दिया था। जिसकी वजह से विरोधी सेना ने उन पर पहले हमला कर लिया और नेपोलियन की सेना के लोगो को मार कर युद्ध जीत गए थे ।

इसीलिए तो विश्व के बड़े-बड़े विद्वानों ने समय को दुनिया की सबसे शक्तिशाली चीज़ कहा है। उन विद्वानों को पता था कि, धन-दौलत फिर से मेहनत करके और भूली हुई विद्या को भी परिश्रम करके पुनःप्राप्त किया जा सकता है। लेकिन मेहनत और परिश्रम करके कभी हम खोया हुआ समय वापस नही ला सकते।

समय जैसी अति-मूल्यवान संपत्ति का हम मनुष्यो के पास भंडार है। लेकिन फिर भी कई लोग समय कम होने का रोना रोते है। अरे कुछ लोगो के मुख से हमे यह भी सुनने को मिलता है की हम क्या करें , काम करने के लिए हमे समय ही नही मिलता। परंतु ये लोग भूल रहे है कि समय हमारे साथ कभी नहीं चलेगा, हमे समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। तभी हम जीवन मे एक सफल इंसान बन सकते है।

आप चाहे कितने भी परिश्रमी क्यों न हो परंतु अगर आप कार्य सही समय पर नहीं करते तो आपका सारा परीश्रम व्यर्थ है। क्योकि समय का एक नियम है कि, समय पर समय की कद्र करलों। नहीं तो जब समय ने अपना रंग दिखाना शुरू किया तो अफसोस और पछतावे के अलावा जीवन में कुछ भी नहीं मिलेगा।

अगर आप एक छात्र हो तो आपके लिए समय का सदुपयोग करना और भी जरूरी हो जाता है। इसको हम एक किसान के उदाहरण से समजते है। जैसे एक किसान अगर सही समय पर खेतो में बीज न बोए तो वो फसल का निश्चित समय बीत जाता है। जिसके कारण फसल भी अच्छी नही होती और उसका दाम भी कम मिलता है ।

इसी प्रकार यदि विद्यार्थी अपनी रोज-बरोज की पढाई पूरी नहीं करते तो परीक्षा के वक्त उनके सामने पढाई का एक विशाल पहाड़ तैयार हो जाता है। अब इतनी पढ़ाई तो वो एक दिन में खतम कर नहीं सकते। इसलिए वह गलत तरीकों से परीक्षा के अंदर पास होने की कोशिश करते है। लेकिन ऐसे छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम होती है। असफल होने के बाद एसे छात्रो को बहुत अफसोस और पछतावा होता है, लेकिन अब पछतावे क्या होत, जब चिड़िया चुग गई खेत। 

परंतु जो छात्र समय का सदुपयोग करके, समय-समय पर अपनी पढ़ाई पूरी कर ले तो उन्हे परीक्षा के दिन भी कोई तनाव नहीं होता और अंत में वो परीक्षा मे अच्छे नंबर से उतिर्ण भी हो जाते है। इसीलिए एक छात्र को समय का मूल्य समजना अति-आवश्यक है।

हमारे महात्मा गाँधी जी  समय को बहुत ही सावधानी और बुद्धिमानी से उपयोग करते थे। इसीलिए वे एक सफल स्वतंत्रता सेनानी थे और बाद में हमारे राष्ट्रपिता और विश्व के महान पुरुष भी बने। इसके अलावा विश्व के सबसे बड़े वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन भी बचपन में सब्जियां बेचकर अपना गुजारा करते थे। लेकिन जब उन्होंने समय का सदुपयोग किया तो वह विश्व के सबसे बड़े वैज्ञानिक बने। 

अगर आप अपने आस-पास के लोग देखो तो भी आपको पता चल जाएगा कि, जिसने भी समय के महत्व को समझा और उसका सदुपयोग किया तो वह आज उन्नति के शिखर पर पहुंच चुका होगा। और जिन्होने समय को महत्व नहीं दिया या अपना कार्य सही समय पर नहीं किया वे लोग आज दर-दर की ठोकरे खा रहे होंगे।

स्वामी विवेकानंद ने समय के बारे में क्या खूब कहा था कि, जो कल का काम है वो आज करो और आज का अभी। क्योकि समय पर किया गया कार्य मनुष्य के जीवन को आसान बना देता है। और क्या पता आपका जीवन कुछ ही पलों में खत्म हो जाए। क्योकि मृत्यु का कोई निश्चित समय नहीं है।  इसीलिए हमे जीवन के हर पल को आनंद से जीना चाहिए और हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए।

समय के सही मूल्य को समझने के लिए हमे अपने जीवन की बुरी आदतों से बचना होगा, क्योकि जब तक हमारे जीवन में बुरी आदतें रहेगी तब तक हम समय के सही मूल्य को नहीं समझ पाएंगे। इसलिए हमे आज से ही अच्छी आदतों को अपनाकर बुरी आदतों को टालना होगा।

अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति अपने सारे काम सही समय पर पूरा कर ले तो उसे जीवन में कभी भी तनाव नहीं होता है। जब हम तनाव से मुक्त होंगे तो हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा और इसका सीधा असर हमारे काम पर पड़ेगा। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

एक-एक शब्द मीलकर जिस तरह एक पूरी पुस्तक बनती है, वैसे ही एक-एक पल और एक-एक सैकेंड मिलकर एक मनुष्य की पूरी ज़िंदगी बनती है। इस ज़िंदगी में समय का सही उपयोग करने वाला व्यक्ति दुनिया के सभी सुखो को प्राप्त कर लेता है। एसा व्यक्ति सिर्फ अपना ही भला नहीं सोचता, बल्कि अपने कुटुंब, समाज, परिवार, राज्य और पूरे देश का भला सोचता है।

अगर आपको भी सफल व्यक्ति बनना है, तो आज से ही समय का प्रबंधन करना शुरू करदे। यदि समय का प्रबंधन करना न आए तो प्रकृति से सीखे। किस तरह ऋतुए अपने समय पर आती है, और किस तरह दिन का ढलना और रात का आना वक्त पर ही होता है। अगर प्रकृति एक सैकंड के लिए इन सब चीज़ों में अनियमित बन जाए तो चारो और विनाश-ही-विनाश हो जाएगा।

(यह भी पढे- प्रकृति पर निबंध )

इतिहास गवाह है की, समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति हमेशा सफल ही हुए है । अगर हमने समय को अपना साथी बना लिया तो सफलता हमारी पुंछ बन कर हमारे पीछे-पीछे आएगी । इसीलिए तो मनुष्य के जीवन की उन्नति और विकास की चाबी समय को कहा जाता है । अंत में इतना सब कुछ जानने के बाद शायद अब आप लोगो को पता चल गया होगा की, आखिर समय का हमारी ज़िंदगी में क्या महत्व है ?

अगर आपको इस निबंध से कोई भी लाभ हुआ हो तो, इसे शेर करना ना भूले । समय का महत्व निबंध (अनुच्छेद) पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद ( samay ka mahatva essay in hindi )

Q : समय का महत्व पर निबंध कैसे लिखे ?

ANS : हमने इस आर्टिकल में बहुत आसानी से आपको समझाया है कि कैसे आपको समय का महत्व पर निबंध लिखना है।  

Q : दुनिया की सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीज़ क्या है ?

अन्य निबंध पढे

समय का सदुपयोग पर निबंध

आदर्श विद्यार्थी पर निबंध

कोरोना वायरस पर निबंध

ताजमहल पर एक सुंदर निबंध

स्वामी विवेकानंद पर निबंध

ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पर निबंध

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

समय का महत्व पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | समय का सदुपयोग पर निबंध

समय बहुत शक्तिशाली होता है क्योंकि अगर समय का सही उपयोग किया जाए तो कोई भी इंसान कामयाबी की बुलंदियों को छू सकता है। वहीं अगर समय का दुरुपयोग किया जाए तो व्यक्ति बर्बाद भी हो सकता है। आज तक जितने लोग भी सफल हुए हैं उन्होंने अपने समय का सदुपयोग किया है। इसीलिए विद्यालयों में भी छात्रों को समय के महत्व के बारे में अध्यापक समझाते हैं। इसके अलावा समय के महत्व पर छोटे और बड़े निबंध भी परीक्षा में लिखने के लिए आते हैं। आप भी अगर समय के महत्व के ऊपर निबंध ढूंढ रहे हैं तो हमारे आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि इसमें हम बताएंगे कि समय का महत्व पर निबंध 100,150, 250, 500 शब्दों में कैसे लिखा जाता है। 

समय का महत्व पर निबंध

समय का महत्व पर निबंध 100 शब्दों में

इस पूरी पृथ्वी में समय एक ऐसा धन है जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और कीमती है। यह इतना मूल्यवान है कि इसकी तुलना किसी भी वस्तु से करना संभव नहीं है। यह पूरी दुनिया इस समय के ऊपर ही निर्भर करती है और अगर एक बार समय हाथ से निकल जाए तो फिर वह कभी वापस नहीं आता। इसीलिए विद्वानों ने कहा है कि समय का हमें हमेशा सही इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए कभी भी किसी भी काम को कल के ऊपर नहीं छोड़ें और उसे तुरंत पूरा करें। हमें कभी भी इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि हमारा एक- एक मिनट बहुत ज्यादा कीमती होता है इसलिए इसे व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। 

समय का महत्व पर निबंध 150 शब्दों में

इस पूरी दुनिया में हर वस्तु समय के ऊपर निर्भर है क्योंकि सब कुछ समय से जुड़ा हुआ है। यही कारण है कि धन से भी ज्यादा समय को महत्व दिया जाता है। पैसा एक बार अगर हाथ से निकल जाए तो वह वापस आ सकता है लेकिन बीता हुआ समय अगर एक बार निकल जाए तो वह किसी भी कीमत पर वापस लौटकर नहीं आता है। 

जो लोग अपने समय का सम्मान करते हैं और उसी के अनुसार अपने कार्य करते हैं तो उनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है जिसकी वजह से वह जो भी काम करते हैं उसमें उन्हें सफलता ही मिलती है। इसलिए अपने समय का सदुपयोग करने के लिए हमें समय प्रबंधन करना चाहिए जिससे कि हम अपनी जिंदगी के हर एक क्षण को सही से मैनेज कर सकें। इसलिए हमेशा हमें इस बात को याद रखना चाहिए कि समय हमारे जीवन की और सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। 

समय का महत्व पर निबंध 250 शब्दों में

इस पूरी दुनिया में कोई भी व्यक्ति समय का मूल्य निर्धारित नहीं कर सकता क्योंकि ऐसा करना असंभव है। समय की कीमत सबसे ऊपर है और यही कारण है कि जो लोग समय के साथ चलते हैं समय उनकी ताकत बन जाता है और उन्हें दुनिया में वह सब हासिल करने में मदद करता है जो वह हासिल करना चाहते हैं। 

समय का महत्व और मूल्य 

हालांकि समय हर इंसान के लिए मुफ्त होता है परंतु यह सबसे ज्यादा कीमती होता है क्योंकि ना तो इसे कोई व्यक्ति खरीद सकता है और ना ही कोई से बेच सकता है। बहुत से लोग अपने आलस की वजह से अपना समय बर्बाद करते हैं जिसके कारण उन्हें जिंदगी में असफलता का मुंह देखना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर जो छात्र अपने समय का पढ़ने लिखने में सही से इस्तेमाल नहीं करते हैं वह परीक्षा में फेल हो जाते हैं। 

समय का सदुपयोग करने का तरीका 

किसी भी काम को सही समय पर करना ही समय का सदुपयोग कहलाता है। इसके लिए आप अपने समय को मैनेज कर सकते हैं जैसे कि –

  • सबसे पहले आपको उन कामों को करना चाहिए जो आपके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हों। ऐसे कामों को आपको तुरंत ही कर लेना चाहिए।
  • हमेशा किसी भी काम को करने से पहले उसकी एक योजना बनाना लाभदायक रहता है जिसकी वजह से कार्य करना आसान होता है।
  • स्मार्ट वर्क करके ना केवल आप अपना समय बचा सकते हैं बल्कि कम समय का इस्तेमाल करके ज्यादा काम कर सकते हैं।
  • कुछ लोगों की आदत होती है कि वह जरूरी काम को छोड़कर सोचने में अपना अधिकतर समय बर्बाद कर देते हैं। इसलिए लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए और अपनी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए अपने एक-एक मिनट का सही से इस्तेमाल करना चाहिए। 

समय का महत्व पर निबंध 500 शब्दों में

समय बहुत बलवान होता है और यह पूरी दुनिया की सबसे ज्यादा अमूल्य चीजों में से एक है। ‌यदि एक बार समय हाथ से निकल जाए तो उसे वापस लौट कर नहीं लाया जा सकता। हर इंसान की जिंदगी में समय सीमित रूप में है और उसका सही समय पर उपयोग करना ही बुद्धिमानी है। अगर बेकार के कार्यों में समय गंवा कर सही कार्यों में समय लगाया जाए तो कोई भी व्यक्ति एक कामयाब इंसान बन सकता है।

समय के सदुपयोग के फायदे 

समय के सदुपयोग के बहुत सारे लाभ हैं जो कि निम्नलिखित हैं –

  • समय का सदुपयोग जो व्यक्ति करता है उसके जीवन में उन्नति होती है।
  • व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है।
  • समय के सदुपयोग से व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सारी चीजें हासिल कर सकता है।
  • व्यक्ति जब समय का सदुपयोग करता है तो उसे इस पृथ्वी के सभी सुख प्राप्त हो जाते हैं। 
  • समय का सदुपयोग करके व्यक्ति अपनी उन्नति के साथ-साथ अपने राष्ट्र को भी प्रगति के मार्ग पर लेकर जा सकता है। ‌

मनुष्य के विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व 

जब मनुष्य अपने विद्यार्थी जीवन में होता है तो तब उसके लिए वह बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। ‌अगर उस दौरान मनुष्य समय के महत्व को समझ जाए तो उसका फिर बाकी का जीवन अत्यधिक समृद्धि के साथ गुजरता है। ‌ऐसा इसलिए है क्योंकि समय का सही इस्तेमाल करके विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेते हैं। ‌इसीलिए विद्यार्थियों को विशेषतौर से कहा जाता है कि वो अपने समय का सदुपयोग करें जिससे कि सफलता उनके कदम चूमें।  

समय प्रबंधन का महत्व 

समय प्रबंधन का मतलब होता है कि समय का सही तरह से इस्तेमाल करना। ऐसा करके किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करना बहुत आसान हो जाता है। इसलिए जो लोग समय की कीमत जानते हैं वह हमेशा अपने समय को मैनेज करके चलते हैं।  निम्नलिखित समय प्रबंधन के महत्व इस प्रकार से हैं –

  • अपनी किसी भी योजना को लागू करने के लिए सबसे पहले जरूरी होता है कि बिना समय गवाएं उसे शुरू करना। इस तरह से उत्पादकता का जो स्तर होता है उसमें वृद्धि होती है।
  • यदि आपने अपना कोई लक्ष्य बनाया है तो उस पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए जिससे कि आप अपने लक्ष्य को समय पर हासिल कर सकें।
  • जब भी आप अपने काम की कोई योजना बनाएं तो उस समय आपको चाहिए कि उसके अच्छे पहलुओं और बुरे पहलुओं का एक बार मूल्यांकन कर लें। ऐसा करने से आपको सही फैसले लेने में मदद होगी। 
  • समय प्रबंधन से सभी काम कम मेहनत करके पूरा हो जाते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को तनाव कम होता है। 
  • अपने सोने, जागने और काम करने के समय की सूची बना लें और उसी के अनुसार अपने कामों को बांट लें। इससे आपको यह फायदा होगा कि आप अपने सभी कार्य बिना समय गवाएं सही टाइम पर कर सकेंगे। 
  • मनुष्य को कभी भी यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि जितना वह समय बर्बाद करेगा उतना ही समय उसे भी बर्बाद करेगा। इसलिए व्यर्थ के कामों में टाइम खराब ना करके अपने दिन की शुरुआत उन कामों से करें जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।  

 आगे पढ़ें:

  • परोपकार पर निबंध
  • ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध
  • आदर्श विद्यार्थी पर निबंध
  • बेरोजगारी पर निबंध

दोस्तों समय का महत्व पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में। हमने इस लेख में बताया कि कैसे आप अलग-अलग शब्दों में समय का महत्व पर निबंध लिख सकते हैं। हमें पूरी आशा है कि हमारा यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहा होगा। यह पोस्ट अगर आपको अच्छा लगा हो तो इसे उन लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें जो समय का महत्व पर निबंध के बारे में जानकारी ढूंढ रहे हैं। 

Related Posts

विद्यालय पर निबंध

मेरे विद्यालय पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में | मेरी पाठशाला निबंध

mitrata par nibandh

मित्रता पर निबंध हिंदी में- Essay On Friendship In Hindi

paropakar-par-nibandh

परोपकार पर निबंध | परोपकार का महत्व पर निबंध

Leave a reply cancel reply.

समय का महत्व पर निबंध

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi – समय के महत्व पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में

नमस्कार दोस्तों, आज मै आपके लिए लाया हु Samay Ka Mahatva Nibandh , क्या आपने कभी सोचा है कि समय का महत्व क्या होता है? समय हम सबके लिए मुफ्त है, लेकिन किसी ने इसे नहीं बनाया है और न ही कोई इसे खरीद सकता है। समय जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है, चाहे वह कोई ऑफिस में नौकरी करने वाला व्यक्ति हो, घर में काम करने वाली महिला हो या फिर स्कूल में पढ़ने वाला विद्यार्थी।

सभी को अपने-अपने जीवन में समय की महत्ता को समझना चाहिए और अपने कामों को समय पर पूरा करके आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन कई बार हम इसकी महत्ता को समझने में लापरवाही कर देते हैं। यहां हम बात करेंगे कि समय का महत्व क्या है और हमारे जीवन में इसकी क्या भूमिका होती है।

नीचे दिए गए Samay Ka Mahatva Essay In Hindi का इस्तेमाल आप अपने स्कूल के कार्य हेतु या किसी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए आराम से इस्तेमाल कर सकते है। छात्रों के लिए हमने samay ka mahatva per nibandh के साथ साथ समय का महत्व 10 लाइन निबंध और एक समय के महत्वा पर कहानी भी यहाँ पदान की है जिसे आप आसानी से पढ़ सकते है

Read more: Vigyan ke Badhte Charan Essay in Hindi

Table of Contents

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi – समय का महत्व

आज हम इस ब्लॉग में Samay Ka Mahatva Essay प्रस्तुत कर रहे हैं। समय एक ऐसी अनमोल धरोहर है जो हम सभी को भगवान द्वारा दी गई है। यह हमारी जिंदगी का सबसे मूल्यवान संसाधन है जो कभी भी वापस नहीं आता। हम समय का सदुपयोग करने से सफलता की ऊँचाइयों तक पहुंच सकते हैं और उसे बेकार खर्च करने से अपने जीवन को बर्बाद भी कर सकते हैं।

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi में हम समय के महत्व को विभिन्न पहलुओं से जानेंगे और यह समझेंगे कि समय को कैसे सफलता के पथ में बदला जा सकता है। तो बिना देरी कीजिए, आइए पढ़ते हैं “ hindi nibandh samay ka mahatva” और जानते हैं कि हमारे जीवन में समय का सही उपयोग क्यों आवश्यक है।

समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान संसाधन है और इसका महत्व अनमोल है। हमारे पास समय की कमी नहीं, बल्कि हमें समय का सही उपयोग करने की कला को सीखनी चाहिए। आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने जीवन को ताक़तहीन और असंतुष्ट महसूस करते हैं। समय के महत्व को समझने और उसे समझौते बिना सदुपयोग में लाने से हम अपने जीवन को समृद्ध, सफल और संतुष्ट बना सकते हैं।

समय न केवल एक निर्दिष्ट कार्य करने के लिए होता है, बल्कि हमारी सभी क्रियाएं उसी के अनुसार चलती हैं। समय की कमी के कारण हम अनिश्चितता, नकारात्मकता और संघर्ष का सामना करते हैं। समय का मूल्य समझने के लिए हमें अपने पिछले कार्यों को देखना चाहिए। समय का मूल्य अपने आप में इतना महत्वपूर्ण है कि इसे कहीं भी या किसी के साथ बदला नहीं जा सकता।

हर इंसान को समझना चाहिए कि समय को समझना और समय के साथ साथ चलना हमारे जीवन के सफलता की कुंजी है। इस लेख में, हम समय के महत्व पर विस्तार से चर्चा करेंगे और यह जानेंगे कि समय को कैसे समझा, समय का उपयोग कैसे किया जाएगा और इसके लाभ कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व बहुत अधिक होता है। समय एक अनमोल संसाधन है जो हमें दिया गया है और जिसे हम बार-बार वापस नहीं पा सकते। समय का उपयोग सही ढंग से करने से हमें अपार लाभ होता है।

विद्यार्थी जीवन अत्यंत आवश्यक समय का संग्रहण करने का एक महान उदाहरण है। जब आप विद्यार्थी होते हैं, तो आपके पास न केवल अध्ययन करने का समय होता है, बल्कि आपको अपने रुचियों, खेलों, कला, साहित्य और अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निकालना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में समय का अच्छा प्रबंधन करना आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास में मदद करता है।

एक अच्छे विद्यार्थी को अपने सभी कार्यों को समयानुक्रम में करना चाहिए। यह अनुक्रम उनकी पढ़ाई, संगठन, अभ्यास, खेल, मनोरंजन और आपसी संबंधों को संतुलित रखने में मदद करेगा। विद्यार्थी जीवन में समय की गुणवत्ता का अनुभव उन्नति, सफलता और स्वयंविकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

समय के संग्रहण की क्षमता विद्यार्थी के अध्ययन को प्रभावित करती है। अच्छे अभ्यास के लिए समय का निर्धारण करना आवश्यक होता है। आपको नियमित रूप से पढ़ाई करने, नोट्स बनाने, अभ्यास करने और परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय निकालना चाहिए। यदि आप अपने समय का उचित उपयोग नहीं करते हैं, तो आपकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और आपकी शिक्षा में कमी आ सकती है।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और मनोरंजनिक गतिविधियों के लिए भी होता है। समय के उचित प्रबंधन से, आप दोनों के बीच संतुलन बनाए रख सकते हैं। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने, कक्षा में सहभागिता करने, क्लब और संगठनों में शामिल होने, साहित्य, कला और खेल आदि के लिए समय निकालना चाहिए।

समय का संग्रहण करने से विद्यार्थी अवसरों को भी समय पर पहचान सकते हैं। आपको परीक्षाओं की तैयारी करने, प्रोजेक्ट्स पूरा करने, अद्यतन जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न कंपटीशन्स में हिस्सा लेने के लिए समय निकालना चाहिए। अगर आप समय पर कार्य करते हैं, तो आप आपके प्राप्तियों के लिए सही समय पर तैयार होंगे और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल होंगे।

समय विद्यार्थी जीवन में एक महत्वपूर्ण संसाधन है जिसे आपको सत्यापित करना चाहिए। सही समय प्रबंधन आपकी अनुशासन, दृढ़ता, स्वायत्तता और स्वयंनियंत्रण कौशल को विकसित करेगा। इन गुणों के साथ, आप अपने विद्यार्थी जीवन में सफलता की ओर बढ़ सकेंगे और एक सफल और उच्चतम शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

हम सब के जीवन में समय का महत्व

हम सब के जीवन में समय का महत्व

आपने सही कहा है, समय वाकई में हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसकी कद्र करनी चाहिए। अपने जीवन में एक टाइम टेबल बनाकर हम समय का उचित उपयोग कर सकते हैं और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रूप से चला सकते हैं। समय एक अनमोल संपत्ति है और हमें इसे समझना और महत्वपूर्ण कामों में इसका प्रयोग करना चाहिए। धन, सामाजिक स्थान या सामग्री की तुलना में समय की कीमत सबसे ऊंची होती है।

हमारे जीवन में सफलता और समृद्धि के लिए, हमें समय का सदुपयोग करना आवश्यक है। व्यर्थ और अव्यवधानकारी कामों से बचने के लिए हमें अपने समय को प्रबंधित रूप से रखना चाहिए। हमें लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने के लिए समय का उपयोग करना चाहिए।

जीवन की क्षमताएं और संभावनाएं समय के साथ ही बदलती रहती हैं। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, वह समय के साथ समर्पित और अवसरों को चुनने में सक्षम बनता है। अपर्याप्त समय के कारण व्यक्ति समर्पित और सम्पन्न जीवन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाता है।

समय का महत्व जीवन में सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है, जैसे कि शिक्षा, करियर, सामाजिक जीवन, स्वास्थ्य और आत्म-विकास। अगर हम अपने समय का सदुपयोग करेंगे और उसे महत्व देंगे, तो हम अपने जीवन को सफलता, संतुलन और सुख से भर सकेंगे।

इसलिए, हमें समय का महत्व समझना चाहिए और अपने जीवन को समय के साथ मेल खाने के लिए योजना बनानी चाहिए। समय की कीमत को समझकर हम सकारात्मक और प्रभावी ढंग से जीने के लिए जिम्मेदार बन सकते हैं।

समय का सदुपयोग कैसे करें – समय प्रबंधन में सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

समय प्रबंधन का मतलब सिर्फ बहुत सारा काम करना नहीं है, बल्कि सही समय पर सही काम करना है। यदि आप अपने काम को समय पर पूरा करना चाहते हैं और अपनी प्रगति में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो निम्नलिखित चरणों का पालन करके समय का बेहतर उपयोग कर सकते हैं:

  • स्मार्ट वर्क करे: स्मार्ट वर्क करे उस काम को कहता है जो हजारों की मेहनत से ज्यादा प्रभावी होता है। इसमें कम समय और मेहनत लगती है। आपको अपने काम में स्मार्ट तरीकों का उपयोग करना चाहिए। यह आपको अधिक काम को कम समय में करने में मदद करेगा और आपकी प्रगति को तेजी से बढ़ाएगा।
  • महत्वपूर्ण करे: वे कार्य जो महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें शीघ्रता से पूरा करने की आवश्यकता होती है, उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। अपने दैनिक कार्यसूची में उन कार्यों को शामिल करें और उन्हें प्राथमिकता सूची में ऊपर रखें। ऐसा करने से आप उन कार्यों को जल्दी पूरा करने में सक्षम होंगे और आपका समय भी बचेगा।
  • ज्यादा ना सोचे: सोचने में समय बर्बाद करने के बजाय, काम करना बेहतर है। आप हर मिनट का प्रभावी उपयोग करके उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। काम करते समय ध्यान केंद्रित करें, अनावश्यक विचारों को दूर रखें, और निरंतर मेहनत के साथ काम करते रहे।
  • योजना से काम करे: यदि आपने पहले से योजना बना रखी है, तो आप किसी भी कार्य को हासिल कर सकते हैं। उचित प्रबंधन आपके काम को सुगठित और आसान बनाता है। एक सप्ताहांत की शुरुआत में अपने आगामी सप्ताह की योजना तैयार करें। अपने लक्ष्यों को विश्लेषण करें और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित करें। इससे आप अपने कार्यों को प्राथमिकता दे पाएंगे और उन्हें सही समय पर पूरा कर सकेंगे।

समय का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके बिना कोई भी कार्य संभव नहीं होता है। समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति कभी भी सफलता के दरवाजे पर खड़ा हो सकता है। जीवन में समय की महत्ता को समझना और उसे सदुपयोग में लाना हमारी सबसे बड़ी जरूरत है। समय बेकार में बिताने से हम खुद को अनुपयोगी बना देते हैं, जबकि समय का सही उपयोग करने से हमारा जीवन सफलता और संतोष से भरा हो जाता है। इसलिए, समय के महत्व को समझें और अपने जीवन में उसका सही उपयोग करें, ताकि हम सभी आनंदमय और सफल जीवन जी सकें।

Read more: Plastic ki Duniya Essay in Hindi

Samay ka Mahatva पर 10 लाइन

  • समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान संसाधन है।
  • समय एक अनमोल धन है जो एक बार गुजर जाता है और वापस नहीं आता।
  • समय को अच्छी तरह से प्रबंधित करने से हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।
  • व्यर्थ खर्च किए गए समय को हमेशा पश्चाताप का कारण बनाना चाहिए।
  • समय का सही उपयोग करने से हम अधिक कार्य कर सकते हैं और अपने कौशल को विकसित कर सकते हैं।
  • समय की महत्त्वा को समझने और सदुपयोग में लाने से हमारा जीवन संगठित होता है।
  • समय का व्यर्थ करना हमें निरंतरता और उच्चता से दूर कर देता है।
  • समय की कमी हमारे जीवन की उद्यमिता को कम कर देती है और आगे बढ़ने से रोकती है।
  • बच्चों को समय की महत्वा को समझाना चाहिए ताकि वे जीवन में संयमित और समयानुकूल बन सकें।
  • समय को सदुपयोग में लाने से हम अपने आपको संतुष्ट, सफल और खुशहाल महसूस कर सकते हैं।

Samay ka Mahatva Hindi Nibandh in100 Words

Samay ka Mahatva Hindi Nibandh in 100 Words

समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान संसाधन है। जीवन की हर चीज़ अस्थायी है, बस समय ही ऐसा अस्थायी चीज़ है जो हमें हमारे पास दिया गया है। यदि हम समय को सही ढंग से उपयोग करते हैं, तो हम अविचलित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रगति कर सकते हैं। असफलता के पीछे समय के निष्कर्ष बहुत बार बनते हैं।

समय का सदुपयोग करने वाले लोग अपने जीवन को निरंतर विकसित करते हैं। वे अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन मेहनत करते हैं और कामयाबी के सफर में अग्रसर रहते हैं। समय की महत्ता समझने वाले लोग विचारशीलता और योजनाबद्धता में सुधार करते हैं। वे सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हैं और अपने समय को अवश्यकताओं के अनुसार व्यवस्थित करते हैं।

समय को सदुपयोग में लाने से हमारी सफलता में वृद्धि होती है। समय के साथ सभी चीज़ें बदल जाती हैं, इसलिए हमें समय का उपयोग करके मौके को ग्रहण करना चाहिए। हमें समय के साथ चलने की क्षमता विकसित करनी चाहिए ताकि हम संकट और परिस्थितियों का सामना कर सकें।

Samay ka Mahatva in Hindi 250 Words

Samay ka Mahatva Nibandh in Hindi 250 Words

समय का महत्व हमारे जीवन में अद्वितीय है। समय एक ऐसी संसाधन है जो एक बार गुजर जाता है, वह वापस नहीं आता। हमारे पास समय की सीमा होती है, जिसे हमें ठीक से प्रबंधित करना चाहिए। समय बहुमूल्य है, इसलिए हमें इसे सदुपयोग में लाना चाहिए।

समय का सदुपयोग करने वाले लोग हमेशा अपने लक्ष्यों के प्रति संकल्पित रहते हैं। वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिदिन कार्यों में प्रतिष्ठा रखते हैं। वे समय की महत्ता को समझते हैं और उसे सफलता के रास्ते में सही ढंग से उपयोग करते हैं।

असफलता के पीछे समय का निष्कर्ष बहुत बार बनते हैं। जिन लोगों ने समय की महत्वता को न समझा और उसे बेकार बिताया, उन्हें अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में समस्याएं होती हैं। वे अपने पीछे छूटते रह जाते हैं और जीवन में असंतुष्टि का अनुभव करते हैं।

समय का सम्मान करने के लिए हमें संयम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। हमें अपनी दिनचर्या में क्रमबद्धता और योजनाबद्धता बनानी चाहिए। हमें अपने कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए समय का उपयोग करना चाहिए और टालमटोल नहीं करनी चाहिए।

समय के बारे में सोचने का तरीका हमारे जीवन को सकारात्मक बनाता है। हमें समय की महत्वता को समझना चाहिए और हमेशा अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। जब हम समय का सम्मान करेंगे और उसे महत्त्व देंगे, तब हम जीवन में सफलता, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर होंगे।

Read more: Nadi ki Atmakatha Essay in Hindi

Essay on Samay ka Mahatva in Hindi 500 Words

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi 250 Words

समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान तत्व है। यह एक संसाधन है जिसे हमारे पास हर समय उपलब्ध नहीं रहता है। समय न तो रुकता है और न ही उलट जाता है। हमारे पास सिर्फ वर्तमान का समय होता है जिसे हमें अच्छी तरह से उपयोग करना चाहिए। समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति हमेशा सफलता के रास्ते पर चलता है और अपने जीवन को समृद्ध, संतुष्ट और समान्यता से भर देता है।

समय का महत्व हमें यह याद दिलाता है कि हमारे पास बहुत ही सीमित समय होता है और हमें इसे सदुपयोग में लाना चाहिए। हमें अपने जीवन को संगठित ढंग से चलाना चाहिए और समय को एक मूल्यवान संसाधन के रूप में समझना चाहिए। समय का सदुपयोग करने वाले लोग सचेत और अच्छे नियमित जीवन जीने में सफल होते हैं। वे सभी कार्यों को समय के साथ बटोरते हैं और प्राथमिकताओं के अनुसार अपने समय का उपयोग करते हैं।

समय का सही उपयोग करने से हमारा जीवन अधिक संगठित, उद्यमी और सफलतापूर्वक बनता है। एक अच्छे नियमित जीवन का पालन करने वाला व्यक्ति अपने कार्यों के लिए पूरी तरह समय निकालता है। वह प्रतिसप्ताह में नए लक्ष्य तय करता है और अपने समय की योजना बनाता है। उनके पास नियमित व्यायाम, अध्ययन और मनोरंजन के लिए समय होता है।

समय के सही उपयोग से हम अपनी क्षमताओं को विकसित करते हैं और नई योग्यताओं का विकास करते हैं। समय का अच्छा प्रबंधन हमें सामरिक, भावनात्मक और बौद्धिक रूप से स्थिर रखता है। हमें नए कौशल और ज्ञान का अभिप्रेत करने के लिए समय का सही उपयोग करना चाहिए।

अंततः, समय का महत्व हमें अपने जीवन को सार्थकता और महत्वपूर्णता के साथ जीने की प्रेरणा देता है। हमें समय को मूल्यवान संसाधन के रूप में समझना चाहिए और सदुपयोग में लाना चाहिए। समय का सदुपयोग करने से हम स्वयं को सफल और खुशहाल बना सकते हैं और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं। हमें समय के साथ मिलकर काम करना चाहिए, न कि उसे बर्बाद करना। समय का महत्व समझकर हम अपने जीवन को सफलता और संतुष्टि से पूर्ण कर सकते हैं।

समय का महत्व पर एक कहानी

एक गांव में एक गरीब लड़के का नाम रामू था। वह बहुत मेहनती और समय की कद्र करने वाला था। रोज़ सुबह जल्दी उठकर वह खेत में काम करता और समय पर अपने काम पूरा कर लेता। उसके पड़ोस में एक और लड़का नाम कृष्णा रहता था, जो खेत में काम करने की बजाय अधिक समय खेलने में लगा रहता था।

एक दिन, गांव में बड़ी बारिश हो गई और खेत बह गए। बारिश बंद होने के बाद जब रामू अपने खेत की देखभाल करने गया, तो उसे अपने खेत में बड़े फसल के साथ एक छोटे छोटे पौधे दिखाई दिए। वह देखकर खुशी से झूम उठा। वह पौधों की देखभाल करने लगा और ध्यान से उन्हें पानी और खाद देने लगा। समय के साथ, वे पौधे बढ़ गए और फल देने लगे। रामू ने अपनी मेहनत और समय के बल पर एक बड़ी खुशियाँ प्राप्त की।

वहीं पर कृष्णा ने खेत में काम करने की बजाय खेलने में समय बिताने का फैसला किया था। जब बारिश हो गई और उसके खेत बह गए, तो वह खेत में कोई फसल नहीं पाया। उसे खेत पर लगी अपनी गलती का अहसास हुआ और वह बहुत पछताता रह गया।

इस कहानी से हमें यह सिख मिलती है कि समय की कद्र करने वाले लोग हमेशा सफलता के पथ पर आगे बढ़ते हैं। जब हम समय को सदुपयोग में लाते हैं और मेहनत करते हैं, तो हमें निश्चित रूप से सफलता मिलती है। इसलिए, हमें समय का सदुपयोग करना और समय की महत्वा को समझना चाहिए।

Frequently Asked Questions

Ques: समय का सही उपयोग कैसे करें? Ans: समय का सही उपयोग करने के लिए हमें संयम और अनुशासन की आवश्यकता होती है। हमें अपने कार्यों को प्राथमिकताओं के आधार पर योजना बनानी चाहिए और उन्हें समयांतर में पूरा करना चाहिए।

Ques: समय का निर्धारण कैसे करें? Ans: समय का निर्धारण करने के लिए हमें अपने दिनचर्या को योजनाबद्धता से चलाना चाहिए। हमें अपने कार्यों के लिए पर्याप्त समय निकालना चाहिए और समय की बर्बादी से बचने के लिए विपरीत प्रतिक्रियाएं कम करनी चाहिए।

Ques: समय का सही उपयोग करने के फायदे क्या हैं? Ans: समय का सही उपयोग करने से हमारा जीवन संगठित होता है और हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल होते हैं। हम अधिक कार्य कर सकते हैं, नए कौशल और ज्ञान का विकास कर सकते हैं और अपनी प्रगति में उन्नति कर सकते हैं।

Ques: समय की गंभीरता क्यों जरूरी है? Ans: समय की गंभीरता जरूरी है क्योंकि जब हम समय की महत्वता को समझते हैं और उसे महत्त्व देते हैं, तो हम अपने कार्यों में संयमित होते हैं और अवकाशों का सही उपयोग करते हैं। समय की गंभीरता हमें अपने कार्यों के लिए समर्पित और प्रतिष्ठित बनाती है।

Read More Articles: 

  • Children’s Day Essay 10 Lines [ Hindi & English ] For Every Class
  • Holi Essay in English 150 Words
  • Sunset Descriptive Essay

समय का महत्व हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण और अनमोल विषय है। हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के लिए समय को सही तरीके से प्रबंधित करना अत्यंत आवश्यक है। एक सफल और संतुष्ट जीवन जीने के लिए हमें समय की महत्त्वा को समझना चाहिए और उसे सदुपयोग में लाना चाहिए।

समय का सही उपयोग करने से हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं और खुद को संतुष्ट और खुशहाल महसूस कर सकते हैं। इसलिए, आइए हम सभी मिलकर समय की महत्वा को समझें और अपने जीवन में समय को सदुपयोग में लाने का संकल्प लें।

Samay Ka Mahatva Essay In Hindi हमें सदैव इस उपयोगी संसाधन के महत्व को याद दिलाता रहेगा और हमारे पठन-पाठन, कार्यक्षेत्र और व्यक्तिगत जीवन में सद्योग्यता और सफलता की प्राप्ति में हमें सहायता करेगा।

Related Posts:

  • Nadi ki Atmakatha Essay in Hindi - नदी की आत्मकथा पर निबंध…
  • Plastic ki Duniya Essay in Hindi | प्लास्टिक पर निबंध 2023
  • Essay on Dussehra in Hindi - दशहरा पर निबंध 100, 200, 300,…
  • Vigyan ke Badhte Charan Essay in Hindi - विज्ञान के बढ़ते…
  • Yadi Internet Na Hota Essay in Hindi | यदि इंटरनेट न होता पर…

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

  • Hindi English Names
  • Hindi Me Shabd
  • interesting Facts
  • Hindi Read Duniya – Dictionary

समय का महत्व | Samay ka Mahatva essay in Hindi [Essay on Time]

  • by Rohit Soni
  • Essay , Education

Essay on Time. समय का महत्व (Samay ka Mahatva essay in Hindi) 1000 शब्दों में। आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय सबसे बड़ा बलवान है कब किसका समय बदल जाए कोई नहीं जानता है। सभी के पास एक दिन के 24 घंटे ही होता है। परन्तु समय के सदुपयोग से कोई सफल को हासिल कर सकता है। आज हम समय के महत्व पर एक निबंध शेयर कर रहे हैं। जो कि आपके परीक्षा के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Table of Contents

समय का महत्व 10 लाइन (Samay ka Mahatva in Hindi 10 lines)

  • समय सबसे बड़ा धन है एक बार हाथ से निकल जाने पर इसे किसी भी कीमत पर वापस नहीं पाया जा सकता।
  • समय किसी के लिए नहीं रुकता है। हमें अपना काम समय पर ही पूरा करना चाहिए।
  • समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति को ही सफलता प्राप्त होती है।
  • सफलता का वास्तविक रहस्य समय के सदुपयोग में ही छिपा हुआ है।
  • आलस्य, स्वार्थीपन, बुरी संगति तथा काम टालना ये सब समय के शत्रु हैं।
  • समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है।
  • बचपन से ही हमें समय के मूल्य का ध्यान रखना चाहिए।
  • समय के सदुपयोग का तात्पर्य है अपनी दिनचर्या नियमित रखना। समय से सोना, समय से उठना, भोजन, अध्ययन, भ्रमण, मनोरंजन, पूजन आदि का समय निश्चित करना।
  • समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को भी बर्बाद करता है।
  • यदि हमारे पास समय नहीं है, तो हमारे पास कुछ नहीं है।

समय का महत्व 10 लाइन (Samay ka Mahatva in Hindi 10 lines)

समय का महत्व (Samay ka Mahatva essay in Hindi) 1000 शब्दों में।

इसके कुछ अन्य महत्वपूर्ण शीर्षक यह भी हैं यदि आप की परीक्षा में इनमें से कोई भी निबंध लिखने के लिए बोला जाए तो आप लिख सकते हैं।

समय बड़ा बलवान अथवा समय का सदुपयोग अथवा काल करे सो आज कर

समय का महत्व (Samay ka Mahatva essay in Hindi) 1000 शब्दों में।

[ विस्तृत रूपरेखा – (1) प्रस्तावना, (2) समय जीवन की सफलता का माप दण्ड, (3) समय के सदुपयोग से लाभ, (4) परिश्रम एवं तपस्या ही जीवन का मूल्यांकन है, (5) उपसंहार। ]

प्रस्तावना –

नष्ट हुई संपत्ति और खोए हुए वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिए मनुष्य निरंतर मेहनत करता है। एक दिन उसे सफलता मिल जाती है। खोया हुआ स्वास्थ्य और नष्ट हुआ धन पुनः प्राप्त किया जा सकता है किंतु खोया हुआ जान फिर वापस नहीं आता। समय ना तो मनुष्य की प्रतीक्षा करता है और ना परवाह। समय का रथ जो तेजी से चल रहा है उसे कोई भी रोक नहीं सकता। इसलिए कहा है :

“क्षणश: कणशश्चैव विद्यामर्थं च साधयेत्। क्षणे नष्टे कुतो विद्या, कणे नष्टे कुतो धनम्।।”

प्रत्येक क्षण में विद्या (ज्ञान) प्राप्त करो और कण-कण जोड़कर धन पाओ। क्षण भर का समय नष्ट हो जाए तो विद्या कहाँ और कण नष्ट हो जाए तो धन नहीं। तुलसीदास जी ने भी कहा है :

“दिवस जात नहीं लागत बारा”

दिन गुजरते देर नहीं लगती। जो समय पर जाग नहीं सका, वही व्यक्ति पीछे रह जाता है। नदी बहती है, घड़ी चलती है, सूरज, चाँद तथा तारे भी विश्राम नहीं करते तो फिर हम क्यों आराम करें। समय को व्यर्थ न गँवायें, उसका सदुपयोग करें। विद्वान लोगों का समय अच्छे शास्त्रादि को पढ़ने में व्यतीत होता है लेकिन मूर्खों का समय बुरे व्यसनों, लड़ाई-झगड़ों तथा निद्रा आदि में ही व्यतीत होता है।

“काव्यशास्त्र विनोदेन कालः गच्छति धीमताम् व्यसनेन च मूर्खाणां निद्रया कलहेन वा।”

समय जीवन की सफलता का माप दण्ड

जीवन की सफलता का रहस्य समय के सही उपयोग में निहित है। संसार के सभी प्राणियों का समय पर समान रूप से अधिकार है। समय की उपयोगिता साधारण से साधारण व्यक्ति को भी महान् बनाती है। महापुरुषों के चरित्र से हमें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने एक-एक क्षण का उपयोग किया तभी जीवन में उन्हें सफलता मिली। हमें प्रातः जल्दी उठकर दिन भर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लेनी चाहिए और आज के कार्यों को आज ही पूरा कर लेना चाहिए। जो व्यक्ति निश्चित उद्देश्य को सामने रखता है उसे अपना रास्ता स्पष्ट दिखायी देता है। वह उलझन में नहीं रहता और पूर्ण मनोयोग से उस कार्य की ओर बढ़ता है।

समय के महत्व को समझने वाला दुःखी नहीं होता। समय के सदुपयोग का तात्पर्य है नियमित होना। जो अपनी दिनचर्या नियमित रखते हैं वे ही कुछ कर पाते हैं। समय से सोना, समय से उठना, भोजन, अध्ययन, भ्रमण, मनोरंजन, पूजन आदि का समय निश्चित करें। अपने बुजुर्गों के पास बैठें, उनकी सेवा करें। जो व्यक्ति काम टालने वाले होते हैं वे सदैव पछताते हैं। कबीर दासजी ने कहा है

“काल करै सो आज कर, आज करै सो अब । पल में परलय होयगी, बहुरि करैगो कब ॥ “

समय के सदुपयोग से लाभ-

समय के सदुपयोग से व्यक्ति की उन्नति होती है, अतः बचपन से ही हमें समय के मूल्य का ध्यान रखना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित होना आवश्यक है और अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमें अपने खाली समय में स्वाध्याय हेतु अच्छे-अच्छे ग्रन्थों को पढ़ना चाहिए। अपने से अधिक बुद्धिमान लोगों से चर्चा करनी चाहिए। कभी किसी काम को देर से शुरू न करें, क्योंकि प्रारम्भ की देरी से बाद में भी विलंब हो जाता है और फिर उसके बाद के अन्य कामों की सब व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है। पल के अंश में क्या हो जायेगा क्या पता ? कहा गया है –

“का जाने होइ है पल के चौथे भाग।”

अतः हर पल का उपयोग करें।

परिश्रम एवं तपस्या ही जीवन का मूल्यांकन है-

देश और समाज के प्रति भी हमारा कर्तव्य है। हमें सेवा, परोपकार हेतु भी समय निश्चित रखना चाहिए जिससे देश और समाज की भी उन्नति हो । वर्तमान में विज्ञान का युग होने से हमारी दैनिक जिन्दगी में समय की बचत होने लगी है। यात्रा, लेखन कार्य, भोजन सभी क्षेत्रों में समय बचने लगा है। घण्टों का काम मिनटों में संपन्न हो जाता है। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है। उसे चिन्ता नहीं रहती कि उसका कोई काम अधूरा है। थोड़े समय में वह अधिकाधिक काम कर लेता है। जो लोग बेकार बैठे रहते हैं, वे समाज में परेशानी पैदा करते हैं, जैसे उन्हें यदि पैसों ण भर की जरूरत है तो वे काम न करके जेब काटेंगे या चोरी करेंगे। जिसके पास समय की कीमत है वह व्यर्थ की बातों में समय न गँवाकर काम करके पैसा कमाता है और अपनी आवश्यकता पूरी करता है। ऐसे व्यक्ति का सभी आदर करते हैं। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति जीवन में उन्नति करता है क्योंकि परिश्रम और तपस्या से ही किसी व्यक्ति का मूल्यांकन किया जाता है कि वह अपना समय कैसे बिताता है। सत्पुरुष स्वयं सद् मार्ग पर चलकर दूसरों को भी समय बचाने की प्रेरणा देते हैं ताकि चूक जाने पर पछताना न पड़े।

भारत में जीवन के समय को चार भागों में बाँटा गया है और उस समय नियत कार्य समय का सदुपयोग है।

“प्रथमे नार्जिते विद्या, द्वितीये नार्जिते धनं । तृतीय नार्जिते पुण्यं, चतुर्थ किम करिष्यति?”

अर्थात् जीवन के प्रथम भाग में यदि विद्या का अध्ययन नही किया, द्वितीय भाग में धन नहीं कमाया और प्रौढ़ावस्था में परोपकार या पालन-पोषण कर के कोई पुण्य नहीं कमाया तो जीवन के आखिरी चरण में क्या कर लोगे ?

हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए तथा उन लोगों से बचना चाहिए जो समय के शत्रु हैं। आलस्य, स्वार्थीपन, बुरी संगति तथा काम टालना ये सब समय के शत्रु हैं। इन्हें पास भी नहीं भटकने देना चाहिए।

“आलस्यं हि मनुष्याणां शरीरस्थो महारिपु ।”

अर्थात् आलस्य ही मनुष्य के शरीर का सबसे बड़ा शत्रु है । व्यर्थ की गपशप, घण्टों तक मोबाइल चलाना, लड़ाई-झगड़ा या सोते रहना ये सब समय का दुरुपयोग है। जब प्रकृति, पशु-पक्षी सब में समय की नियमितता है तो हम तो मनुष्य हैं। अतः आज से ही समय का सदुपयोग करें, यही सफलता की कुंजी है। सफलता का वास्तविक रहस्य समय के सदुपयोग में ही निहित है।

-: The End :-

यह निबंध समय के महत्व के बारे में है। जिसका शीर्षक इस प्रकार से है Essay on Time . अथवा समय का महत्व अथवा समय का सदुपयोग या समय बड़ा बलवान। यह निबंध आपके लिए बहुत उपयोगी है अतः आपको ( Samay ka Mahatva essay in Hindi ) 1000 शब्दों में लिखना जरूर से आना चाहिए।

इसी प्रकार के और भी उपयोगी, ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में पढ़ने के लिए Hindi Read Duniya को सबस्क्राइब जरूर करें। निबंध को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

यह निबंध भी पढ़ें :

दीपावली पर निबंध 500 शब्दों में

जल प्रदूषण पर निबंध 1500 शब्दों में

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निबंध 500 शब्दों में

पर्यावरण पर निबंध 1000 शब्दों में (पर्यावरण प्रदूषण / संरक्षण)

FAQ Samay ka Mahatva

Q: विद्वान और मूर्ख का समय कैसे व्यतीत होता है.

Ans: विद्वान लोगों का समय अच्छे शास्त्रादि को पढ़ने में व्यतीत होता है। लेकिन मूर्खों का समय बुरे व्यसनों, लड़ाई-झगड़ों तथा निद्रा आदि में ही व्यतीत हो जाता है।

Q: विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व

Ans: विद्यार्थी जीवन में समय का बहुत बड़ा महत्व है, जो विद्यार्थी समय का सही उपयोग करता है तो उसे जीवन में सफलता अवश्य प्राप्त होती है।

Q: समय का दुरुपयोग से हानि

Ans: समय का दुरुपयोग करने से जीवन में निराशा, असफलता, असंतोष और हानि ही हाथ लगती है।

कुछ अन्य निबंध

चंद्रयान 3 पर निबंध 100, 300, 500 शब्दों में | Chandrayaan 3 Essay in Hindi

Hello friends मेरा नाम रोहित सोनी (Rohit Soni) है। मैं मध्य प्रदेश के सीधी जिला का रहने वाला हूँ। मैंने Computer Science से ग्रेजुएशन किया है। मुझे लिखना पसंद है इसलिए मैं पिछले 5 वर्षों से लेखन का कार्य कर रहा हूँ। और अब मैं Hindi Read Duniya और कई अन्य Website का Admin and Author हूँ। Hindi Read Duniya   पर हम उपयोगी , ज्ञानवर्धक और मनोरंजक जानकारी हिंदी में  शेयर करने का प्रयास करते हैं। इस website को बनाने का एक ही मकसद है की लोगों को अपनी हिंदी भाषा में सही और सटीक जानकारी  मिल सके। View Author posts

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .

समय के महत्व पर निबंध

Samay Ka Mahatva Par Nibandh: हम यहां पर समय के महत्व पर निबंध शेयर कर रहे है। इस निबंध में समय के महत्व के संदर्भित सभी माहिति को आपके साथ शेयर किया गया है। यह निबंध सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मददगार है।

Samay-Ka-Mahatva-Par-Nibandh

Read Also:  हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

समय के महत्व पर निबंध | Samay Ka Mahatva Par Nibandh

समय का महत्व पर निबंध 150 शब्द (samay ka mahatva essay in hindi).

समय सबसे कीमती है, इसे बर्बाद करना लोगों की मूर्खता है। व्यक्ति अपने जीवन में लगभग सभी काम वापस कर सकता है। यदि आपने पैसे खर्च किए हैं तो आप वापस कमा सकते हैं लेकिन आपका बीता हुआ समय आप वापस नहीं ला सकते हैं। दुनिया में सबसे मूल्यवान चीज की यदि बात की जाए तो वह है समय। समय दुनिया का सबसे मूल्यवान और कीमती है।

हर व्यक्ति को अपने समय को बचाने और समय का सही सदुपयोग करने की जानकारी होना बहुत जरूरी है। समय का प्रभावी ढंग से उपयोग करना ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। व्यक्ति के मन में यदि कोई सफलता हासिल करने की चाह है तो उस व्यक्ति को अपने समय का सही प्रबंध करते हुए सही तरीके से मेहनत करनी होगी और नियमित रूप से करने पर व्यक्ति समय रहते हुए सफल इंसान बन सकता है।

विद्यार्थी के जीवन में समय का बहुत ही अधिक महत्व होता है। कई बार बीच आरती समय का सदुपयोग नहीं करते हैं तो उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा है। लेकिन यदि आप समय को बचाने और समय की रूपरेखा बनाकर अध्ययन करते हैं तो आपको कभी भी असफलता का मुंह नहीं देखना पड़ेगा।

samay ka mahatva essay in hindi

समय का महत्व पर निबंध 200 शब्द (Samay ka Mahatva Nibandh)

धरती पर जो भी वस्तु मौजूद है, उसमे से सबसे कीमती समय है। समय हमेशा एक ही दिशा में चलता है। बीता हुआ समय वापस नहीं लाया जा सकता। समय रहते हुए यदि आप सही काम नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में पछताने के बिना कुछ हासिल नहीं होता है। अतः समय के हर पल को आपको सही जगह पर लगाना चाहिए और समय का महत्व क्या होता है। इसके बारे में खुद को अच्छे से जान लेना चाहिए।

एक कहावत है कि समय बड़ा बलवान है। उसका यह अर्थ है कि समय से बढ़कर कोई नहीं है। समय ही व्यक्ति को हर चीज दिखाता है और समय के अनुसार की गई मेहनत की व्यक्ति को सफलता तक पहुंचाती है।

कई लोग अपने जीवन में धन को अत्यधिक महत्व देते हैं। लेकिन तन से भी कीमती समय होता है। समय के बिना धनु और खुशी मिलना और संभव है। इस संसार में हर वस्तु हर चीज हासिल करना समय के आधार पर निर्भर करता है। अतः समय का महत्व दुनिया में बाकी सभी वस्तुओं से बढ़कर है।

समय और धन की दौड़ में यदि तुलना की जाए तो समय की हमेशा जीत होती है। ऐसा व्यक्ति को अमीर बना देता है लेकिन समय व्यक्ति को अमीर से गरीब बनाने की भी ताकत रखता है। समय सबसे बलवान है।

समय के महत्व पर निबंध 250 शब्द (Samay ka Mahatva Per Nibandh)

समय पृथ्वी का सबसे मूल्यवान संसाधन है। क्योंकि एक बार खर्च हो जाने पर वो वापस नहीं मिलता। समय के साथ किसी भी चीज की तुलना नहीं हो सकती है। हमारा पूरा जीवन समय के आस पास घूमता है। अगर हम पैसे और समय दोनों की तुलना करे तो दोनों में समय अधिक मूल्यवान है।

हमारे जीवन में समय का बड़ा महत्व होता है। अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित और व्यवस्थित करने की अच्छी आदत बनाने में समय का ही इस्तेमाल होता है। समय का सही उपयोग करके आप अनुभव प्राप्त कर सकते हैं और साथ साथ किसी कार्य का कौशल विकसित कर सकते हैं। 

समय का कोई आरंभ नहीं है और कोई अंत नहीं है। समय को घंटों, दिनों, वर्षों आदि से मापा जाता है। दुनिया की सबसे बुरी चीज अगर कोई हो तो वो समय गंवाना है। समय गंवाने से हमारा वर्तमान और भविष्य दोनों खराब हो सकते है। समय को कभी रोका नहीं जा सकता। हमें अपने समय का उपयोग करके चीजों को सीखना चाहिए। समय को बुरी बातों में बर्बाद नहीं करना चाहिए। हमारे जीवन के लिए समय महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास असीमित समय नहीं है।

हमें हमारे जीवन में समय के मूल्य को बेहतर ढंग से समझना होगा। सभी को समय के मूल्य का सम्मान करना चाहिए। समय के हर मिनिट का आनंद और स्वाद लेना चाहिए क्योंकि समय हमेशा दौड़ता रहता है और कभी किसी का भी इंतज़ार नहीं करता। यदि आप समय बर्बाद करते हैं तो यह आपको बर्बाद कर सकता है।

samay ka mahatva

समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द (Samay ka Mahatva Par Nibandh)

समय का मूल्य करना असंभव है। समय की कीमत को निर्धारित नहीं किया जा सकता हैं। समय जिसे हम हीरे और सोने से भी महंगा मान सकते हैं। क्योंकि समय की कीमत हमेशा सबसे ऊपर रही है। समय ही सबसे ताकतवर होता है और समय ही व्यक्ति को सब कुछ सिखाता है।

समय का महत्व व्यक्ति के जीवन में बहुत अधिक है और सफलता के साथ जीवन जीने के लिए समय का महत्व समझना आपके लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

समय को बचाना कैसे सीखे?

हर व्यक्ति को 1 दिन में 24 घंटे ही मिलते हैं। चाहे वह मुकेश अंबानी हो या चाहे कोई साधारण किसान हो। लेकिन हर व्यक्ति के समय का प्रबंधन अलग होता है। उदाहरण के तौर पर मुकेश अंबानी जिसके हर 1 मिनट का प्रबंध किया हुआ है। मतलब ऐसे ही है कि मुकेश अंबानी को हर मिनट अपने समय प्रबंधन चार्ट के अनुसार निकालनी होती है। सफलता हासिल करने के पीछे आपको अपनी हर पल को हर एक मिनट को अच्छे से मैनेज करना होगा।

जब भी आप अपने कार्य की तैयारी करते हैं या भविष्य के लिए कोई काम सोचते हैं तो सबसे पहले आपको अपने समय का प्रबंधन करना होगा। आपको समय चार्ट बनाना होगा और उसी के आधार पर आपको अपने कार्य की शुरुआत करनी होगी, जिससे आपको सफलता आसानी से मिल सके हर सफल व्यक्ति समय के प्रबंधन के साथ ही सफल बनता है। समय का महत्व समझने वाला सफल बनता है। इसलिए सफल जीवन जीने के लिए समय का प्रबंधन सबसे मुख्य है।

समय की कीमत और महत्व

समय की कीमत को हम आंकड़ों में नहीं खेल सकते समय का सदुपयोग करना हर इंसान के लिए अच्छा परिणाम देता है और यदि व्यक्ति अपने समय तो बुरे काम में प्रयोग करता है तो उस व्यक्ति को परिणाम भी बुरे ही मिलते हैं।

जीवन में सुख दुख सफलता असफलता यह सभी समय पर ही निर्भर है। समय हमारे जीवन की एक अमूल्य कुंजी है, जिसे समझना हर व्यक्ति के लिए बहुत ही जरूरी है। अन्यथा आप जीवन भर पछताने के बिना कुछ नहीं कर सकते हैं।

समय का महत्व पर निबंध 400 शब्द (Essay on Samay ka Mahatva in Hindi)

समय के आधार पर ही इस धरती का निर्माण हुआ है। पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली और सबसे ताकतवर चीज समय ही है। समय आपको सफल से असफल बना सकता है। समय आपको अमीर से गरीब बना सकता है। समय का महत्व समझना बहुत ही जरूरी है। समय का यह चक्र हमेशा चलता रहता है। यह कभी नहीं रुकता है और ना ही हम बीते हुए समय को वापस ला सकते हैं।

इसलिए हमें समय का मूल्य समझना चाहिए और समय की कीमत को समझते हुए हर कार्य को अच्छे से करना चाहिए। यदि आप समय का दुरुपयोग करते हैं तो आपको भविष्य में नुकसान और पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिल सकता है।

समय का सही उपयोग कैसे करें?

हर व्यक्ति को समय बराबर ही मिलता है लेकिन दोस्त समय का सही उपयोग करता है। वह हमेशा आगे जाता है। समय का सही उपयोग हर व्यक्ति कर सकता है। आपको हमेशा समय के बारे में प्रबंधन का विचार मन में लाना चाहिए।

प्रबंधन का मतलब यह है कि यदि आप कोई भी कार्य करने के लिए जा रहे हैं तो आपको उस कार्य से संबंधित समय सारणी बनानी होगी कि मुझे यह कार्य इतने समय में पूरा करना है। आपको एक समय को लेकर लक्ष्य भी निर्धारित करना होगा कि यह काम इस समय तक पूरा करना है, जिससे आप के समय का दुरुपयोग नहीं होगा।

समय का सही उपयोग यदि आप करना चाहते है तो आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पहले करें और उसके पश्चात अन्य काम करें। फिजूल बैठे हैं ना रहे और ज्यादा मोबाइल का प्रयोग करके अपने समय का दुरुपयोग करने से बचें आपको जो काम करना है। उसी से संबंधित अपने मन में विचार लाए और उसी कार्य को आगे बढ़ाएं।

ज्यादा मेहनत करने की बजाय हमेशा स्मार्ट तरीकों से काम को पूरा करने की कोशिश करें। स्मार्ट सही तरीके से काम करना आसान होता है और समय भी बचता है।

समय का दुरुपयोग करने से क्या नुकसान होता है?

जो भी व्यक्ति आज सफल है, जिन भी लोगों ने आज सफलता की ऊंचाइयां हासिल की है, उनके पीछे समय का बड़ा हाथ है। उन्होंने समय के महत्व को पहले से ही भाग लिया था और इसी वजह से आज वे सफल है। अतः इस बात पर सीधी प्रेरणा यही निकलती है कि समय का महत्व जिसे हम आंकड़ों में नहीं गिन सकते हैं। समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति सफल होगा और जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करेगा, उसे जिंदगी भर पछताना पड़ेगा।

एक बार समय बीत जाने के बाद व्यक्ति सिर्फ उस बारे में जिक्र ही कर सकता है। बीता हुआ समय वापस नहीं ला सकता है। समय का दुरुपयोग करने वालों को भविष्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है और आखिर में असफलता ही हाथ लगती है।

समय हर व्यक्ति के लिए अपना महत्व रखता है। विद्यार्थी के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है तो युवा जनरेशन और बुजुर्गों के लिए भी समय काफी महत्वपूर्ण है। सफलता हासिल करने के लिए आपको समय का प्रबंधन करना होगा। समय का सदुपयोग करना होगा। तभी आप सफल बन सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं।

समय के महत्व पर निबंध 800 शब्द (Samay ka Mahatva Hindi Nibandh)

जब से सृष्टि का निर्माण हुआ है तब से समय का भी निर्माण हुआ है। पूरी दुनिया में अगर कोई भी शक्तिशाली चीज़ है तो वो समय है क्योंकि समय आपको एक पल में राजा भी बना सकता है और रंक भी। इस लिए सभी व्यक्तियों को समय का मूल्य समझना चाहिए। समय का चक्र निरंतर चलता ही रहता है और कभी किसी के लिए नहीं रुकता।

बीता हुआ समय कभी भी वापस लौट के नही आता। प्रकृति भी समय के महत्व को समझती है। इसलिए प्रकृति के सारे घटक समयानुसार चलते है जैसी कि सूर्य, चाँद, मौसम आदि। इस दुनिया में सब कुछ समय पर निर्भर करता है। समय से पहले कुछ भी नहीं होता है, जो समय के मूल्य को नहीं जानते हैं इनके लिए समय को मारना हत्या नहीं है, यह एक आत्महत्या है।

समय अमाप है। समय का कोई आरंभ और अंत नही है। समय अविभाज्य और अतुलनीय है। समय को सेकंड, मिनट, घंटे, दिन, सप्ताह, महीने, साल, दशक और सदियों में बांटा गया है। समय हमेशा आगे की ओर बढ़ता जाता रहता है, वो कभी पीछे मुड़कर नही देखता। समय से दुनिया का कोई भी व्यक्ति जीत नहीं सकता। समय की कोई सीमा निर्धारित नहीं कर सकता है। समय एक बहुत शक्तिशाली चीज है, जिसके साथ वस्तुएं पैदा होती हैं, बढ़ती हैं, घटती हैं और नष्ट होती हैं।

समय ही एक ऐसा उपकरण है, जिसका यदि उत्पादक रूप से उपभोग किया जाए तो यह जीवन में चमत्कार कर सकता है। समय को कोई रोक या धीमा नहीं कर सकता, हर मिनट जो बीत जाता है, उसकी गिनती होती है। विचारहीनता समय की हत्या है। 

समय का मूल्य

समय सभी के लिए मुफ़्त होता है। उसकी कोई कीमत नहीं है, फिर भी समय सभी के लिए कीमती है। समय का केवल उपयोग ही किया जा सकता है। कोई भी इसे खरीद या बेच नहीं सकता है, जो समय को परखता है सफलता भी उसके ही कदम चूमती है।

गीता में भी भगवान ने मानव को समय का महत्व समझाया है। दुनिया के महापुरुष प्रसिद्धि, गौरव और सफलता की ओर बढ़े क्योंकि उन्होंने हमेशा अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग किया। उन्होंने समय पर अपनी छाप छोड़ी। वे अमर हो गए। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।

जो व्यक्ति समय के मूल्य को नहीं समझता और अपना कीमती समयबर्बाद कर देता है, उसे जीवन में हमेशा असफलताएं मिलती है। समय को व्यर्थ गवाना मूर्खों की निशानी है। समय का व्यर्थ उपयोग मनुष्य को नष्ट कर देता है। धन और समृद्धि की विलासिता में लोग अक्सर अपने समय को महत्व देना भूल जाते हैं।

क्योंकि वे नहीं जानते कि यह समय है, जो हमें ये सब कुछ दे सकता है लेकिन समृद्धि और धन हमें समय नहीं दे सकते। समय को पृथ्वी पर सबसे बुरी चीज माना जाता है। क्योंकि समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को नष्ट कर देती है।

समय का प्रभावी उपयोग

कोई भी व्यक्ति अगर समय का सही उपयोग करना सीख गया तो निश्चित सफलता उनके कदम चूमेगी। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा प्रदान की जा सकती है। समय एक प्रेरक शक्ति है। इससे जीवन में कुछ हासिल करने की ललक आती है।

विद्यार्थी के जीवन में समय का काफी योगदान होता है। अगर विद्यार्थी ने समय का सदुपयोग करना सिख गया तो निश्चित वह जीवन में अपने लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकता है। समय का सदुपयोग कर जीवन को नयी दिशा प्रदान की जा सकती है।

हमारी दिनचर्या जैसे स्कूल का काम, घर का काम, सोने के घंटे, जागने का समय, व्यायाम, भोजन का आयोजन योजना के अनुसार और समय के अनुसार करना चाहिए। हमें कड़ी मेहनत का आनंद लेना चाहिए और बाद में अपनी अच्छी आदतों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

हमें समय के महत्व को समझना चाहिए और इसके अनुसार हमें रचनात्मक प्रयोग करना चाहिए ताकि हमें समय का आशीर्वाद सदा हम पर बना रहे। दुनिया में हर किसी के पास दिन के 24 घंटे होते हैं। यह उन पर निर्भर करता है कि वे अपने सुनहरे 24 घंटों का प्रबंधन कैसे करते हैं और अपनी प्राथमिकताएं कैसे तय करते हैं।

हमें अपने समय को सार्थक बनाने के लिए आलसीपन छोड़कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। समय भी को अपनीने चारों ओर नचाता है। समय का एक ही महान शत्रु है आलस्य। समय सफलता की कुंजी है इसलिए जीवन के छोटे-छोटे क्षण भी बहुत महत्वपूर्ण होते है। हमें अपने बच्चों को समय का महत्व और मूल्य सिखाना चाहिए।

समय ईश्वर का सबसे बड़ा उपहार है। इसके अलावा एक कहावत है कि “यदि आप समय बर्बाद करते हैं तो समय आपको बर्बाद कर देगा।” समय कितना महत्वपूर्ण और मूल्यवान है, यह बताने के लिए केवल यही पंक्ति पर्याप्त है। भविष्य में बेहतर महसूस करने के लिए वर्तमान समय का सावधानीपूर्वक और समझदारी से उपयोग करें।

हमने यहां पर समय के महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Par Nibandh) शेयर किया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह निबंध पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह निबन्ध कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

  • समय का सदुपयोग पर निबंध
  • विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्त्व पर निबंध
  • सत्संगति पर निबंध

Rahul Singh Tanwar

Related Posts

Leave a comment cancel reply.

  • Click here - to use the wp menu builder

GKIDEA

  • Trending Topics
  • Essay Knowledge
  • रसोई जानकारी
  • Upay Totke and vidhi

समय का महत्व पर निबंध | Importance of time in Hindi

samay ka mahatva

समय का मानव जीवन में अति मह्त्वपूर्ण स्थान है समय सभी वस्तुओ की तुलना में अधिक शक्तिशाली है यदि हमारे हाथ से कोई वस्तु निकल जाए तो हम दुबारा प्राप्त कर सकते है जबकी समय के साथ ऐसा संभव नहीं है। समय है तो जीवन है नहीं तो समय के बिना जीवन व्यर्थ हैं (samay ka mahatva) इसको इस दोहे से समझा जा सकता हैं।

samay ka mahatva

समय हम सबको आगे बढ़ने का महत्व समझाता हैं। समय ऐसा है की जिसकी न कोई शुरुआत है और न ही कोई अंत केवल समय के साथ चला जा सकता है। आगे बढ़ने में समय ही मदद करता हैं जीवन रूपी धारा के अनुसार सुख-दुःख का आना जाना लगा रहता है इसलिए जीवन का एक मात्र उदेश्य आगे बढ़ना होना चाहिए।

importance of time in hindi

समय को धन से ज्यादा कीमती माना जाता हैं यदि धन खर्च कर दिया जाए तो उसे वापस हासिल किया जा सकता हैं जबकि समय इसके विपरीत है अगर समय को खर्च कर दिया जाए तो उसको हासिल किया जाना असंभव हैं समय कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है यह बिना किसी रूकावट के निरंतर चलता रहता हैं।

samay ka mahatva essay in hindi

समय की विशेषताये (samay ka mahatva)

  • समय से सुखों की प्राप्ति होती है जो व्यक्ति समय का सदुपयोग कर लेता है उसे ही यह प्राप्ति होती हैं जो व्यक्ति समय का उचित रूप से प्रयोग करके आगे बढ़ता है वही बुद्धिमानी और बलवान, धनवान बन सकता हैं।
  • समय के हर पल का प्रयोग करने वाले व्यक्ति को अपने कार्य में सफलता मिलती है और समय के अनुसार निरंतर मौकों की प्राप्ति होती रहती है।
  • समय वहुमूल्य है इस बात को कभी भूलना नहीं चाहिए लेकिन कुछ व्यक्ति इस बात को भूल जाते है और समय से ज्यादा उसके लिए धन अमूल्य हो जाता है जिसका एहसास उनको अपना समय नष्ट करने के बाद हो ही जाता है क्योकि धन आज हैं कल नहीं और समय हर समय रहता है इसलिए समय का मूल्य को किसी से भी तुलना भी करना समय वर्वाद करना है।

समय का महत्व पर निबंध

  • समय का सदुपयोग करने वाले व्यक्ति में सबसे पहले आलस्य का त्याग होना शुरू होता है जिससे वह अपने कार्य को ऊर्जा से कर पाता हैं क्योकि समय (samay ka mahatva essay in hindi) का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य ही होता है जो व्यक्ति समय को अपनाता है उसे समय के शत्रु से लड़ना ही पड़ता है।
  • छात्रों के जीवन का अधिक महत्व होता है जो छात्रों के भविष्य की नींव स्थापित करने में सहायता करता है छात्रो के जीवन में कई तरह की प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है लेकिन जो छात्र अपने समय का प्रयोग बुद्धि अनुसार करते है वही छात्र अपनी हर प्रतियोगिता को पार कर पाते है छात्रों को अपने आने वाले समय के लिए नयी नयी किताबो को पढ़ते रहना चाहिए जिससे उन्हें ज्ञान की कमी न होने पाए।

essay on importance of time in hindi

समय की भूमिका (importance of time in hindi)

समय की भूमिका को हर व्यक्ति को समझना आवश्यक है जो व्यक्ति के जीवन को अनेक समस्याओ का सामना करने के लिए सक्षम बनता है जिससे व्यक्ति के जीने में आने वाले उतार चढ़ाव को वह बल, और बुद्धि की शक्ति से आसानी से पार कर सके।

samay ka mahatva in hindi

समय का सदुपयोग (samay ka mahatva essay in hindi)

हम में से कोई भी समय(samay ka mahatva essay in hindi) को रोककर नहीं रख सकता हैं इसलिए समय का समय पर सदुप्रयोग करना जरुरी है हम सबको समय का सदुप्रयोग करने के लिए एक निश्चित दिनचर्या बनानी चाहिए जिससे समय की बर्बादी न होने पाए जैसे:- सोने का समय, जागने का समय, व्यायाम, भोजन, घर का काम, स्कूल का कार्य आदि

योजना के अनुसार करना चाहिए ऐसे ही जो नौकरी करते है उनको भी ऐसी ही दिनचर्या बनानी चाहिए इससे व्यक्ति अपना आलास त्याग समय के नियम अनुसार चलने लगता हैं समय का सदुप्रयोग(importance of time in hindi) करने वाले भविष्य के वर्तमान में भी लाभ होते है।

importance of time essay in hindi

व्यक्तियों की बड़ी गलती समय से ज्यादा महत्व अन्य वस्तुओ को देना है जिससे वह अन्य वस्तुओं को प्राप्त करने में लगा रहता है और अपने पूर्ण समय उस पर ही नष्ट कर बैठता है जिसके कारण बो व्यक्ति कुछ नहीं कर पता हैं और फटे हाल रह जाता हैं।

निष्कर्ष (samay ka mahatva):-

सफलता दूर उन्ही से भागती हैं जो समय का सदुपयोग सोच समझकर नहीं करते है हम सभी व्यक्तियों का कर्तव्य है की हम सभी अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करे और अपने साथ साथ दूसरे का भी कल्याण करे हम सभी भारत देश के नागरिक है हम सभी को अपने का बेहतर उपयोग करके अपने राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए और ये हमारा कर्तव्य भी हैं दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है।

You Can Read Also:

  • भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर निबंध
  • जल संरक्षण पर निबंध
  • वर्षा ऋतु पर निबन्ध

जो विद्यार्थी भी हो, व्यापारी, नौकरीपेशा आदि भी जो अपना समय गप्पे हांकने, सिनेमा देखने, टीवी देखने, विडिओ गेम खेलने, सोने, बेफिजूल फ़ोन चलाने  में नष्ट  कर बैठते है जिससे विद्यार्थी जब परीक्षा में जाते है तो उसमे अच्छा नहीं कर पाते ऐसे ही नौकरी पेशा लोग भी अपने समय नष्ट करने के कारण नौकरी से हाथ धो बैठते है और जो लोग समय को नष्ट नहीं करते वह परीक्षा में सफलता और नौकरी में तरक्की करते है जिसका कारण समय का सदुपयोग करके आगे बढ़ना हैं।

value of time in hindi

हम सभी को समय का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए जिससे हमें समय के प्रयोग का फल मिल सके क्योकि सफलता का रहस्य जीवन के हर पल के प्रयोग में छुपा है मनोरंजन भी जीवन के लिए अनिवार्य है लेकिन काम के समय नहीं मनोरंजन का समय और काम का समय निश्चित कर लिया जीवन में हर मनुष्य  को अपना उदेश्य निर्धरित करके ही समय का उपयोग करना चाहिए हमें हमेशा समय के अर्थ को समझ कर उसी के अनुसार सकारात्मक ढंग से कुछ उदेश्यों की पुर्ति के लिए इसका प्रयोग करना चाहिए और जैसे जीवन निरंतर चलता है उसी की भांति समय का उपयोग भी निरंतर करते रहने का उदेश्य बरक़रार रखना चाहिए।

सपने में सांप को खुद को काटते हुए देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या होता है जब आप ऐसा सपना देखते हैं

महाशिवरात्रि के बाद आने वाले सोमवार पर जरूर करें ये उपाये, खुल जाएंगे आपकी बंद किस्मत के ताले, सपने में पानी से भरा हुआ तालाब देखना: जानिए क्या होता है मतलब, दुकान में ग्राहक लाने के उपाय: दुकान के बाहर लग जायेगी ग्राहकों की लम्बी लाइन बस रोजाना कर लीजिये ये 7 उपाय, सपने में इन पौधों का देखना होता है शुभ, anaya meaning | अनाया नाम का मतलब जानिए | anaya meaning in hindi, hanuman jayanti 2020: हनुमान जयंती हैं कुछ खास सभी के लिए, divya meaning in hindi | दिव्या नाम का मलतब, टाइम बढ़ाने की मेडिसिन पतंजलि द्वारा बनायीं गयी, जानिए इनके बारे में।, shubham name meaning in hindi | शुभम नाम का अर्थ.

© Gkidea News | All rights reserved

GoToHindi.in

Samay ka Mahatva Essay in Hindi | समय के महत्व पर निबंध

समय का महत्व ( Samay ka Mahatva ) दुनिया में सबसे मूल्यवान चीज समय है जिसने भी समय का सदुपयोग ( Samay Ka Sadupyog )कर लिया उसको सफलता जरूर मिलती है समय इतना बलवान होता है की समय को दुनिया की कोई शक्ति रोक नहीं सकती समय किसी का मोहताज़ नहीं होता है वह निरंतर चलता रहता है और समय किसी के लिए भी नहीं रुकता एक बार जो समय चला गया तो उसे दुबारा वापस नहीं लाया जा सकता इसलिए हमारे बड़े बुजुर्ग ने समय के बारे में कहा है कि समय को कभी भी बर्बाद नहीं करना चाहिए बल्कि समय का सदुपयोग करना चाहिए

Table of Contents

समय का महत्व क्या है और समय की उपयोगिता

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व ( vidyarthi jeevan mein samay ka mahatva ) बहुत होता है क्योकि सफलता की पहली सीढ़ी शिक्षा होती है और जिस विद्यार्थी ने समय का मूल्य ( samay ka mulya ) समझकर समय का सदुपयोग कर लिया तो उसको उसके लक्ष तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता | संसार में सबसे कीमती चीज कोई है तो वह समय ही है और किसी व्यक्ति के पास समय नहीं है तो उसके पास कुछ भी नहीं है समय को नस्ट करना अपना भविष्य को बर्बाद करने के बराबर है बर्बाद हुआ समय चाहकर भी वापस नहीं आ सकता इसलिए समय का मूल्य समझिये और सदुयोग करिये

पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध | Paryavaran Pradushan Par Nibandh

समय का महत्व पर निबंध 100 शब्द | Samay Ka Mahatva Nibandh

समय धरती की सबसे मूल्यवान और सबसे शक्तिशाली चीज है क्योकि समय किसी के लिए नहीं रुकता है मनुष्य को खुद इसके साथ चलना होता है और जो समय चला जाता है तो दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो बिता हुआ समय वापस ले आये इसीलिए बुजुर्गो ने बोलै है जिस व्यक्ति ने समय का सदुपयोग कर लिए उसका जीवन सफल हो जाता है लेकिन जिसने भी इस मूलयवान समय को बर्बाद किया वह कभी भी किसी भी चीज में सफल नहीं होता है

समय का न तो कोई आरम्भ होता है न ही इसका कोई अंत हम इसे सिर्फ वर्षो दिनों या घंटे या मिनट में माप सकते है वक्त को कभी भी नहीं बताना चाहिए क्योंकि जो इसे गवाता है वह अपने वर्तमान के साथ साथ भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करता है

Mere Jivan ka Lakshya Essay in Hindi | मेरे जीवन का लक्ष्य पर निबंध

Share this:

Leave a comment cancel reply.

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Please enter an answer in digits: 8 − five =

Nibandh

समय का महत्व पर निबंध

ADVERTISEMENT

रूपरेखा : परिचय - समय एक अमूल्य वस्तु - आलस्य का त्याग - सुखों की प्राप्ति - छात्रवास में समय का महत्व - निष्कर्ष।

मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती हुई लगातार आगे बढती है उसी प्रकार जीवन की धारा सुख-दुःख रूपी जीवन के अनेक संघर्षों को सहते-भोगते आगे बढती रहती है। जीवन का उद्देश्य लगातार आगे बढना होता है इसी में सुख है, आनंद है।

आगे बढने में जो मदद करता है वह समय कहलाता है। जो भागते हुए समय को पकडकर इसके साथ-साथ चल सकते हैं, जिस किसी ने भी समय के महत्व को पहचाना है और उसका सदुपयोग किया है, वह उन्नति की सीढियों पर चढ़ता चला गया है। लेकिन जिसने इसका तिरस्कार किया है समय ने उसे बर्बाद कर दिया है। समय का सदुपयोग ही विकास और सफलता की कुंजी है।

समय एक अमूल्य वस्तु के साथ-साथ अमूल्य धन भी होता है। समय की कीमत धन से बहुत अधिक होती है इसीलिए समय अमूल्य होता है। धन आज है कल नष्ट हो जाएगा परसों वापस आ जाएगा लेकिन एक बार समय अतीत की गर्त में समा जाता है तो वह चाहकर भी वापस नहीं आता है।

हमारा कर्तव्य होता है कि हमें दिन में जो भी काम करना है उसे सुबह ही निश्चित कर लेना चाहिए। दिन में उस काम को करके समाप्त कर देना चाहिए। विद्यालय से जो भी समय बचता है उसका प्रयोग अन्य कलाओं को सीखने में करना चाहिए। बेकार की बातों में समय को बर्बाद नहीं करना चाहिए लेकिन जीवन में थोडा मनोरंजन भी होना चाहिए। आज के काम को कभी भी कल पर नहीं छोड़ना चाहिए।

जब सही समय पर सही काम किया जाता है तभी समय का सदुपयोग होता है। समय बहुत बलवान होता है यह किसी के लिए नहीं रुकता और न ही किसी का इंतजार करता है यह लगातार चलता ही रहता है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में कोई-न-कोई लक्ष्य होता है जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें समय के महत्व को जानना होगा।

जब समय बीत जाता है तब हमें समय के महत्व का एहसास होता है। जब समय का दुरूपयोग किया जाता है तब दुःख और दरिद्रता के अलावा कुछ प्राप्त नहीं होता है। समय का सबसे बड़ा शत्रु आलस्य होता है। आलस्य जीवन का एक कीड़ा होता है। अगर वह जीवन में लग जाता है तो जीवन नष्ट हो जाता है। जब लखपति समय से चूक जाता है तो वह भी निर्धन हो जाता है।

अगर हमें स्टेशन पहुंचने में 2 मिनट देरी हो जाती है तो ट्रेन हाथ से छूट जाती है। अगर छात्र को परीक्षा के लिए देरी हो जाती है तो उसकी परीक्षा छूट जाती है। आज के समय में बहुत से युवक अवकाश के दिनों में व्यर्थ घर में बैठे रहते हैं अथवा बुरी संगति में पड़कर समय को बर्बाद करते रहते हैं। समय का दुरूपयोग एक पाप के समान होता है और जो भी इस पाप के कीच में गिर जाता है उसका कभी भी उद्धार नहीं हो सकता है। हमें सदैव समय के दुरूपयोग से बचना चाहिए।

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है केवल वही सभी सुखों को प्राप्त कर पाता है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर कर लेता है उसे कोई भी व्यग्रता नहीं होती है। जो व्यक्ति अपने काम को समय पर करता है वह केवल अपना ही भला नहीं करता है बल्कि अपने परिवार गाँव, और राष्ट्र की उन्नति का कारण भी बनता है।

जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है वह धनवान, बुद्धिमान और बलवान बन सकता है। माता लक्ष्मी भी उसकी सखी बन सकती हैं। ऐसे व्यक्ति की संतान कभी भी पैसे की वजह से दुखी नहीं होती है। अगर हम बहुत ही ध्यानपूर्वक देखते हैं तो हमें पता चलता है कि आज तक जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं वे सभी समय के सदुपयोग को जानते थे इसी वजह से महान कहलाए थे।

छात्रवास में समय का बहुत अधिक महत्व होता है। किसान अपने खेत में अलग-अलग ऋतुओं में अलग-अलग प्रकार की फसल उगाता है। अगर बीज बोने का निश्चित समय किसी प्रकार से बीत जाता है तो वह फसल पैदा नहीं हो सकती है। ठीक यही दशा छात्रों के जीवन की भी होती है। विद्यार्थी जीवन वह समय होता है जब मनुष्य सारे जीवन भर के लिए तैयार होता है।

इसीलिए इस अवस्था में उसे समय के महत्व को जानना और उसका उपयोग करना उसके लिए बहुत आवश्यक होता है। छात्र की जीवन रूपी भवन की नींव भी इसी समय पर बनती है। जिस तरह से एक बहुत बड़ी पुस्तक को लिखने के लिए एक-एक अक्षर लिखना पड़ता है और तब एक पुस्तक लिखी जाती है इसी तरह विद्यार्थियों को एक-एक सैकेंड का उपयोग करके इतनी बड़ी किताबों को पढना पड़ता है केवल तभी वह उसके ज्ञान को प्राप्त कर सकता है।

जो छात्र अपनी रोज की पढाई को पूरा नहीं कर पाता है उस छात्र को परीक्षा के समय में अपनी पढाई एक विशाल पहाड़ की तरह लगती है। जब परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं होती है तो वे गलत तरीकों से परीक्षा को उत्तीर्ण करने की कोशिश करते हैं। इन गलत तरीकों से उन्हें असफलता मिलती है और इन कामों से उनका समाज में सिर नीचा हो जाता है।

अगर हम समय के महत्व को समझकर समय का सदुपयोग करते हैं तो सफलता हमसे कभी भी दूर नहीं होती है। हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने बचे हुए समय का सदुपयोग करें और अपने राष्ट्र के भविष्य को उन्नति की ओर ले जाएँ। हमे हमेशा अपने काम को निश्चित रूप से समय पर ही पूरा करना चाहिए।

हम सभी भारत देश के निर्माता हैं। हमें हमेशा अपने देश की उन्नति के लिए अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए। अगर हम काम को निश्चित समय पर पूरा करते हैं तो इससे समय भी बच जाता है जिसका प्रयोग हम समाज के कल्याण के लिए भी कर सकते हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि कभी भी समय व्यर्थ न हो सके। समय का पूरा उपयोग करना चाहिए और समय के महत्व को समझाना चाहिए।

Nibandh Category

समय के महत्व पर निबंध | Samay Ka Mahatva Par Nibandh

Samay Ka Mahatva Par Nibandh

Samay Ka Mahatva Par Nibandh : आपने अपने बड़े बुजुर्गों से यह जरूर सुना होगा कि समय काफी बलवान होता है, और यह एक बार जाने के बाद वापिस नही आता है। समय एक ऐसी चीज़ है जिसे कोई भी बदल नही सकता है। बोलने, लिखने व पढ़ने में समय काफी सामान्य शब्द लगता है, लेकिन इसकी महत्वता काफी ज्यादा है।

समय हमारी जिंदगी की सबसे मूल्यवान संपत्ति है, जिसे काफी सोच समझकर सही तरह से खर्च करना चाहिए। हमें समय का महत्व समझना काफी जरूरी हैं। इसलिए हम सभी को समय के महत्व को समझना चाहिए।

इस आर्टिकल में, मैं आपको 200, 300, 500 और 1000 शब्दों में Samay Ka Mahatva Par Nibandh लिखकर दूंगा।

समय का महत्व निबंध हिन्दी 200 शब्द (Samay Ka Mahatva Par Nibandh)

समय एक अमूल्य संपत्ति है, जो एक बार जाने के बाद वापिस कभी नही आ सकती है। इसलिए अपने वर्तमान समय का सदुपयोग करना बहुत जरूरी है। अगर हम अपनी जिंदगी में समय का सही इस्तेमाल नही करते है तो हम बहुत सारी चीज़े खो देते है।

समय हमारे जीवन का सबसे मूल्यवान हिस्सा है, जिसे हम बिल्कुल भी व्यर्थ नही कर सकते है। जिंदगी में सफलता के लिए हमें अपने समय का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। और समय को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक लक्ष्य होना चाहिए।

समय एक ऐसी चीज़ है जो दुनिया के हर व्यक्ति और जीव को एक समान मिलती है। अमीर हो या गरीब, हर एक व्यक्ति को दिन में 24 घंटे ही मिलते है, और साल में 365 दिन मिलते हैं। अत: भगवान ने हमें एक समान मौका दिया है, लेकिन मेहनत हमें खुद करनी होगी।

हमारी जिंदगी में समय का काफी महत्व है, इसलिए हमें समय को सही ढंग से मैनेज करना होगा, तभी हम स्वस्थ, सकारात्मक और सफल जीवन बीता सकते है। समय के हर एक सैकेंड की बहुत बड़ी वैल्यू होती है। हमें हमेशा अपने समय का मूल्यांकन करना चाहिए, और इसे सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

समय का महत्व पर निबंध 300 शब्द (Essay on Value of Time in Hindi)

प्रस्तावना.

समय एक ऐसी चीज़ है जो हीरे-मोती से भी ज्यादा महंगी है, यहां तक की इसका कोई मुल्य भी नही है। कोई भी इंसान समय को नही खरीद सकता है, इसलिए जो समय मिलता है, उसका सही उपयोग करें।

समय सबसे शक्तिशाली शक्ति है, जो किसी राजा को रंक और रंक को राजा बना देती है। अगर हम सही समय पर समय के महत्व को समझ लेता है तो हम अपने जीवन को सुख के साथ व्यतित कर सकते है। अन्यथा समय खुद हमें समझा देता है, और उस समय हमारे पास पछतावे के सिवाय कुछ नही बचता है।

इसलिए हमें समय के महत्व को जानना और समझना बहुत जरूरी है।

समय का महत्व

समय उस रेत की तरह है जो हमारी मुठ्ठी से धीरे-धीरे निकलती जा रही है। हम उस समय को चाहकर भी नही रोक सकते है। इसलिए सही वक्त पर समय के मूल्य को समझना बहुत जरूरी है, अन्यथा हमारे पास केवल खाली मुठ्ठी रह जाएगी।

दुनिया में हर व्यक्ति को समय एक समान मिलता है, लेकिन स्थितियां अलग-अलग होती हैं। किसी के घर में सुख है तो किसी के घर में दुख है। अक्सर देखा जाता है कि जब लोगों के पास समय होता है तो वह समय की कदर नही करते है, और जब समय कम बचता है तो समय के महत्व का पता चलता है।

एक छात्र अपने पूरे सत्र् में समय के महत्व को नही समझता है, लेकिन जब वह परीक्षा में बैठता है तो उसे हर एक मिनट के मूल्य का महत्व पता चलता है। इसलिए समय के महत्व को सही वक्त पर समझ लेना चाहिए।

उपसंहार

समय जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है, इसलिए माता-पिता को अपने बच्चों को समय के महत्व को सिखाना चाहिए। समय एक परिवर्तनशील वस्तु है, इसलिए अगर आपका समय बुरा चल रहा है तो चिंता न करें, अच्छा समय भी आएगा। बशर्ते भगवान पर विश्वास रखे और समय का सदुपयोग करें।

समय का महत्व निबंध हिन्दी 500 शब्द (Essay On Importance of Time in Hindi)

समय हमारी जिंदगी की सबसे कीमती संपत्ति है, जिसे एक बार खोने के बाद वापिस प्राप्त नहीं कर सकते है। समय को तीन भागो में बांटा गया हैं- भूतकाल, वर्तमानकाल और भविष्यकाल। आप भूतकाल और भविष्यकाल को कभी नही बदल सकते है, लेकिन आप अपनी वर्तमान को बेहतर ढंग से जी सकते है।

हमें यह जानना बहुत जरूरी है कि समय क्या है, समय का महत्व क्या है और समय का सदुपयोग कैसे करें? बिना समय के हम कुछ भी नही कर सकते है, इसलिए जब तक समय है, उसका सदुपयोग करना चाहिए।

समय क्या है

समय एक ऐसा घटनाक्रम है जो लगातार एक ही दिशा में आगे बढ़ता रहता है, इसे कभी पीछे नही लाया जा सकता है। इसलिए समय को हमेशा एक लाइन के रूप में चित्रित किया जाता है, जिसमें पीछे अतीत, बीच में वर्तमान और आगे भविष्य होता है।

समय एक अमुल्य चीज़ है जिसकी कोई कीमत नही है। आप कितना भी धन कमा ले, लेकिन आप समय को नही खरीद सकते है। समय सफलता की कुंजी है, क्योंकि अगर आप समय का सदुपयोग करते है तो पक्का आप अपनी जिंदगी में सफल हो सकते है।

समय का महत्व क्या है

समय का हमारी जिंदगी में काफी महत्व है। यह हमारी जिदंगी के विभिन्न पहलुओं को व्यवस्थित करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए, हम अपने समय का उपयोग अनेक तरह से करते हैं, जैसे- पढ़ाई में, बिज़नेस में, परिवार में।

समय सफलता के लिए काफी महत्वपूर्ण कारक है, क्योंकि जो लोग समय का उपयोग कुशलतापूर्वक करते है, उनके सफल होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोग अपने लक्ष्य को जल्दी और आसानी से प्राप्त कर पाते हैं।

समय मूल्यवान संसाधन है जो हमारे जीवन में काफी सीमित होता है, इसलिए इसे व्यर्थ नही करना चाहिए। हमें अपने समय का उपयोग अपने लक्ष्य को पाने में लगाना चाहिए। अगर आपको यह अमूल्य समय मिला है तो इसे मुस्कुराते हुए व्यतित करें।

समय का सदुपयोग कैसे करें

भगवान ने हमें जो जिंदगी दी है, उसमें समय का काफी बड़ा रोल है। इसलिए समय को हमें अपनी जिंदगी में काफी सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। समय के सदुपयोग के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को चुने। उसके बाद उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपने समय को सही ढंग से व्यवस्थित करें।

इसके बाद ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करें। इसके अलावा अपने समय को गलत गतिविधियों में न लगाए, ताकि आपका समय बर्बाद न हो। हर दिन अपने समय को व्यवस्थित क्रम में इस्तेमाल करें और अंत में अपने समय का मूल्यांकन करें।

भगवान ने हमें जिंदगी के साथ समय जैसी एक अमूल्य संपत्ति दी है, जिसे हमें काफी सोच समझकर खर्च करना पड़ता है। अन्यथा हमें जो मनुष्य जन्म मिला है, उसका हमें कोई लाभ नही होगा।

अगर आप अपनी जिंदगी में सफल होना चाहिए और जिंदगी में हमेशा खुश रहना चाहते है तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए और समय की महत्वता को समझना चाहिए। Samay Ka Mahatva Par Nibandh हम सब के लिए जरूरी है।

समय का महत्व पर निबंध 1000 शब्द (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)

समय जिंदगी का काफी अहम हिस्सा है, जिसके बिना जिंदगी की कल्पना भी नही की जा सकती है। समय काफी कीमती चीज़ है जिसे बर्बाद करने का मतलब जिंदगी को बर्बाद करना है। इसलिए सही समय पर समय की समझ होना बहुत ज़रूरी है।

समय और समझ दोनों एक साथ कुछ खुशकिस्मत लोगों को ही मिलते हैं, क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती है और जब समझ आती है तो समय निकल जाता है। इसलिए अगर जिंदगी में खुश रहना चाहते हो तो अभी से समय के महत्व को समझ लो।

समय क्या होता है

समय पूरी दुनिया को चलाने वाला एक ऐसा घटनाक्रम है जो लगातार एक ही दिशा में आगे बढ़ता रहता है, यह कभी भी पीछे नहीं चलता है। समय को मुख्यत: तीन रूपों में बांटा गया हैं- भूतकाल, वर्तमानकाल और भविष्यकाल। भूतकाल का मतलब बीता हुए समय, भविष्यकाल का मतलब आने वाला समय, और वर्तमानकाल का मतलब अभी चलने वाला समय।

आज समय को मापने के अनेक अलग-अलग तरीके हैं। लेकिन सबसे आसान तरीका “घड़ी” हैं, जिसमें समय को घंटों, मिनटों और सेकंडों में बांटा गया है। इसके अलावा समय को मापने के और भी तरीके हैं, जैसे- दिन, महिना, वर्ष, सदी, युग।

समय एक जटिल और रहस्यमय घटना है, जिसे पूरी तरह नही समझ सकते है।  आज समय को लेकर कई अलग-अलग सिद्धांत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि समय एक वास्तविक घटना है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह केवल काल्पनिक घटना है।

समय की प्रकृति के बारे में कोई भी एक निश्चित सिद्धांत नही है जिसे सभी वैज्ञानिकों द्वारा मान्यता मिली हो। हालांकि, यह स्पष्ट है कि समय एक महत्वपूर्ण घटना है जो हमारी जिंदगी में काफी अहम रोल निभाती है।

जिंदगी में समय का मूल्य

कहा जाता है कि जो लोग समय की कदर करते है, समय उनकी भी कदर करता है। इसका मतलब है कि अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे तो समय पक्का आपको फल देगा। भगवान ने हमें अमूल्य संपत्ति दी है, जिसे हमें बहुत सोच-समझकर खर्च करना चाहिए।

समय का हमारी जिंदगी में अलग-अलग महत्व होता है, जैसे-

  • एक विद्यार्थी के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। अगर विद्यार्थी वक्त पर समय के महत्व को नही समझता है तो उसे भविष्य में काफी दुख देखने पड़ सकते है।
  • व्यक्तिगत जीवन के लिए भी समय काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में कुछ बनना चाहते है तो इसके लिए आपको समय का सदुपयोग करना ही होगा।
  • व्यवसायिक जीवन में भी समय बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगर आप समय का सदुपयोग नही करेंगे, तो आप अपने व्यवसाय में कभी सफल नही हो सकते है, और न ही अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है।
  • पारिवारिक जीवन में भी समय की काफी महत्वता है। अगर आप समय के साथ-साथ अपने परिवार को प्यार देते है तो आपका परिवार हमेशा एक साथ खुश रहेगा।
  • सामाजिक जीवन में भी समय बहुत महत्वपूर्ण है। आप अपने समय का सदुपयोग करके अपने समाज के साथ भी अच्छे संबंध बना सकते है।

इस तरह लोगों के जीवन में समय की महत्वता अलग-अलग होती है।

एक और बात कि बहुत सारे लोगो अच्छे समय का इंतजार करते है, लेकिन समय कभी अच्छा नही होता है, समय को अच्छा बनाना पड़ता है। इसलिए समय को समझे और समय का सदुपयोग करें।

विद्यार्थी के जीवन में समय का महत्व

विद्यार्थी के जीवन में समय काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि विद्यार्थी को अपनी जिंदगी में सफल होने के लिए समय की जरूरत होती है। लेकिन अगर कोई विद्यार्थी सही समय पर समय के महत्व को नही समझता है तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

अक्सर यह देखने को मिलता है कि विद्यार्थी अपने पूरे सत्र् में समय के महत्व को नही समझते है, और जब परिक्षाएं आ जाती है तो उसे हर एक मिनट का महत्व पता चलता है।

विद्यार्थी को समय का महत्व समझना बहुत ज़रूरी है क्योंकि विद्यार्थी के जीवन में उनके लक्ष्य से दूर करने वाली बहुत सारी चीज़े होती है, जैसे- दोस्त, प्यार, मस्ती आदि। विद्यार्थी का लक्ष्य समय पर शिक्षा को प्राप्त करना होता है।

विद्यार्थी को इस बात पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि उसका समय व्यर्थ न जा रहा हो। अगर हमने विद्यार्थी की उम्र में समय के महत्व को समझ लिया तो हम अपने बूरे वक्त में भी खुश रह सकते है।

समय का उपयोग कैसे करें

जिंदगी में समय का सही उपयोग करना बहुत ज़रूरी है। समय एक अमूल्य संपत्ति है जिसे सही तरीके से मैनेज करके खर्च करना चाहिए। समय का सदुपयोग करना भी एक कला है, जिसे कोई व्यक्ति सिख जाता है तो वह व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

समय का सदुपयोग करने से अनेक फायदे हैं, जैसे- स्वस्थ शरीर, संतोषजनक जीवन, अधिक समय, सुखद परिवार, सफल जिंदगी आदि। आप निम्न तरीके से अपने समय का सदुपयोग कर सकते है।

  • सबसे पहले अपनी जिंदगी को एक लक्ष्य दे, और उसे पूरा करने के लिए एक समय को निश्चित करें।
  • इसके बाद अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए समय को सही तरीके से मैनेज करें।
  • आलस्य को छोड़कर अपने सभी कार्य को ईमानदारी से समय पर पूरा करें।
  • आपके समय को व्यर्थ करने वाली गतिविधियों को रोक दे, और अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
  • हर दिन अपने समय का मूल्यांकन करें और अगले दिन इससे और बेहतर करने की कोशिश करें।

समय का सदुपयोग करना एक कला है, जिसे आपको समय के साथ-साथ सीखना है और अभ्यास करना है। आप जैसे-जैसे समय का सदुपयोग करने का तरीके सीखते जाएंगे, आप वैसे-वैसे ज्यादा अनुभवी और कुशल बनते जाएंगे।

समय के महत्व पर 10 महत्वपूर्ण लाइनें

  • समय भगवान द्वारा दी गयी एक अमूल्य संपत्ति है।
  • समय का सदुपयोग हमें सफलता की ओर ले जाता है।
  • समय हमें जिंदगी में अनेक तरह के पाठ पढ़ाता है।
  • समय एक जटिल और रहस्यमय घटना है, जिसे हम पूरी तरह से कभी नही समझ सकते है।
  • वक्त का कोई भी शुरूआती या अंतिम बिंदु नही है। यह हमेशा मौजूद रहा है, और रहेगा।
  • समय एक अपरिवर्तनीय घटना है, जिसे कोई भी व्यक्ति नही बदल सकता है।
  • समय एक सार्वभौमिक घटना है, जो सभी जगहों पर एक ही तरह से काम करती है।
  • जो लोग समय का सदुपयोग करते है, उनके लिए समय को सफलता की कुंजी माना जाता है।
  • समय के महत्व को समझकर हम अपनी जिंदगी को सरल बना सकते है।
  • समय की प्रकृति को लेकर कई अलग-अलग सिद्धांत है- जैसे कुछ लोगों का मानना है कि यह वास्तविक घटना है तो कुछ लोगों का मानना है कि यह एक काल्पनिक घटना है।

उपसंहार (निष्कर्ष)

समय, जो जिंदगी का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इस पहलू को कोई भी व्यक्ति नकार नही सकता है। समय के साथ दुनिया हर एक सैकंड में बदल रही है, इसलिए हमें भी समय के साथ बदलते रहना होगा और समय का सही उपयोग करना होगा।

कहा जाता है कि खराब समय सभी की जिंदगी में आता है, लेकिन कुछ लोग उस कठिन समय में निखर जाते है, तो कुछ लोग बिखर जाते है। इसलिए समय बूरा और अच्छा आपको हमेशा तैयार रहना है। Samay Ka Mahatva Essay In Hindi में आप कुछ इस प्रकार लिख सकते है।

इसे भी पढ़े:

चंद्रयान 3 पर निबंध – Essay on Chandrayaan 3 in Hindi

Mera Bharat Mahaan Essay in Hindi (मेरा भारत महान पर निबंध)

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Telegram (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)

Leave a Comment Cancel reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

समय का महत्व निबंध हिन्दी में | Samay Ka Mahatva Essay in Hindi

नमस्कार, आपका स्वागत हैं  HindiDeep.com  ब्लॉग पर। आज हम समय के महत्व पर हिंदी निबंध जानेंगे।

समय का महत्व पुराने समय में भी था और अभी वर्तमान समय में भी हैं और भविष्य में भी जरूर रहेगा।

समय बड़ा बलवान होता हैं ऐसा इसीलिए कहा गया हैं क्युकी एक बार समय चले जाने के बाद आप लाख कोशिश करले फिर भी आप बीते समय को किसी भी हालत में वापस नहीं कर सकते हैं।

तो चलिए अब विस्तार से समय के महत्व पर हिंदी निबंध पढ़ते हैं। आप यह निबंध पढ़ने के बाद हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताये की आपको यह निबंध कैसा लगा।

समय के महत्व पर निबंध – Samay Ka Mahatva Par Nibandh in Hindi

समय, समय का चक्र ऐसा होता हैं जो कभी भी स्थिर नहीं होता हैं। वह सदा ही गतिशील रहता हैं समय की परख होना बुद्धिमता की निशानी हैं।

जिसमे समय की परख की क्षमता होती हैं। वह समय को पहचानकर उसके अनुरूप कार्य करता हैं और सफलता उसके कदमो को चूमती हैं।

इसके विपरीत जिसे समय की परख नहीं अर्थात समय को पहचानने की क्षमता नहीं होती हैं। उसे जीवन में पछतावा के सिवा कुछ नहीं मिलता हैं।

प्रकृति के सारे काम समयानुसार होते हैं जैसे सूर्य का उदय होना, दिन-रात का होना आदि अगर ये सब काम समय पर ना हो तो आप सोच ही सकते हैं की हमारे प्रकृति में क्या-क्या हो जायेगा सारे जीव-जगत संकट में पर जायेंगे।

समय का सदूपयोग समय की वास्तविक पहचान से ही संभव हैं इसीलिए हम सभी को समय का महत्व देते हुए उसकी पहचान कर अपने समय का अच्छा से अच्छा उपयोग करना चाहिए।

विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व –

अगर हम समय के महत्व के बारे में जान ही रहे हैं तो विद्यार्थी जीवन में समय महत्व के बारे में जरूर जानना चाहिए।

क्युकी जिस विद्यार्थी ने अपने विद्यार्थी जीवन में ही समय के महत्व को जान लिया तो समझो वो उसका आगे का जीवन सफल हो गया।

अपने समय का ध्यान नहीं रहने से ही विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो जाते हैं अगर वो अपने समय के महत्व को जानते हुए ठीक समय पर अपने पढाई पर अच्छी तरह से ध्यान देंगे तो परीक्षा में फेल होने की नौबत ही नहीं आएगी।

विश्व में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं उन्होंने समय के महत्व को समझा और उसके अनुसार अपना कर्तव्य किया, तभी उन्हें सफलता मिली और वे महान बन गए।

समय के महत्व को समझने वाला व्यक्ति आज के कार्य को कभी कल पर नहीं टालता।समय के महत्व को समझते हुए महान कवि कबीर दास जी अपनी दोहे में इसका वर्णन किये हैं  जो इस प्रकार हैं –

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब्ब । पल में परलय होयेगा, बहुरि करेगा कब्ब ।।

यह दोहा कबीर के दोहे में से बहुत ही प्रसिद्ध दोहा हैं इसका अर्थ होता हैं की हमे किसी काम को कल पर टालना नहीं चाहिए।

कल पर टालने वाले काम को हमे अभी आज ही कर लेना चाहिए क्युकी कबीर दास जी मानना हैं की अगर पल में प्रलय आ जाये तो हम अपना काम कब करेंगे।

अतः समय का महत्व देते हुए हमे इसका सदूपयोग करना चाहिए। एक-एक पल बड़ा कीमती होता हैं हमे इसका ध्यान रखना चाहिए जिससे की हमारा एक भी क्षण बर्बाद न जाए।

Final Thoughts – 

दोस्तों आपने आज के इस आर्टिकल में समय के महत्त्व पर हिंदी में निबंध ( Essay on Samay Ka Mahatva in Hindi ) पढ़ा। आपको यह Hindi Essay कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

आप यह भी जरूर पढ़े –

  • इंटरनेट की उपयोगिता पर निबंध हिंदी में – Internet Essay in Hindi 
  • मेरा प्रिय खेल पर निबंध हिंदी में – My Favorite Sports Essay in Hindi
  • बाल दिवस पर निबंध हिंदी में – [ Children’s Day Essay in Hindi ]

Leave a Comment Cancel reply

essay in hindi on samay ka mahatva

Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi- समय का सदुपयोग पर निबंध

In this article, we are providing Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi | Essay on importance of time in Hindi समय का महत्व या समय का सदुपयोग पर निबंध in 200, 300, 500, 600, 800 words. Samay Ka Sadupyog Nibandh for Students and Children.

‘समय का सदुपयोग | Samay Ka Sadupyog’ ये हिंदी निबंध class 4,5,7,6,8,9,10,11, 12 के बच्चे अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल कर सकते है।

Samay Ka Sadupyog essay

समय का सदुपयोग पर निबंध ( 150 to 200 words )

समय, कोई भी व्यक्ति पैसों से समय को नहीं खरीद सकता और न ही बीते हुए समय को वापस पा सकता है।

आज का जो समय है उसमें हमें जीना चाहिए और आज के समय को हमें अपने सद्कार्यों में इस्तेमाल करना चाहिए।

साँसों का पता नहीं लेकिन समय का हिसाब जरूर होता है इसलिए समय को अपने उचित कार्यों में प्रयोग करना चाहिए नाकि इसे व्यर्थ करना चाहिए।

दुनिया में अलग पहचान पाने के लिए हमें अपने समय को भी अलग तरह से प्रयोग करना चाहिये।

जब हम आज अपने समय को जरूरी कामों में इस्तेमाल करते हैं तब ही हमें भविष्य में सफलता मिलती हैं।

समय हमेशा क्रिया के हिसाब से प्रतिक्रिया देता है, इसलिए हमें हमेशा अपनी क्रिया सही रखनी चाहिए।

स्वास्थ्य और धन दोनों को एक बार ख़ोकर दोबारा प्राप्त किया जा सकता है लेकिन समय को दोबारा प्राप्त नही किया जा सकता।

कोई व्यक्ति सफल होगा या असफल इस बात का अंदाजा उसके द्वारा खर्च किए जा रहे समय से लगाया जा सकता है।

जितना हो सके हमें कम समय में अधिक काम करना चाहिए क्योंकि तभी हम जल्दी सफल हो पाएंगे।

यदि आपको भविष्य में आराम चाहिए तो अपने आज के समय को उचित कार्यों में ही इस्तेमाल कीजिए।

Samay Ka Sadupyog Par Nibandh in Hindi – समय का सदुपयोग निबंध ( 300 words )

समय इस दुनिया में सबसे अमूल्य चीज़ है, समय के आगे दौलत भी हार जाती है। आप करोड़ों रुपए लगाकर भी समय के एक पल को भी नही खरीद सकते, इसलिए हमें हमारे हिस्से के समय को बड़ी ही सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि एक बार बीता समय कभी भी दोबारा वापस लौट कर नही आता।

कई कारण हैं जो हमारे समय को बर्बाद करने के जिम्मेदार होते हैं जैसे – आलस, अधिक निद्रा, बुरी आदतें आदि।

एक कहावत है – यदि तुम समय को बर्बाद करोगे तो समय तुम्हें बर्बाद कर देगी। इस दुनिया में समय ही सबसे ताकतवर चीज़ हैं क्योंकि जो इन्सान समय के साथ बदल जाता है वो जीत जाता है लिकिन वही कोई इन्सान समय के साथ नही बदलता वो पक्का हार जाता है और यही सत्य है, इसलिए हम सभी को समय का उपयोग अच्छे कार्यों में ही करना चाहिए।

समय बिना रुके निरन्तर चलता रहता है, यदि आप समय को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो समय आपको सफलता प्रदान करेगा लेकिन जो व्यक्ति अपने शुरुआती जीवन में समय को सही तरीके से इस्तेमाल नही करता है, बाद में उस व्यक्ति को इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में समय के सही उपयोग के लिए समय सारणी बनानी चाहिए, जिससे वो अपने समय को बर्बाद होने से बचा सके।

आपने कभी सोचा है कि हर व्यक्ति को उसके दैनिक कार्यों के लिए बराबर समय मिलता है, लेकिन उनमें से कुछ व्यक्ति ही सफलता प्राप्त क्यों करते हैं, क्योंकि हर किसी ने समय का सही उपयोग नहीं किया होता है।

समय में बहुत ताकत है, जब समय का उपयोग सद्कार्यों में किया जाता है, तब उसका परिणाम भी सुखद ही होता है। इसलिए समय का सदुपयोग बहुत ही जरूरी है।

जरूर पढ़े- Anushasan Ka Mahatva Essay

समय का सदुपयोग निबंध- Samay Ka Sadupyog Nibandh ( 400 words )

समय एक अमूल्य वस्तु है। भूली विद्या, गिरा हुआ स्वास्थ्य और नष्ट धन पुनः प्राप्त किये जा सकते हैं, किन्तु बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आ सकता। अतः व्यक्ति को चाहिए कि वह जीवन के एक-एक पल को महत्त्वपूर्ण मानकर उसका सदुपयोग करे।

जीवन की सफलता समय की उचित उपयोग करने में ही है। जो समय की गति को पहचान लेते हैं, आये हुए अवसर को हाथ से नहीं जाने देते, वे ही जीवन-संग्राम में सफलता प्राप्त करते हैं; किन्तु जो समय की गति को नहीं पहचानते, अवसर पर कार्य नहीं करते, वे बाद में पछताते ही रह जाते हैं।

कहावत है कि ‘बरसात का चूका किसान और डाल का चूका बन्दर कहीं का नहीं रहता’ ऐसे ही समय का सदुपयोग न कर सकने वाला व्यक्ति भी कहीं का नहीं रहता। जैसे मधु मक्खी शहद के छत्ते के नष्ट होने पर पछताती है, ऐसे ही अवसर का उचित उपयोग न कर सकने वाला भी बाद में पछताता ही रहता है।

आँधी और समय किसी की प्रतीक्षा नहीं करते। ‘गया वक्त फिर आता नहीं’ इस उक्ति को ध्यान में रखते हुए उन्नति के अभिलाषी व्यक्ति को समय पर अपने काम में जुट जाना चाहिए। सारा समय गप्पें मारने में, आवारा घूमने में, दूसरों की निन्दा करने में या गन्दी पुस्तकें पढ़ने में या सोने समय नष्ट कर देने से जीवन ही नष्ट हो जाता है।

सफलता पाने के लिए आज का काम कभी कल पर नहीं छोड़ना चाहिए। कल तो कभी आता ही नहीं। जीवन में एक मिनट का भी बड़ा महत्त्व है। एक मिनट के विलम्ब से रेल या हवाई जहाज छूट जाता है एक-दो मिनट देर से उपचार होने पर रोगी मर जाता है। कुल पाँच मिनट का मूल्य न जानने के कारण आस्ट्रेलिया वाले नेपोलियन से पराजित हो गए। दूसरी ओर नेपोलियन के साथ ग्रुशी के केवल पाँच मिनट की देरी से युद्ध भूमि में पहुँचने के कारण नेपोलियन पराजित हो गया और वह कैद कर लिया गया।

जो छात्र वर्ष का सारा समय खेल-कूद, सिनेमा, सैर आदि में लगा देते हैं, वे बाद में असफल होकर रोते हैं, किन्तु जो वर्ष के आरम्भ से ही समय पर अध्ययन में लगे रहते हैं, वे सफलता को प्राप्त कर लेते हैं।

वास्तव में समय अमूल्य धन है। हमें सदा उसका सदुपयोग करना चाहिए।

समय का सदुपयोग निबंध- Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi ( 500 words )

प्रस्तावना- समय बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि ये किसी के हिसाब से नहीं चलता बल्कि अपनी एक अलग रफ्तार में चलता रहता है, और न ही किसी के लिए रुकता है। लेकिन जब तक व्यक्ति समय का महत्व समझ पाता है, तब तक वो अपने हिस्से का सारा समय खर्च कर चुका होता है।

इस दुनिया में समय से अधिक मूल्यवान न ही पैसा है और न ही ताकत, क्योंकि जब समय आपका साथ नही देता तो बाकी चीजें भी किसी काम नही आतीं। जीवन जीने के लिए दुनिया में सभी को बराबर समय दिया गया है। लेकिन हर व्यक्ति इसका उचित प्रयोग नही कर पाता।

कोई इसे अच्छे काम में इस्तेमाल करता है तो कोई बुरे काम में, हर व्यक्ति का परिणाम बताता है कि उस व्यक्ति ने समय का प्रयोग किस तरीके से और कहां पर किया है।

समय के साथ हर चीज बढ़ती जाती है लेकिन समय कम होता जाता है, व्यक्ति अपने जीवन भर की पूरी कमाई बेंचकर भी बीते समय का एक पल भी नही खरीद सकता। क्योंकि जो समय एक बार चला गया वो लौटकर दोबारा कभी नही आता।

समय के संदर्भ में कवि स्व. कुंवर बेचैन जी की एक लाइन बड़ी फेमस है-

” संबारा वक़्त ने उसको, वो जिसने वक़्त को समझा

   नही तो वक़्त क्या है, वक़्त का मारा बताता है वो “

जो व्यक्ति अपने शुरुआती जीवन में समय का प्रयोग अपने गैरजरूरी कामों में करता है, बाद में उस व्यक्ति को उतना ही कठिन परिश्रम करना पड़ता है।

हर व्यक्ति को जीवन में अपने समय को सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए एक समय-सारणी बनानी चाहिए, जहां उसे अपने प्रत्येक जरूरी कार्य को चिन्हित करना चाहिए और उस सारणी का अनुसरण भी करना चाहिए।

सफल लोग दुनिया में अलग काम नही करते, बस वो काम को अलग तरीके से करते हैं, वे लोग अपने समय के प्रत्येक हिस्से को जरूरी कामों में इस्तेमाल करते हैं। दुनिया मे असफ़लता का सबसे बड़ा कारण है समय पर सही कार्य न करना। आलस्य भी व्यक्ति को सफल नही होने देता। क्योंकि जब व्यक्ति के अंदर आलस्य होता है तब वो समय को महत्व नहीं समझ पाता।

एक पुरानी कहावत है-

” अब पछिताय का होत, जब चिड़िया चुंग गई खेत ”

अर्थात बीता हुआ समय कभी लौटकर वापस नहीं आता। समय में बहुत ताकत होती है वो किसी भिखारी को जाने कब अमीर बना दे और किसी अमीर को जाने कब भिखारी बना दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।

समय मनुष्य के जीवन को कीमती बना देता है, जब हम समय को अपने सद्कार्यों में इस्तेमाल करते हैं, तो समय हमें उन्नति देता है लेकिन जब हम समय को व्यर्थ में बर्बाद करते हैं तब समय भी हमें बर्बाद कर देता है।

उपसंहार-  समय के प्रवाह के साथ लगातार चलते रहने से व्यक्ति अक्सर सफलता प्राप्त कर लेता है, लेकिन जो व्यक्ति समय के साथ नहीं चलता, जो समय के हिसाब से अपना जरूरी काम नही करता वो बाद में बहुत पछताता है। इसलिए हर जरूरी काम को समय पर करें और जितना हो सके समय को सिर्फ अपने अच्छे कार्यों में ही इस्तेमाल करें।

दोस्तों इस लेख के ऊपर Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi ( समय का सदुपयोग निबंध ) आपके क्या विचार है और क्या आप भी कोई कुत्ते को पालते है? हमें नीचे comment करके जरूर बताइए।

यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

# समय का सदुपयोग पर आसान निबंध

# Samay Ka Sadupyog Nibandh

Essay on Importance Of Time Management In Hindi

# Samay Ka Sadupyog in Hindi for class 9, 10

Leave a Comment Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hindee Vision

  • Courses / Admission
  • _Blogging tips
  • व्याकरण
  • _अलंकार
  • _कारक
  • निबंध

Samay ka mahatva essay in hindi: समय के महत्व पर निबंध 200, 300 व 1000 शब्दों में

SUSHIL SHARMA

Samay ka mahatva|समय के महत्व पर निबंध

समय के महत्व पर 10 लाइन निबंध.

  • संसार में सबसे कीमती वस्तु समय है।
  • संसार मे सभी कार्य एक समय पर ही होते हैं।
  • समय का न तो आरंभ है और न अंत होता है।
  • समय किसी की प्रतीक्षा नही करता है। 
  • समय बिना रुके निरंतर चलता रहता है।
  • हमें सदैव समय का सदुपयोग करना चाहिए। 
  • हमे किसी भी कार्य को कल पर नहीं टालना चाहिए। 
  • हमें सही समय पर सोना, उठना, खाना और काम करना चाहिए।
  • हमें अपने समय का इस्तेमाल अपने आप को बेहतर बनाने के लिए करना चाहिए।
  • हमें अपने आसपास और समाज को भी बेहतर बनाने के लिए अपने समय को खर्च करना चाहिए।

समय के महत्व पर अनुच्छेद / samay ka mahatva anuchchhed

समय के महत्व पर निबंध 200 शब्दों में / samay ka mahatva essay in hindi, समय के महत्व पर निबंध - 300 शब्दों में, समय के महत्व पर निबंध / essay on samay ka mahatva in hindi -1000 words.

SUSHIL SHARMA

SUSHIL SHARMA

You may like these posts, post a comment.

Nice post 👍

Very good website 👍👍😃

Hindee Vision

Made with Love by

Copyright © 2023 Hindee Vision . All Rights Reserved

  • Privacy Policy

Contact form

समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)

समय का महत्व पर निबंध (Importance OF Time Essay In Hindi)

आज के इस लेख में हम समय का महत्व पर निबंध (Essay On Samay Ka Mahatva In Hindi) लिखेंगे। समय का महत्व पर लिखा यह निबंध बच्चो (kids) और class 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

समय का महत्व पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Samay Ka Mahatva In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो पर हिंदी में निबंध मिलेंगे, जिन्हे आप पढ़ सकते है।

समय का महत्व पर निबंध (Importance OF Time Essay In Hindi)

धीरे-धीरे रे मन, धीरे सब -कुछ होये।

माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आये फल होये।।

दुनिया मे सारी चीजें अपनी रफ्तार से घटती है, हड़बड़ाहट से कुछ नहीं होता। माली पूरे साल पौधे को सींचता है और समय आने पर ही फल फलते है। मतलब समय का इतना महत्व है कि हम चाहे लाख कोशिश कर ले, चाहे हम ये करले वो करले कुछ भी करले, परन्तु समय जब चाहेगा तब ही वो कार्य संम्पन होगा।

हम चाहे कितना भी अपने हाथ पैर चला ले, पर जब तक समय नहीं चाहेंगा तब तक कोई कार्य सम्पन्न नहीं हो सकता क्योंकि “समय बड़ा बलवान है भैया”।

समय के कई गुण

समय बड़ा बलवान है ओर समय की रफ्तार को पकड़कर चलना हमारा सर्वप्रथम कार्य है। समय की रफ्तार निरन्तर बढ़ती रहती है। समय हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है ओर समय को पकड़कर चलना जीवन में सफलता की सबसे बड़ी चाबी है।

समय के निष्ठा का पालन करना मनुष्य के सबसे अच्छे गुणो में से एक है। यह एक ऐसी आदत है, जो हमें सफल बनाने में सबसे अधिक सहायक होती हैं। क्योंकि जिसने समय पर प्रत्येक कार्य को किया, वो समय के छूटने से कभी दुखी नही होगा।

जैसा कि नेल्सन मंडेला ने कहा है की में जीवन में अपनी सफलता के लिए समय निष्ठा का ऋणी हूं। समय निष्टा हमारे दैनिक जीवन, सामाजिक जीवन तथा व्यापारिक जीवन में हमको सर्वप्रिय बनाता है।

महात्मा गांधी जैसे अन्य महान व्यक्तियों ने समय को बहुत उपयोगी और जरूरी बताया है। तभी तो ऐसे महान व्यक्तियों के नाम आज भी हमारी जुबान पर आ जाते है। हमारा जीवन पानी के बुलबुले के समान हैं, कब वो बुलबुला फुट जाए इसका हमको कुछ पता नहीँ।

अर्थात हमारा जीवन समय के बुलबुले जैसा ही है, कब खत्म हो जाये कोई नहीं कह सकता। इसलिए इस सीमित समय को हमे पकड़कर रखना होंगा ओर इसमे ही रहकर हमें हमारे जीवन के सभी सपनो को पूरा करना होंगा।

यह बात सत्य है कि हमारे जीवन में भगवान ने एक सीमित समय दिया है और जितना समय हमें दिया है, उस समय में ही रहकर हमें हमारे प्रत्येक कार्य को करना है। इसमें कुछ अच्छे और कुछ बुरे कार्य भी होते है, जो हमारी खुद की सोच नही होती। ये उप्पर वाले के लिखे काम है, जिसे हमे एक कठपुतली बन कर निभाने पड़ते है और जो हमारा कर्म है।

अच्छे कार्य हमें बुलंदियों तक पहुंचाते हैं, तो बुरा कार्य हमे एक सिख ओर एक तकलीफ दे जाता है ओर इसका पता व्यक्ति को समय रहते चल जाता है कि उन्होंने गलत कार्य किया है। यहाँ पर वही कहावत सार्थक होती है “अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत”।

इसलिए हमें हमेशा अच्छे कार्य को समय की उपयोगिता को देखकर समय पर पूरा करना चाहिए। यदि हम कार्य करने में आलस करते हैं, तो हमारे सभी कार्य सही तरह से पूरे नहीं होते और हमे प्रत्येक कार्य मे देरी हो जाती है। इस कारन लोग हमें पसंद भी नहीं करते।

अपने जीवन में हर कार्य के लिए जैसे स्कूल जाना, ऑफिस जाना, सोना, जागना प्रत्येक कार्य अगर हम समय को बहुमूल्य जान कर करे, तो ये हमें अपने जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त कराते है।

क्योंकि समय पर किया कार्य हमे जीवन की ऊंचाइयों तक पहुचाता है और जो इस सीमित समय मे कुछ नही करता उसे केवल निराशा और दुख ही होता है। इसलिए प्रत्येक कार्य सीमित समय पर करे।

समय का महत्व और कीमत

समय धन दौलत से भी ज्यादा कीमती है, क्युकी इसी कीमती समय मे हम धन दौलत भी कमा सकते है। आखिर समय ही तो सबसे महत्वपूर्ण वस्तु समान है। समय बहुमूल्य वस्तु के साथ-साथ एक बहुमूल्य धन भी है। धन तो हमारे जीवन में आता जाता रहता है, आज धन है कल नहीं है या फिर परसों फिर होगा।

परन्तु हाथ से निकल गया समय वापस नहीं आता। समय की कीमत वही जानता है जिसने समय पर प्रतेक कार्य किया है। समय की कोई कीमत नहीं होती है।अक्सर कुछ अहंकारी लोग ऐसा मानते है की समय को हमने हमारी मुठ्ठी में बंद करके रखा है।

परंतु समय हमारी मुठ्ठी से कब रेत के समान फिसल जाए यह कह नहीं सकते, इसलिए उस कीमती समय को पकड़कर रखिये। क्योंकि एक बार ये समय अगर हमारे हाथों से गया तो हम चाहकर भी इसे वापस नहीं ला सकते।

इसलिए प्रत्येक कार्य का एक टाइम टेबल बना के रखे। सुबह के काम के बारे में रात में ही सोच ले ओर दिन के काम के बारे सुबह ही तय करले। इससे प्रतेक कार्य को करने की एक समय सीमा निश्चित हो जाएंगी और वो कार्य कभी भी देरी से नही होंगा ओर हमे कोई पछतावा भी नही होंगा।

अगर हम स्कूल जाने वाले एक विद्यार्थी है, तो स्कूल के प्रतेक कार्य को समय पर ही करना चाहिए। कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालना चाहिए। बेकार की बातों पर समय बर्बाद नही करना चाहिए।

आज के कार्य को कभी भी कल पर नही टालना चाहिए। क्योंकि समय बहुत कीमती है और इसका एहसास हमे जब होता है, तब बहुत देर हो चुकी होती है।

समय का महत्व समझिये

कहते है ना कि अगर हम हमारे जीवन मे किसी को महत्व देते है, तो वो भी हमे उतना ही महत्व देता है। परंतु अगर हमने किसी को महत्व देना बंद कर दिया और हम ये सोचे कि वो व्यक्ति केवल हमे ही महत्व दे, तो ये सम्भव नही।

क्योंकि समय अगर जरुरी है तो वो व्यक्ति भी तो है, जो इस समय का प्रयोग करता है। समय का महत्व हमारे जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अगर हम समय को आज महत्व देंगे तो वो भी हमे उसका उतना ही फल देगा। अगर हम समय को महत्व नहीं देंगे, तो समय भी हमे हमारे कार्यो का फल नहीं देगा।

इसलिए हर काम के लिए सबसे पहले एक लक्ष्य बनाए। लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक काम को करे, समय के महत्व को समझे और उसको प्राथमिकता दे। छोटे-छोटे काम की लिस्ट बनाये और जिस काम को पहले करना है उसे समय के साथ करे|

समय को काम के अनुसार तय करे, कही ऐसा ना हो ही की आप ऐसे काम को ज्यादा समय देदे, जिसे ज्यादा समय की जरूरत ना हो।

आलस मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु

आलस करेंगे तो वक्त से बहुत पीछे हो जाएंगे, क्योंकि जीवन मे आगे बढ़ना है तो आप जो आज कर रहे है उसी को प्रथम महत्व दे। आलस ना करे और किसी दूसरे कार्य के बारे में सोंचते ना रहे।

आज के बारे में ओर अभी के बारे में सोचे, क्योंकि यदि जीवन मे आगे बढ़ना है और अपने लक्ष्य को पाना है, तो आने वाले कल के बारे में सोचने से ज्यादा अपने प्रथम कार्य को पूरा करे।

आलस ही मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए आलस को दूर भगाए ओर कहे कि तू हम पर हावी नहीँ हो सकता। क्योंकि हमें जीवन की इस डगर में जीत हासिल करनी है हार नहीं। हमेशा सोचिये में जीतूंगा ओर जित कर दिखाऊंगा, खुदसे और अपने आलस से।

कार्य को टालने की आदत छोड़े

किसी भी काम को टालने की आदत से बचे, जैसे मान लीजिये आप को आज अस्पताल जाना है या फिर किसी चीज का बिल चुकाना है। लेकिन अगर आप सोचते है की कल करलेंगे तो यही कार्य को टालने की आदत बहुत नुकसान दाय सिद्ध होती है। इसलिए किसी भी कार्य को टालने की आदत से बचे। जो काम आज करना है उसे आज ही करें, कल पर ना टाले।

समय की मांग

समय की पहली मांग है की लालच से बच कर रहे। क्योंकि सभी का दिमाग उप्पर वाले ने एक जैसा नही बनाया है। यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य मे अत्यधिक सफल होता है, तो इसका मतलब ये नही की आप भी उसमे सफल हो जाएंगे। यही भावना लालच का रूप धारण कर लेती है।

समय के महत्व के हिसाब से कभी भी किसी भी चीज की लालच ना करे। अगर आपने किसी चीज का लालच किया, तो आप उस चीज के पीछे ही पड़ जाएंगे और जब समय निकल जायेगा तो आप सोचेंगे कि अरे इससे अच्छा तो हम किसी ओर काम के पीछे भागते तो सफल हो जाते।

देखा देखी की भावना अक्सर नुकसान पहुचाती है। जब लालच करके किसी चीज के पीछे आप पड़ते है और वो आपको नही मिलती, तो आप बहुत दुखी हो जाते है। इसलिए किसी भी लालच से समय रहते बचे, चाहे वो कोई कार्य ही क्यों ना हो।

इंटरनेट समय की बर्बादी

मनोरंजन जीवन के लिए जरूरी है, परंतु इतना भी नही की आप अपना पूरा समय उसी में ही बर्बाद करें। आज की तारीक में इंटरनेट, मोबाइल, सोसल साईट्स हमारे जीवन की आवश्यकता बन गयी है। परंतु ये हमारे समय को व्यर्थ में ही बरवाद करती है।

इसलिये जब इसकी जरूरत हो तभी इसका प्रयोग करना चाहिए, हर वक्त इसी में ही लगे नहीं रहना चाहिए। ओर तो ओर आज कल बड़े से लेकर छोटे सभी अपना समय इसी में ही बर्बाद करते हुए दिख जाते है।

जबकि अपने कीमती समय को किसी अच्छे कार्य में इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अगर ये आपके हाथ से छूट गया तो फिर वापिस नही आता। फालतू के कामो से अच्छा है की इस कीमती समय को आप अपनी पढ़ाई, अपनी शिक्षा, अपने काम और अपनों के लिए इस्तेमाल करे।

समय धन दौलत से भी अधिक बहुमूल्य होता है। संसार में समय को सबसे अधिक महत्वपूर्ण एवं मूल्यवान धन मांना गया है। अतः हमें इस मूल्यवान धन अर्थात समय को व्यर्थ नष्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि बीता हुआ समय वापस नहीं आता।

इसके विषय में कहावत है कि …..

“बिता हुआ वक्त फिर हाथ आता नहीं।

समय किसी की प्रतीक्षा करता नहीं।।

समय का उपयोग करे सही कार्यो में।

क्योंकि कीमती समय बाद में आता नहीं।।

समय का सदुपयोग करे, इसे इतने आसानी से जाने ना दे, इसे पकड़ कर रखिये। इसमे रहकर ही अपने सारे सपने ओर कार्यो को करे। समय का महत्व इस बात से भी स्पष्ट है कि यदि धन खो जाए तो वापिस से कमाया जा सकता है, यदि स्वास्थ्य खो जाए तो उसको भी फिर से पा सकते है।

रिश्तों में खटास आये तो उसे भी समय रहते सही कर सकते है। परंतु समय हाथ से निकल जाए तो वापस नहीं आ सकता। जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है ओर इस बहुमूल्य वस्तु समय की कीमत समझता है, वो जीवन मे कभी असफल नही हो सकता।

इन्हे भी पढ़े :-

  • समय का सदुपयोग पर निबंध (Samay Ka Sadupyog Essay In Hindi)

तो यह था समय का महत्व पर निबंध, आशा करता हूं कि समय का महत्व  पर हिंदी में लिखा निबंध (Hindi Essay On Samay Ka Mahatva) आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इस लेख को सभी के साथ शेयर करे।

Sharing is caring!

Related Posts

इंद्रधनुष पर निबंध (Rainbow Essay In Hindi Language)

इंद्रधनुष पर निबंध (Rainbow Essay In Hindi)

ओणम त्यौहार पर निबंध (Onam Festival Essay In Hindi)

ओणम त्यौहार पर निबंध (Onam Festival Essay In Hindi)

ध्वनि प्रदूषण पर निबंध (Noise Pollution Essay In Hindi Language)

ध्वनि प्रदूषण पर निबंध (Noise Pollution Essay In Hindi)

Hindi Essays - हिंदी भाषा में हिंदी निबंध लेखन.

  • वर्णात्मक
  • त्यौहार
  • पशु-पक्षी
  • काल्पनिक
  • मेरा प्रिय

Samay ka Mahatva essay in Hindi | समय का महत्व हिंदी निबंध।

प्रणाम मित्रों आज Hindi Essay समय का महत्व इस विषय पर हिंदी निबंध लेकर आया है। समय पर यह हिंदी निबंध आपको समय का महत्व समझा देगा। तो समय को बर्बाद ना करते हुए चलिए निबंध शुरू करते है।

This image is of wallclock which is used for hindi essay on Importance of time

समय का महत्व।

समय या जिसे हम वक्त कहते है यह हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीज है। समय किसी के लिए भी रुकता नहीं है वह निरंतर चलता रहता है इसीलिए आप कितने कष्ट करके कितने बड़े आदमी बनोगे यह समय के अनुसार ही बताया जाता है। यह पूरी दुनिया समय की गुलाम है और यह दुनिया समय के अनुसार ही चलती है।

आप कभी भी कहीं पर भी काम करने चले जाओ आपको मिलने वाले पैसे आपके काम करने के समय के अनुसार ही मिलेंगे। बड़ी से बड़ी कंपनी हो या गांव की छोटी सी दुकान सभी वक्त के अनुसार ही चलते है। इसीलिए तो कहते है समय ही पैसा है।

गए हुए पैसे फिर कमाए जा सकते है, अगर कोई नौकरी पसंद नहीं है तो उसे छोड़ सकते है पर बीता हुआ समय कभी भी वापस नहीं लाया जा सकता क्योंकि समय किसी के मर्जी अनुसार नहीं चलता। सही समय पर अगर सही परिश्रम करो तो तुम्हें तुम्हारे कष्ट का फल जरूर मिलता है।

समय का सही महत्व समझने के कारण ही कुछ लोग अपने जीवन में इतने सफल बनते है इसीलिए हमारी पाठशाला हमेशा अपने समय के अनुसार ही चलती है। पाठशाला ही नहीं तो रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हमेशा अपने समय अनुसार ही चलती है वह किसी के लिए भी थोड़ा भी नहीं रुकती, अगर आप समय पर नहीं पहुंचे तो समझो ट्रेन छूटी।

समय का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। आज जो भी अपने जीवन में सफल हुए है वह सभी समय का पालन करते थे और अपने काम हमेशा समय पर ही पूरा करते है। समय पर काम करने की आदत की वजह से ही वे अपने जिंदगी में सफल हो पाए।

हमें आज से नहीं तो इसी शन से समय का योग्य उपयोग करना शुरू करना चाहिए। हमारे सभी कामों का समय अनुसार नियोजन तैयार करके सारे काम उनके समय के अनुसार पूरे करने चाहिए तोही हम हमारे जीवन में सफल होंगे। असफल इंसान हमेशा अपने समय का उपयोग ठीक से नहीं करता इसीलिए वह जीवन में कभी सफल नहीं हो पाता।

हमें हमारे सभी काम समय पर ही पुरे करने चाहिए तभी हम हमारे जीवन में सफल हो पाएंगे।

समाप्त।

दोस्तों क्या आप अपना काम समय पर करते है हमें नीचे comment करके जरूर बताएं। समय पर यह हिंदी निबंध class १,२,३,४,५,६,७,८,९ और १० के बच्चे अपने पढ़ाई के लिए उपयोग कर सकते है। यह निबंध नीचे दिए गए विषयों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • समय का सदुपयोग।
  • जीवन में समय का महत्व।

तो दोस्तों आपको समय पर यह हिंदी निबंध कैसा लगा ? उसी के साथ अगर आपको और किसी हिंदी विषय पर निबंध चाहिए तो हमें नीचे comment कर कर बताइए।

धन्यवाद।

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें, 7 टिप्पणियाँ.

essay in hindi on samay ka mahatva

Ha Bahot achhi lagi Yah nibandh

essay in hindi on samay ka mahatva

Hame bhi kushi hui apko yaha hindi nibandh passand aya, Thank You.

Aap isme vidyarthi jeevan mein samay ka mahatva ke bare mein bhi likh sakte the...

Ha apne bilkul sahi kaha ham jarur yah karenge :) Thank you

Ye sabse acha nibandh hai thank u for sharing

Thank you very much we are happy that you liked this essay.

Thank you :)

Featured Post

Essay on market in Hindi | बाजार पर हिंदी निबंध [सब्जी मंडी]।

Essay on market in Hindi | बाजार पर हिंदी निबंध [सब्जी मंडी]।

नमस्कार दोस्तों आज मे आपकेलिए सब्जी मंडी पर हिन्दी निबंध लेकर आया हु, इस निबंध मे…

Popular Posts

अगर पेड़ ना होते तो हिंदी निबंध | वृक्ष ना होते तो निबंध।

अगर पेड़ ना होते तो हिंदी निबंध | वृक्ष ना होते तो निबंध।

Dog Essay in Hindi | मेरा प्रिय प्राणी कुत्ता - हिंदी निबंध।

Dog Essay in Hindi | मेरा प्रिय प्राणी कुत्ता - हिंदी निबंध।

Winter Season essay in Hindi | शरद ऋतु हिंदी निबंध।

Winter Season essay in Hindi | शरद ऋतु हिंदी निबंध।

Random posts.

  • वर्णात्मक 18
  • General Topic 17
  • Educational 11
  • अनुभव 11
  • ऐसा होता तो 6
  • त्यौहार 6
  • मेरा प्रिय 6
  • काल्पनिक 5
  • व्यक्ति 5
  • आत्मकथा 4
  • पशु-पक्षी 4
  • ऋतू 3
  • पक्षी 3
  • महत्वपूर्ण 3
  • Famous Person 2
  • Pollution 2
  • पाठशाला 2
  • प्रदुषण 2
  • भारत 2
  • important day 1
  • खेल 1
  • दिवाली 1
  • पिताजी 1
  • प्रिय प्राणी 1
  • मेरी मां 1
  • होली 1

गुलाब के फूल पर हिंदी निबंध | Rose Flower Essay in Hindi.

गुलाब के फूल पर हिंदी निबंध | Rose Flower Essay in Hindi.

सैनिक की आत्मकथा हिंदी निबंध | Sainik ki atmakatha essay in Hindi

सैनिक की आत्मकथा हिंदी निबंध | Sainik ki atmakatha essay in Hindi

Menu footer widget.

Humhindi.in

समय का महत्व पर निबंध ? Samay ka Mahatva Essay in Hindi ?

हेलो दोस्तों आज हम आपके लिए लाये है एक नयी तरह के आर्टिकल जिसका नाम है Essay on Samay ka Mahatva in Hindi । इसमें हम आपको बातयेंगे की समय का महत्व कितना जरुरी है  

  • Samay ka Mahatva Essay in Hindi

फ्रेंक्लिन का कथन है- “वक्त को बरबाद न करों क्योंकि जीवन इसी से बना है।“ समय एक अनमोल वस्तु है। संसार की सुख- समृद्धि नष्ट हो जाने पर पुनः संचय की जा सकती है पर जो दिन बीत जाता है उसे वापस नहीं लाया जा सकता। विद्वानों ने समय के सदुपयोग का गुणगान किया है तथा इसे अत्यंत बलवान माना है-

परुष बलि नहीं होत है। समय होत बलबान।

समय अबाध गति से बढ़ता जाता है। वह किसी की प्रतीक्षा नहीं करता। जिस व्यक्ति ने समय का सदुपयोग करना सीख लिया उसने बड़ी से बड़ी उपलधियाँ प्राप्त कर लीं। साधारण व्यक्ति भी समय के सदुपयोग से महान बन जाता है। महान नाटककार शेक्सपीयर ने कहा है ‘जो समय को बरबाद करता है समय उसे बरबाद कर देता है।‘ सभी के लिये समय वही है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह समय के महत्व को जाने या उसे बरबाद कर दे। गलत और हानिकारक कार्यों में समय का व्यय समय का दरुपयोग है।

जो व्यक्ति कार्यों के महत्व को ठीक से न समझ कर उन्हें क्रम से नहीं बाँट पाते हैंउनके पास सदा ही समय की कमी रहती है और कोई भी काम आत्मविश्वास से नहीं कर पाते हैं। समय का सदुपयोग करने वाले पठन पाठन, खेल व्यायाम, सामाजिक उत्सव, मनोरंजन चिंतन-मनन सबके लिये समय निकाल पाते हैं। वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का आनन्द लेते हैं। कबीर जी के समय के सदुपयोग की महिमा का गुणगान किया है

कल करे सो आज कर, आज करे तो अब। पल में परदे होयगी बहुरी करोगे कब।।

जो व्यक्ति समय के महत्व को नहीं समझता उसे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में असफलता व निराशा मिलती है। ऐसे व्यक्ति सदा अपने दुर्भाग्य की दुहाई देकर स्वयं को कोसते हैं। वे बीते समय की याद में अपना भविष्य अंधकारमय बना देते है। तुलसीदास जी ने भी कहा है

  • Essay on Nari Shiksha in Hindi
  •  Essay on india in Hindi
  •  Essay on Importance of Trees in Hindi
  • Essay on Global Warming in Hindi
  • Essay on Garden in Hindi 2018
  • Essay on Internet in Hindi 2018
  •  Essay on Jawaharlal Nehru in Hindi 2018
  •  Essay on Mahatma Gandhi in Hindi 2018
  •  Essay on Football in Hindi 2018

‘का बरखा जब कृषि सुखाने, समय बीता का पुनि पिछताने। ’ अथत समय बीत जाने पर पछताने से कुछ लाभ नहीं। प्रकृति भी समय का पालन करती है। सूर्य-चन्द्रमा ठीक समय पर उगते हैं। ऋतुएँ समय पर आती जाती हैं। पेड़ों पर फलफूल एक निश्चित समय पर आते है। समय का दुरूपयोग व्यक्ति को कायर व आकर्मण्य बना देता है। मानव जीवन की आधर शिला विद्यार्थी जीवन है।

विद्यार्थी जो समाज का महत्वपूर्ण अंग है समय के मूल्य को समझे और उसका सदुपयोग कर अपने जीवन को सुखमय और समृद्धशाली बनाए। यदि विद्यार्थियों में सद्गुणों का समावेश नहीं होगा तो राष्ट्र प्रगति कैसे करेगा?

मनुष्य का जीवन क्षण भंगुर है। इस का एक-एक पल गंवाना उचित नहीं है। समय का पालन इस प्रकार करना चाहिये ताकि बीता समय हमारे लिये सफलताओं के सुनहरे अवसर लाए।

  •   Homi Jehangir bhabha Essay in hindi
  •  Letter Writing in Hindi to Friend
  •  Yadi Main Pradhanacharya Hota Essay in Hindi
  • Vidyarthi Jeevan Essay in Hindi
  • Essay on Mother in Hindi @ 2018
  •  Essay on My School in Hindi @ 2018
  •  Essay on My Family in Hindi @ 2018
  •  Essay on Newspaper in Hindi

' src=

Romi Sharma

I love to write on humhindi.in You can Download Ganesha , Sai Baba , Lord Shiva & Other Indian God Images

Related Posts

essay on Taj Mahal

ताजमहल पर निबंध Essay on Taj Mahal in Hindi

Essay on Technology in Hindi

विज्ञान और तकनीकी पर निबंध Essay on Technology in Hindi

Essay on Television in Hindi

टेलीविजन पर निबंध Essay on Television in Hindi @ 2018

Essay on Summer Vacation in Hindi

गर्मी की छुट्टी पर निबंध Essay on Summer Vacation in Hindi

Leave a reply cancel reply.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed .

IMAGES

  1. Samay ka mahatva essay in hindi: समय के महत्व पर निबंध 200, 300 व 1000

    essay in hindi on samay ka mahatva

  2. समय का महत्व पर निबंध । Essay on Value of Time in Hindi । Samay ka

    essay in hindi on samay ka mahatva

  3. समय के महत्व पर निबंध

    essay in hindi on samay ka mahatva

  4. समय के महत्व पर निबंध

    essay in hindi on samay ka mahatva

  5. Hindi Essay Samay Ka Mahatva

    essay in hindi on samay ka mahatva

  6. समय का महत्व (Samay Ka Mahatva) पर निबंध 150, 300 शब्द।

    essay in hindi on samay ka mahatva

VIDEO

  1. Samay ka mahatva par nibandh ll समय का महत्व पर निबंध in hindi

  2. Hindi Nibandh Samay Ka Mahatva

  3. ⏰⏳samay ka mahatva🕛🕰️#like #comment #share# new video #trending #dialogue

  4. समय का महत्व (सुमन लता त्यागी)

  5. Samay Ka Mahatva || Ft. @Viral_Khan_Sir||

  6. samay ka mahatva part 1

COMMENTS

  1. समय के महत्व पर निबंध-Value Of Time Essay In Hindi (100, 200, 300, 400

    समय के महत्व पर निबंध-Samay Ka Mahatva Essay In Hindi समय के महत्व पर निबंध 1 (100 शब्द) मानव जीवन नदी की धारा के समान होता है। जिस तरह से नदी की धारा ऊँची नीची भूमि को पार करती ...

  2. समय के महत्व पर निबंध

    समय के महत्व पर निबंध (Value of Time Essay in Hindi) "समय" एक ऐसी चीज है जो भिखारी को राजा और राजा को भिखारी बना सकती है। समय सबसे शक्तिशाली हथियार है ...

  3. समय का महत्व पर निबंध (Essay On Importance of Time in Hindi)

    समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi) अर्थात् कबीर दास जी समय की महत्ता बताते हुए कहते हैं कि जो कल करना है उसे आज करो और और जो आज करना है ...

  4. समय का महत्व (Samay Ka Mahatva) पर निबंध 150, 300 शब्द।

    समय के महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay in Hindi) मनुष्य जीवन में समय के महत्व को ओर बेहतर ढंग से समझने के लिए नीचे दिए गए समय का महत्व पर छोटे और ...

  5. समय के महत्व पर निबंध

    समय के महत्व पर निबंध | Value of Time Essay in Hindi Language | Samay Ka Mahatva Par Niband. आपने ये कहावत तो जरूर सुनी होगी 'समय और ज्वार भाटा कभी किसी का इंतजार नहीं करते'। इसीलिए इंसान को हमेशा ...

  6. समय का महत्व पर निबंध

    Samay Ka Mahatva Nibandh In Hindi. मुझे आशा है कि आपको Samay Ka Mahatva Essay In Hindi इसके बारे में जानकारी आपको हमारे आर्टिकल से मिल गई होगी

  7. समय का महत्व कितना जरूरी है?

    समय का महत्व निबंध हिन्दी- 200 शब्द (Samay Ka Mahatva Essay in Hindi) समय के महत्व पर 200 शब्दों में निबंध इस प्रकार लिख सकते हैंः ... (Samay ka Mahatva) पसंद आया है तो इसे ...

  8. समय का महत्त्व पर निबंध

    समय का महत्व 10 लाइन - Samay ka mahatva nibandh in Hindi pdf, छात्रों के लिए समय की महत्वता, सही उपयोग, समय प्रबंधन, समय की सम्भावनाएं और फायदे यहां जानें।

  9. [2022] समय का महत्व पर निबंध- Samay Ka Mahatva Essay in Hindi

    अगर आपको इस निबंध से कोई भी लाभ हुआ हो तो, इसे शेर करना ना भूले । समय का महत्व निबंध (अनुच्छेद) पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद (samay ka mahatva essay in hindi)

  10. समय का महत्व पर निबंध 100, 150, 250, 500 शब्दों में

    तोते के बारे में 10 लाइन वाक्य | 10 Lines About Parrot in Hindi. July 2, 2021 January 25, 2022 Bird निबंध पक्षी . बाढ़ पर निबंध 100, 200, 500 शब्दों में | Flood Essay in Hindi.

  11. Samay Ka Mahatva Essay In Hindi

    नीचे दिए गए Samay Ka Mahatva Essay In Hindi का इस्तेमाल आप अपने स्कूल के कार्य हेतु या किसी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए आराम से इस्तेमाल कर सकते है।

  12. Samay ka Mahatva essay in Hindi [Essay on Time]

    Essay on Time. समय का महत्व (Samay ka Mahatva essay in Hindi) 1000 शब्दों में। आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी में समय सबसे बड़ा बलवान है कब किसका समय बदल जाए कोई नहीं जानता है। सभी के पास एक ...

  13. समय के महत्व पर निबंध

    समय का महत्व पर निबंध 150 शब्द (Samay ka Mahatva Essay in Hindi) समय सबसे कीमती है, इसे बर्बाद करना लोगों की मूर्खता है। व्यक्ति अपने जीवन में लगभग सभी काम ...

  14. समय के महत्व पर निबंध

    समय के महत्व पर निबंध हिंदी में - समय का महत्व निबंध हिंदी - समय का सदुपयोग से लाभ - समय की कीमत - समय की पहचान - समय की शुरुआत - समय के बारे में जानकारी - Samay Ka Mahatva ...

  15. समय के महत्व पर निबंध

    हम में से कोई भी समय(samay ka mahatva essay in hindi) को रोककर नहीं रख सकता हैं इसलिए समय का समय पर सदुप्रयोग करना जरुरी है हम सबको समय का सदुप्रयोग करने ...

  16. Samay ka Mahatva Essay in Hindi

    by goto hindi. समय का महत्व ( Samay ka Mahatva ) दुनिया में सबसे मूल्यवान चीज समय है जिसने भी समय का सदुपयोग ( Samay Ka Sadupyog )कर लिया उसको सफलता जरूर मिलती है समय ...

  17. समय का महत्व पर निबंध

    समय का महत्व पर निबंध हिंदी में - समय का महत्व पर निबंध कक्षा 10, 11 और 12 के लिए - Essay writing on Value of Time in Hindi - Essay on Value of Time in hindi for Class 10, 11 and 12 Students and Teachers - Value of Time Essay in Hindi for Class 10, 11 and 12 Children and Teachers - Samay ...

  18. समय के महत्व पर निबंध

    Samay Ka Mahatva Par Nibandh : आपने अपने बड़े बुजुर्गों से यह जरूर सुना होगा कि समय काफी बलवान होता है, और यह एक बार जाने के बाद वापिस नही आता है। समय एक ऐसी

  19. समय का महत्व पर निबंध

    समय के महत्व पर निबंध - Samay Ka Mahatva Par Nibandh in Hindi. समय, समय का चक्र ऐसा होता हैं जो कभी भी स्थिर नहीं होता हैं। वह सदा ही गतिशील रहता हैं समय की परख ...

  20. Samay Ka Sadupyog Essay in Hindi- समय का सदुपयोग पर निबंध

    Samay Ka Sadupyog Par Nibandh in Hindi - समय का सदुपयोग निबंध ( 300 words ) समय इस दुनिया में सबसे अमूल्य चीज़ है, समय के आगे दौलत भी हार जाती है। आप करोड़ों रुपए लगाकर भी समय के एक पल को ...

  21. Samay ka mahatva essay in hindi: समय के महत्व पर निबंध 200, 300 व 1000

    Samay ka mahatva|समय के महत्व पर निबंध. Samay ka mahatva essay in hindi. यहाँ हम आपको शब्दों के अनुसार निबंध साझा करेंगे जो सभी के लिए उपयोगी होगें। आप अपनी ...

  22. समय का महत्व पर निबंध (Samay Ka Mahatva Essay In Hindi)

    समय का महत्व पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On Samay Ka Mahatva In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और भी कही विषयो ...

  23. Samay ka Mahatva essay in Hindi

    Samay ka Mahatva essay in Hindi | समय का महत्व हिंदी निबंध।. Host मार्च 28, 2020. प्रणाम मित्रों आज Hindi Essay समय का महत्व इस विषय पर हिंदी निबंध लेकर आया है। समय पर यह ...

  24. समय का महत्व पर निबंध ? Samay ka Mahatva Essay in Hindi

    Samay ka Mahatva Essay in Hindi. फ्रेंक्लिन का कथन है- "वक्त को बरबाद न करों क्योंकि जीवन इसी से बना है।" समय एक अनमोल वस्तु है। संसार की सुख- समृद्धि ...