HindiKiDuniyacom

मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं पर निबन्ध (Why I Want to Become a Doctor Essay in Hindi)

ज्यादातर बच्चों का सपना होता है कि वो एक डॉक्टर बने और इसके पीछे उनके अपने कई विभिन्न कारण हो सकते है। डॉक्टर वास्तव मे बहुत साहसी होता है क्योकि वह अन्य सभी के घावों का इलाज करता है, जिसके लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है। डॉक्टर बहुत महान होता है, क्योकि वह हमारे शरीर के विभिन्न तरह की बीमारियों का सामाधान उनके पास होता है।

मैं डॉक्टर क्यों बनना चाहता / चाहती हूं पर छोटे और बड़े निबन्ध (Short and Long Essays on Why I Want to Become a Doctor, Main Doctor Kyon banana Chahata hu par Nibandh Hindi mein)

मै एक डॉक्टर बनना चाहता / चाहती हूँ पर निबंध – 1 (250 – 300 शब्द).

जिस तरह एक शिक्षक सिखने मे हमारी कई प्रकार की समस्याओं को हल करने मे हमारी मदद करता है, एक पुलिस हमारे सामाजिक समस्याओं के सामाधान मे हमारी मदद करता है, एक भिक्षु हमारी आत्मा को शांत करने मे हमारी मदद करता है, उसी तरह एक डॉक्टर हमारे शरीर मे कई प्रकार के अनियमितताओं से छुटकारा दिलाने मे हमारी मदद करता है।

मेरी प्रेरणा

मेरी मां एक डॉक्टर है और वह सभी की मदद करती है, वह एक एन.जी.ओ. मे भी काम करती है। कई बूढ़े और गरीब लोग उनका शुक्रिया करने आते है, और यह सुनना बहुत अच्छा लगता है। मै भी लोगों की सहायता करना पसंद करता हूं। डॉक्टर्स धरती पर भगवान का रुप होते है, क्योकि वो आपको मृत्यु से वापस भी ला सकते है। एक बार मेरा एक सहपाठी एक घटना मे बूरी तरह से घायल हो गया था और सभी ने अपनी आशाएं खो दी थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे बचा लिया।

मेरा उद्देश्य

वास्तव मे वो एक नायक की तरह होते है, क्योकि वो हमे पूरी तरह फिट और ठीक बनाने मे हमारी सहायता करते है। मुझें यह पेशा बहुत पसंद है, क्योकि मैने ऐसे कई गंभीर मामले देखे है, पर जब वो सभी डॉक्टर से मिलते है तो वो पूरी तरह से ठीक हो जाते है। वो एक जादूगर होते है और उनके पास सुपरपावर होते है, इसलिए मै भी एक डॉक्टर बनना चाहता हूं।

मै चाहता हूं कि मेरा राष्ट्र स्वस्थ और फिट रहे ताकि हम एक मजबूत राष्ट्र के रुप मे विकसित हो सकें। मै अपनी मां कि तरह ही दूसरों कि सेवा करना चाहता हूं, जैसे कि मेरी मां कोरोना महामारी मे करती है और अपने राष्ट्र के लिए अपना योगदान करती है।

निबन्ध 2 (400 शब्द) – मैं डॉक्टर क्यों बनना चाहता हूं?

इन्द्रधनुष मे अलग-अलग रंग होते है, हर किसी को सफेद रंग पसंद नही होता है, यह आपकी औऱ हमारी पसंद पर निर्भर करता है। हममे से कुछ लोगों को पीला तो कुछ लोगों को लाल पसंद आता है। इसी तरह कई पेशे है और मुझे डॉक्टर बनना पसंद है। इस पेशे को चुनने के पीछे कई कारण है और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मुझे डॉक्टर बनना बहुत पसंद है।

मुझे डॉक्टरों मे क्या अच्छा लगता है ( What I Like About Doctors)

जब मै छोटा था, तो मैनें अपनी दादी को खो दिया क्योकि उन्हे कैंसर हो गया था। मुझे बहुत दुख हुआ था क्योकि मै कुछ कर नही सकता था, और तब मैने डॉक्टर बनने का फैसला किया। मेरी इच्छा है कि मै एक ऐसी दवा बनाऊ जिससे कैंसर के कारण किसी कि मृत्यु न हो सके। डॉक्टर किसी का भी इलाज कर सकते है और उनके पास जीवन रक्षक दवाएं और नए रक्षक उपकरण की शक्ति भी होती है।

डॉक्टर हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करते है और किसी को भी “ना” नही कहते है। वो एक शायद से शुरुआत करते है और अधिकतर बार वह अपने कार्य मे सफल होते है। मुझे मरीजों के प्रति उनका दृढ़ संकल्प बहुत अच्छा लगता है। यहां तक कि वो मरीजों के बारें मे कुछ नही जानते है फिर भी वो उन्हें एक परिवार की तरह मानते है।

कोविड-19 की इस महामारी मे सभी डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने 24*7 काम किया है। वह अपने बारे मे भी नही सोचते है। ऐसा करने के लिए वास्तव मे साहस चाहिए होता है और मै उनके इस जज्बे को सलाम करता हूं। उनका भी परिवार है और हम सभी अपने परिवार से प्यार करते है, फिर भी उनके दृढ़ संकल्प के कारण ही हम इस महामारी मे रिकवरी की दर को अधिक कर पाए है।

मैं एक डॉक्टर के रुप मे ( I as a Doctor)

एक डॉक्टर के तौर पर मैं हमेशा ही यह सुनिश्चित करने की कोशिश करुगां कि इलाज के अभाव मे किसी की मृत्यु न हो। मै एक ऐसी प्रणाली विकसित करना चाहता हूं, जिससे कि मै मरीज के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक कर सकूं और मृत व्यक्ति को नया जीवन दे सकूं। क्योकि हर साल कई परिवार अपने प्रियजनों को खो देता है। इसलिए मै एक ऐसी प्रणाली को विकसित करना चाहता हूं जिससे कि कोई भी व्यक्ति सामान्य मृत्यु से पहले न मरें।

मै गरीबों के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मुहैया करना चाहता हूं। जैसा कि कभी-कभी हर किसी के पास बेहतर इलाज के लिए पैसे नही होते है, हांलाकि सरकार ने उनके लिए कई ऐसी योजनाओं की घोषणा भी की है, जो कि जागरुकता की कमी के कारण वो इसका लाभ उठाने मे असमर्थ है।

हम कोई भी पेशे का चुनाव करें, हमे उसे ईमानदारी से करना चाहिए। यह एक डॉक्टर का कर्तव्य होता है कि वह सरकार द्वारा योजना और नवीन घोषणाओं के बारे मे मरीजों को बताए। एक डॉक्टर को हमेशा अपने दिमाग का उपयोग कर सभी की मदद करनी चाहिए, किसी के पास उन्हे देने के लिए पैसे हो या न हो।

Essay on I want to become a Doctor

निबन्ध 3 (600 शब्द) – डॉक्टरः एक पेशे के रुप मे

जब भी हम गिरते है और हमे दर्द या असहज महसूस होता है तो वह व्यक्ति केवल डॉक्टर को ही याद करता है। जब आप बड़े हो जाते है तो आप आसानी से समझ सकते है कि आपको क्या हुआ है, लेकिन क्या आपने कभी उन नन्हें बच्चों के बारे मे सोचा है। जो अपनी समस्या को बता भी नही सकते है और डॉक्टर आसानी से उनका इलाज कर देते है, वास्तव मे वो प्रतिभाशाली भी होते है।

एक डॉक्टर का कर्तव्य ( Duty of a Doctor)

  • पृथ्वी पर डॉक्टर एक भगवान की तरह होते है और वो पृथ्वी पर हर किसी का भला चाहते है। यहां जानवरों तक के भी डॉक्टर उपलब्ध है। डॉक्टर शब्द एक घाव भरने वाला की तरह लगता है।
  • डॉक्टर को हमेशा दूसरो की मदद करनी चाहिए, चाहे उनके पास पैसे हो या ना हो।
  • डॉक्टर को हमेशा सही दवा की ही सलाह देनी चाहिए, क्योकि कुछ डॉक्टर बस पैसे कमाना चाहते है और वो अनावशयक जांच और परीक्षण कराने की सलाह देते है।
  • हर कोई डॉक्टर नही हो सकता है क्योकि इसके लिए कुछ अलग दिमागी स्तर की आवश्यकता होती है, और एक डॉक्टर बनने के लिए पैसे भी चाहिए होते है। और यदि किसी मे यह प्रतिभा है तो वह लोगों के लिए अपनी उस क्षमता का उपयोग कर सकता है।
  • डॉक्टर को सभी के लिए एक सा होना चाहिए, और पैसे के लिए अपने मरीजों से कोई भेदभाव नही करना चाहिए।
  • उन्हे हमेशा विभिन्न योजनाओं के बारे मे लोगों को जागरुक भी करना चाहिए क्योकि इन दिनों चिकित्सा काफी महंगी हो गयी है। इसीलिए सरकार के पास गरीबों के लिए कई योजनाएं है, लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग इसका लाभ नही प्राप्त कर पाते है।
  • डॉक्टर को हमेशा ही विनम्र और व्यवहारिक होना चाहिए क्योकि कोई भी मरीज खुद अपनी बिमारी से निराश होता है। जब डॉक्टर उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है तो उन्हे अच्छा लगता है।
  • एक डॉक्टर को हमेशा अपने रोगियों को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योकि कभी-कभी दवा से अधिक उनका प्रोत्साहन और विश्वास मरीजों पर बहुत अच्छा काम करता है।
  • उन्हे अपने पेशे के प्रति बहादुर और ईमानदार होना चाहिए।
  • एक डॉक्टर को कभी लापरवाह नही होना चाहिए क्योकि उनकी एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान ले सकती है।

डॉक्टरों के प्रकार ( Types of Doctors)

डॉक्टर विभिन्न प्रकार के होते है, और यह परीक्षा मे उनकी रुचि और अंको के आधार पर निर्भर करता है। वह जो बच्चों का इलाज करते है उन्हें हम बाल रोग चिकित्सक कहते है, जबकि महिलाओं की इलाज करने वाले को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के रुप मे जाना जाता है। इसी तरह मस्तिष्क व हृदय विशेषज्ञ को न्यूरोलाजिस्ट और कार्डियोलाजिस्ट के रुप मे जाना जाता है। शरीर के विभिन्न हिस्सों के लिए अलग-अलग डॉक्टर उपलब्ध होते है।

डॉक्टर कैसे बने (How to Become a Doctor)

हर वर्ष कई छात्र डॉक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत करते है, और वो अपनी तैयारी बहुत जल्द ही शुरु कर देते है। इसके लिए उन्हे अपनी 11वी और 12वी के शैक्षणिक वर्ष मे जीव विज्ञान को विषय के रुप मे चुनाव करना चहिए और उसके लिए उन्हे भावुक होना चाहिए। इस शिक्षा के बाद उन्हे NEET नामक परीक्षा देनी होगी, जिसे अखिल भारतीय पैरामेडिकल टेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद कोई भी आसानी से अपने रैंक के अनुसार विभिन्न कालेजों के लिए काउंसलिंग मे भाग ले सकता है।

कालेज की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हे एक अनुभवी चिकित्सक के अधीन काम करना चाहिए और अपनी इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए, और तभी वो एक पूर्ण चिकित्सक बन पाएंगे। बस आपको एक दृढ़ संकल्प की जरुरत है और फिर कोई भी आपको रोक नही सकता है।

एलोपैथ के अलावा चिकित्सकीय दवा की कुछ अन्य शाखाएं भी होती है, जैसे होम्योपैथ, आयुर्वेद, प्रकृतिक चिकित्सा आदि। आप इनमे से किसी एक के विशेषज्ञ भी बन सकते है। आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा की एक पद्धती है जो हम प्राचिन काल से उपयोग मे ला रहे है।

एक डॉक्टर होते हुए आपके अन्दर अपनी जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, और यदि आप अनुशासित और केन्द्रित नही होते है तो डॉक्टर नही बन सकते है। एक डॉक्टर को बाहादुर और किसी भी स्थिति मे अपनी हिम्मत नही हारनी चाहिए। एक डॉक्टर का केवल एक उद्देश्य दूसरों की रक्षा करनी होनी चाहिए। आप जिस पेशे के भी चुनाव करते है उसके लिए आपको इमानदार और केन्द्रित होना चाहिए। डॉक्टर एक तरह से सामाजिक कार्यकर्ता होते है और जरुरत पड़ने पर उन्हें पूरे दिन काम भी करना पड़ सकता है। कोविड-19 महामारी ने कई युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अवधि मे उन्होने जो कड़ी मेहनत की और साहस दिखाया है, वास्तव मे यह उल्लेखनीय है और इसे नजर अंदाज नही किया जा सकता है। यदि आज आप जिन्दा है तो इन्ही की वजह से है। इसलिए हमेशा डॉक्टर का सम्मान करें और जब भी आप डॉक्टर से मिले तो उन्हे एक मुस्कान अवश्य दें।

संबंधित पोस्ट

मेरी रुचि

मेरी रुचि पर निबंध (My Hobby Essay in Hindi)

धन

धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)

समाचार पत्र

समाचार पत्र पर निबंध (Newspaper Essay in Hindi)

मेरा स्कूल

मेरा स्कूल पर निबंध (My School Essay in Hindi)

शिक्षा का महत्व

शिक्षा का महत्व पर निबंध (Importance of Education Essay in Hindi)

बाघ

बाघ पर निबंध (Tiger Essay in Hindi)

Leave a comment.

Your email address will not be published. Required fields are marked *

डॉक्टर पर निबंध 10 lines (Essay On Doctor in Hindi) 100, 200, 300, 500, शब्दों मे

short essay on doctor in hindi

Essay On Doctor in Hindi – एक डॉक्टर एक चिकित्सक होता है जो स्वास्थ्य जांच करता है और किसी व्यक्ति के मानसिक या शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी मुद्दे का निदान करता है। डॉक्टर समाज का अभिन्न अंग हैं। डॉक्टर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज और इलाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ होते हैं। चिकित्सा विज्ञान का क्षेत्र विशाल है और इस पेशे में आने के लिए वर्षों की शिक्षा और कठोर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। पेशे में शामिल होने पर एक डॉक्टर अपनी ईमानदारी की शपथ लेता है और अपने रोगियों या पूरे समाज के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार, अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होने की शपथ लेता है। एक डॉक्टर एक रक्षक है और वह अपने रोगियों के लिए एकमात्र आशा है। समाज को डॉक्टरों की सेवाओं का सम्मान करना चाहिए; दूसरी ओर, डॉक्टरों को भी अनावश्यक लाभ के लिए अपने रोगियों का शोषण करने का अनावश्यक प्रयास नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर पर निबंध 10 लाइन (Doctor Essay 10 Lines in Hindi)100 – 150 Words

  • 1) एक डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।
  • 2) डॉक्टर चिकित्सा के कई क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं, जैसे सर्जरी, बाल रोग, न्यूरोलॉजी और बहुत कुछ।
  • 3) डॉक्टर अत्यधिक विशेषज्ञता और ज्ञान के साथ अत्यधिक प्रशिक्षित पेशेवर हैं।
  • 4) मरीज के स्वास्थ्य को बहाल करने के उद्देश्य से डॉक्टर बीमारियों का निदान और उपचार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।
  • 5) डॉक्टर अस्पतालों, क्लीनिकों और निजी प्रथाओं सहित विभिन्न प्रकार की सेटिंग्स में काम करते हैं।
  • 6) रोगियों के निदान और उपचार के लिए डॉक्टर कई तरह के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
  • 7) डॉक्टर बनना एक बहुत ही फायदेमंद करियर है, क्योंकि आप लोगों की ज़रूरत में मदद कर सकते हैं
  • 8) डॉक्टर अपने मरीजों के मेडिकल इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी रखते हैं।
  • 9) बीमारियों का निदान और उपचार कैसे करें, यह जानने के लिए डॉक्टर कई वर्षों तक मेडिकल स्कूल जाते हैं।
  • 10) डॉक्टर बनना बहुत कठिन काम है और इसके लिए बहुत समर्पण और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

डॉक्टर पर 200 शब्दों का निबंध (200 Words Essay On Doctor in Hindi)

डॉक्टर समाज में सबसे महत्वपूर्ण और सम्मानित पेशेवरों में से एक हैं। वे बीमारियों, चोटों और चिकित्सा स्थितियों के निदान और उपचार के लिए और रोगियों को देखभाल और सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। वे मरीजों को शिक्षित करने के लिए भी जिम्मेदार हैं कि वे अपने स्वास्थ्य को कैसे बनाए रखें और बीमारी को कैसे रोकें।

हमारे समाज में डॉक्टरों का महत्व

डॉक्टरों के महत्व को अतिरंजित नहीं किया जा सकता है। वे कई लोगों के लिए संपर्क के पहले बिंदु होते हैं जब वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं और बीमारियों के उचित निदान और उपचार के लिए उनकी सलाह और मार्गदर्शन आवश्यक होता है। वे समुदायों के भीतर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करके और उन्हें संबोधित करके सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की रीढ़ हैं और जीवन बचाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लेकिन बड़ी शक्ति के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है और डॉक्टरों को अपनी जिम्मेदारियों को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। उन्हें चिकित्सा नैतिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना चाहिए और रोगी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्हें अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने के लिए नवीनतम चिकित्सा अनुसंधान और उपचार के साथ भी अद्यतित रहना चाहिए।

मरीजों का इलाज करने के अलावा, डॉक्टर चिकित्सा पेशेवरों की भावी पीढ़ियों को शिक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे अक्सर शिक्षकों और सलाहकारों के रूप में काम करते हैं, मेडिकल छात्रों और नए डॉक्टरों को क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल सिखाते हैं।

डॉक्टर पर 250 शब्दों का निबंध (250 Words Essay On Doctor in Hindi)

डॉक्टर चिकित्सा विज्ञान का एक अभिन्न अंग हैं और वे किसी भी समाज की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। वे रोगियों के बीच बीमारियों और रोगों के निदान और उपचार के साथ-साथ निवारक देखभाल और स्वास्थ्य सलाह प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। डॉक्टर ही यह सुनिश्चित करते हैं कि समाज स्वस्थ रहे और बीमारियों को फैलने से रोकें।

डॉक्टरों की भूमिका

डॉक्टर बीमारियों, बीमारियों और चोटों के निदान और उपचार सहित कई तरह के कार्य करते हैं। वे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए प्रयोगशाला परीक्षणों और चिकित्सा छवियों की व्याख्या करते हैं, दवाएं लिखते हैं, और जीवन शैली में बदलाव पर रोगियों को सलाह देते हैं। वे शिक्षा, अनुसंधान, वकालत और प्रशासन में भी शामिल हैं। प्रत्यक्ष चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के अलावा, डॉक्टर अक्सर विभिन्न तरीकों से रोगियों और उनके परिवारों के लिए संसाधन के रूप में कार्य करते हैं।

चिकित्सा का अभ्यास करने के लिए, डॉक्टरों को अपने अभ्यास के देश में एक चिकित्सा नियामक निकाय से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। इसके लिए चिकित्सा में डिग्री पूरी करने से लेकर लाइसेंसिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने तक व्यापक प्रशिक्षण और शिक्षा की आवश्यकता होती है।

डॉक्टरों का महत्व

किसी भी समुदाय में व्यक्तियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और सुधारने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में डॉक्टर आवश्यक हैं। अपने चिकित्सा ज्ञान और विशेषज्ञता के साथ, वे विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों वाले रोगियों का निदान, उपचार, प्रबंधन और रेफर करने में सक्षम हैं। वे स्वस्थ आदतों और जीवन शैली को बढ़ावा देकर निवारक देखभाल भी प्रदान करते हैं, और किसी भी संभावित स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए बीमारियों की जांच करते हैं।

समाज में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और लोगों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में डॉक्टर अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। वे विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के साथ-साथ निवारक देखभाल के लिए निदान, उपचार, प्रबंधन और रेफरल सेवाएं प्रदान करते हैं। अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के साथ, वे लोगों को इष्टतम चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में सक्षम हैं।

डॉक्टर पर 300 शब्दों का निबंध (300 Words Essay On Doctor in Hindi)

हमारे समाज में डॉक्टरों को ऊंचा दर्जा दिया गया है। चिकित्सा पेशे को सबसे अच्छे व्यवसायों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा पेशा भी है जो आकर्षक आय अर्जित करने में मदद करता है।

डॉक्टर जीवन रक्षक हैं

डॉक्टर किसी भी समाज के लिए आवश्यक हैं। उन्हें जीवन रक्षक माना जाता है। हमारे नियमित जीवन में, हम अक्सर ऐसे स्वास्थ्य मुद्दों का सामना करते हैं जो हमारी समझ से परे होते हैं। हमें समस्या को समझने और इसे ठीक करने के लिए डॉक्टर की मदद की आवश्यकता होती है। चिकित्सकीय हस्तक्षेप के बिना स्थिति और खराब हो सकती है। इस प्रकार डॉक्टरों को जीवन रक्षक माना जाता है। वे अपने जीवन के कई वर्ष चिकित्सा विज्ञान का अध्ययन करने में व्यतीत करते हैं। एक बार जब वे इस क्षेत्र के बारे में सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर लेते हैं, तो उन्हें उस पेशे को संभालने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें वे गोता लगाना चाहते हैं।

चिकित्सा पेशा सदियों से विकसित हुआ है और अभी भी विकसित हो रहा है। विभिन्न रोगों और बीमारियों के लिए दवाएं और उपचार जो पहले उपलब्ध नहीं थे, अब विकसित किए गए हैं। चिकित्सा प्रौद्योगिकी भी समय के साथ बढ़ी है। अगर हमारे आसपास अच्छे डॉक्टर और चिकित्सा सुविधाएं हैं तो यह राहत की भावना प्रदान करता है क्योंकि हम जानते हैं कि हमारे पास तुरंत मदद है।

एक योग्य डॉक्टर कैसे बनें?

कई छात्र चिकित्सा पेशे में जाने और डॉक्टर बनने की इच्छा रखते हैं। इस दिशा में पहला कदम देश भर के सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए छात्रों का चयन करने के लिए प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में शामिल होना है। यदि आप इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपके 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान मुख्य विषयों के रूप में होना आवश्यक है। न्यूनतम प्रतिशत मानदंड भी निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में चयनित होने वालों को सीट हथियाने के लिए काउंसलिंग और साक्षात्कार के दौर में अर्हता प्राप्त करनी होती है।

जबकि लोग अपने जीवन को डॉक्टरों पर भरोसा करते हैं, अतीत में कुछ मामलों ने उनके विश्वास को हिला दिया है। डॉक्टरों के लिए जरूरी है कि वे अपने पेशे के प्रति ईमानदार रहें।

डॉक्टर पर 500 शब्दों का निबंध (500 Words Essay On Doctor in Hindi)

पूरी दुनिया में डॉक्टरों को भगवान के बाद का दर्जा दिया जाता है। ऐसा ज्यादातर इसलिए होता है क्योंकि वे जीवन रक्षक हैं जो मानव जाति के लिए अथक परिश्रम करते हैं। इसके अलावा, एक डॉक्टर होने को सबसे अधिक मांग वाले व्यवसायों में से एक माना जाता है। लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर बनें और वे कम उम्र से ही उनमें यह सपना पाल लेते हैं।

डॉक्टरों का बहुत ही नेक पेशा है। इसके अलावा, वे व्यापक ज्ञान और उपकरणों से लैस हैं जो उन्हें सही प्रक्रियाओं के साथ अपने रोगियों का निदान और उपचार करने में सक्षम बनाते हैं। डॉक्टरों को चिकित्सा कर्मचारियों की आवश्यकता होती है जो उनका इलाज करने में मदद करते हैं। वे बहुत कुशल हैं और उन्होंने मानव जाति के लिए समय-समय पर अपना महत्व साबित किया है।

भारत का चिकित्सा परिदृश्य

भारत में चिकित्सा परिदृश्य पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत से निकले डॉक्टर विदेशों में विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हालांकि, जब हम देश के भीतर चिकित्सा परिदृश्य के बारे में बात करते हैं, तो हम देखते हैं कि यह कितना चिंताजनक है।

दूसरे शब्दों में, सभी सक्षम और प्रतिभाशाली डॉक्टर नौकरी के बेहतर अवसरों और सुविधाओं की तलाश में विदेश जा रहे हैं। इसलिए, हम देखते हैं कि देश में लगातार बढ़ती जनसंख्या को पूरा करने के लिए डॉक्टरों की कमी है।

लेकिन अगर हम उजले पक्ष को देखें, तो हम देखेंगे कि कैसे भारतीय डॉक्टर अन्य देशों के डॉक्टरों की तुलना में बहुत परोपकारी हैं। जैसा कि भारत परंपरा का देश रहा है, गुण हमारी संस्कृति में गहराई से निहित हैं। यह देश के चिकित्सा परिदृश्य में भी परिलक्षित होता है।

पूरी दुनिया में भारतीय डॉक्टरों की काफी मांग है। इसी तरह, आपको विभिन्न देशों में अच्छी संख्या में भारतीय डॉक्टर काम करते हुए मिलेंगे। कहने की जरूरत नहीं है कि भारत डॉक्टरों का भंडार है। इसमें भारी मात्रा में मेडिकल कॉलेज हैं और सालाना हजारों डॉक्टर तैयार करते हैं। इसके अलावा हमारे डॉक्टर छोटे गांवों से लेकर बड़े मेट्रो शहरों तक हर जगह काम करते हैं।

एलोपैथिक डॉक्टरों के अलावा, भारत में ऐसे डॉक्टर भी हैं जो आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करते हैं। ये बहुत प्रसिद्ध प्रथाएं हैं जिनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे पूरी तरह से हर्बल हैं जो उन्हें बहुत लोकप्रिय बनाते हैं।

डॉक्टरों की बदहाली

यद्यपि चिकित्सा क्षेत्र विकसित हो रहा है, फिर भी क्षेत्र में अनैतिक प्रथाएं हैं जो रोगियों के लिए सही उपचार प्राप्त करना कठिन बनाती हैं। भ्रष्टाचार ने इस क्षेत्र को भी नहीं बख्शा है।

भारत एक उच्च निरक्षरता दर से ग्रस्त है जिसके परिणामस्वरूप लोग पैसे के लिए नागरिकों को बेवकूफ बनाते हैं। भारत में कई गलत और अनैतिक चिकित्सा पद्धतियां प्रचलित हैं जो देश को बदनाम करती हैं।

इतना ही नहीं पैसे के लालच में मरीजों की जान भी जा चुकी है। अस्पताल रोगियों का गलत निदान करते हैं और उन्हें गलत उपचार देते हैं। इससे और भी बुरे परिणाम सामने आते हैं। जनता का चिकित्सा क्षेत्र और उसके डॉक्टरों पर से विश्वास उठ रहा है।

नतीजतन, यह चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है। डॉक्टरों को अपने रोगियों के जीवन के प्रति अधिक जिम्मेदार और सतर्क होना चाहिए। सरकार को जनता को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए जो इस अंतर को पाट सकती है। इसके अलावा, हमें डॉक्टरों को अपना काम बेहतर ढंग से करने में मदद करने के लिए भी साथ आना चाहिए।

डॉक्टर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q.1 भारत में डॉक्टर बनने के लिए किस प्रवेश परीक्षा की आवश्यकता होती है.

उत्तर. एमबीबीएस की डिग्री के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए छात्रों को एनईईटी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) परीक्षा में शामिल होना पड़ता है।

Q.2 क्या भारत में डॉक्टरों के लिए न्यूनतम आयु की आवश्यकता है?

उत्तर. हां, भारत में डॉक्टर के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है।

Q.3 एक डॉक्टर के किस प्रकार के कर्तव्य होते हैं?

उत्तर. डॉक्टर आमतौर पर बीमारियों का निदान और उपचार करते हैं, चिकित्सा परीक्षण करते हैं, दवाएं लिखते हैं और रोगियों को चिकित्सा सलाह प्रदान करते हैं।

Q.4 क्या कोई लाइसेंसिंग परीक्षा है जिसे भारत में डॉक्टरों द्वारा लेने की आवश्यकता है?

उत्तर. हां, भारत में डॉक्टर के

डॉक्टर पर निबंध |Essay on Doctor in Hindi

short essay on doctor in hindi

डॉक्टर पर निबंध |Essay on Doctor in Hindi!

जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं । प्रोफेसर और इंजीनियर की भाँति ही डॉक्टर का समाज में महत्त्वपूर्ण स्थान है ।

डॉक्टरों को समाज में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है । हमारे देश में कई चिकित्सा, आयुर्वेद और ऐलोपैथी के अलग-अलग डॉक्टर होते हैं । डॉक्टर का कार्य रोगों का निदान करना है । जब भी हम बीमार पड़ते हैं, हमें डॉक्टर की शरण लेनी पड़ती है । बुखार से लेकर गंभीर रोगों में डॉक्टर ही हमारी पीड़ा दूर करता है ।

ADVERTISEMENTS:

सामान्य रोगों में कोई भी डॉक्टर इलाज कर लेता है, पर दुर्घटना होने पर गुर्दे खराब हाने पर, नेत्र ज्योति नष्ट होने पर हमें शल्य चिकित्सक का ही सहारा लेना पड़ता है । डॉक्टर ऑपेरशन के द्वारा ही हमें नव जीवन प्रदान करता है । टी॰ बी॰, पक्षधात, हृदय रोग, कैंसर आदि बीमारियाँ डॉक्टर ही बड़े प्रयत्न से ठीक कर पाता है ।

डॉक्टरों का जीवन सेवा और साधना का होता है । कई बार ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर को कई-कई घंटे काम करना पड़ता है । वह आराम से सो भी नहीं पाता । सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को कई-कई घंटे रोगियों को देखना पड़ता है । रोगी की स्थिति गंभीर होने पर उनकी रात में कई-कई बार जाँच करनी पड़ती है । डॉक्टर मनुष्य को जीवन-दान दे कर उस पर उपकार करता है ।

आज का युग पैसे का युग है । आज डॉक्टर भी अधिकाधिक पैसे कमाना चाहता है । अनेकडॉक्टर इतनी ऊँची फीस लेते हैं कि उच्च मध्यमवर्ग के लोग भी उनकी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते । निर्धन रोगी तो धन के अभाव में तड़प तड़पकर मर जाता है ।

एक अच्छे डॉक्टर के लिए अच्छा वेतन होना आवश्यक है । उस का स्वभाव मृदुल होना चाहिए । डॉक्टर अपने रोगी को दिलासा और विश्वास देता है । अपनी मुस्कान से उसका कष्ट दूर करता है । डॉक्टर का दृष्टिकोण केवल पैसा बनाना ही नहीं होना चाहिए ।

जो लोग एलोपेथी के डॉक्टरों की फीस नहीं चुका सकते और महंगी औषधियां नहीं खरीद सकते, उन्हें चहिए कि वे होम्योपैथी या आयुर्वेद के डॉक्टर के पास जायें । इन डॉक्टरों की फीस कम और औषधियां कम महँगी हैं । अनेक डॉक्टर धर्मार्थ औषधालयों में रोगियों की सेवा करते हैं । वे बहुत कम वेतन लेते हैं । ऐसे डॉक्टर प्रशंसा के पात्र हैं । वे सही अर्थो में मानवता के सेवक हैं ।

Related Articles:

  • चिकित्सक या डंकटार पर निबंध / Essay on Doctor in Hindi
  • Hindi Story on an Old Woman and a Doctor (With Picture)
  • अस्पताल के एक वार्ड का दृश्य पर अनुच्छेद | Paragraph on A Scene in a Hospital Ward in Hindi
  • द्वारकानाथ कोटनिस पर निबंध | Essay on Dwarkanath Kotnis in Hindi

HindiVyakran

  • नर्सरी निबंध
  • सूक्तिपरक निबंध
  • सामान्य निबंध
  • दीर्घ निबंध
  • संस्कृत निबंध
  • संस्कृत पत्र
  • संस्कृत व्याकरण
  • संस्कृत कविता
  • संस्कृत कहानियाँ
  • संस्कृत शब्दावली
  • Group Example 1
  • Group Example 2
  • Group Example 3
  • Group Example 4
  • संवाद लेखन
  • जीवन परिचय
  • Premium Content
  • Message Box
  • Horizontal Tabs
  • Vertical Tab
  • Accordion / Toggle
  • Text Columns
  • Contact Form
  • विज्ञापन

Header$type=social_icons

  • commentsSystem

डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor in Hindi

डॉक्टर पर निबंध : एक डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो बीमार लोगों का इलाज करता है। विश्व में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो दूसरों की पीड़ा से मुक्त करते हैं। वह डॉक्टर ही होता है जो बीमार लोगों की देखभाल और उन्हें रोगों से मुक्त करता है। इसीलिए डॉक्टर को हमारे समाज में बहुत सम्मानजनक नजरों से देखा जाता है।

डॉक्टर पर निबंध। Essay on Doctor in Hindi

डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor in Hindi

very nice essays

Advertisement

Put your ad code here, 100+ social counters$type=social_counter.

  • fixedSidebar
  • showMoreText

/gi-clock-o/ WEEK TRENDING$type=list

  • गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit गम् धातु के रूप संस्कृत में – Gam Dhatu Roop In Sanskrit यहां पढ़ें गम् धातु रूप के पांचो लकार संस्कृत भाषा में। गम् धातु का अर्थ होता है जा...

' border=

  • दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद - Do Mitro ke Beech Pariksha Ko Lekar Samvad Lekhan दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद लेखन : In This article, We are providing दो मित्रों के बीच परीक्षा को लेकर संवाद , परीक्षा की तैयार...

RECENT WITH THUMBS$type=blogging$m=0$cate=0$sn=0$rm=0$c=4$va=0

  • 10 line essay
  • 10 Lines in Gujarati
  • Aapka Bunty
  • Aarti Sangrah
  • Akbar Birbal
  • anuched lekhan
  • asprishyata
  • Bahu ki Vida
  • Bengali Essays
  • Bengali Letters
  • bengali stories
  • best hindi poem
  • Bhagat ki Gat
  • Bhagwati Charan Varma
  • Bhishma Shahni
  • Bhor ka Tara
  • Boodhi Kaki
  • Chandradhar Sharma Guleri
  • charitra chitran
  • Chief ki Daawat
  • Chini Feriwala
  • chitralekha
  • Chota jadugar
  • Claim Kahani
  • Dairy Lekhan
  • Daroga Amichand
  • deshbhkati poem
  • Dharmaveer Bharti
  • Dharmveer Bharti
  • Diary Lekhan
  • Do Bailon ki Katha
  • Dushyant Kumar
  • Eidgah Kahani
  • Essay on Animals
  • festival poems
  • French Essays
  • funny hindi poem
  • funny hindi story
  • German essays
  • Gujarati Nibandh
  • gujarati patra
  • Guliki Banno
  • Gulli Danda Kahani
  • Haar ki Jeet
  • Harishankar Parsai
  • hindi grammar
  • hindi motivational story
  • hindi poem for kids
  • hindi poems
  • hindi rhyms
  • hindi short poems
  • hindi stories with moral
  • Information
  • Jagdish Chandra Mathur
  • Jahirat Lekhan
  • jainendra Kumar
  • jatak story
  • Jayshankar Prasad
  • Jeep par Sawar Illian
  • jivan parichay
  • Kashinath Singh
  • kavita in hindi
  • Kedarnath Agrawal
  • Khoyi Hui Dishayen
  • Kya Pooja Kya Archan Re Kavita
  • Madhur madhur mere deepak jal
  • Mahadevi Varma
  • Mahanagar Ki Maithili
  • Main Haar Gayi
  • Maithilisharan Gupt
  • Majboori Kahani
  • malayalam essay
  • malayalam letter
  • malayalam speech
  • malayalam words
  • Mannu Bhandari
  • Marathi Kathapurti Lekhan
  • Marathi Nibandh
  • Marathi Patra
  • Marathi Samvad
  • marathi vritant lekhan
  • Mohan Rakesh
  • Mohandas Naimishrai
  • MOTHERS DAY POEM
  • Narendra Sharma
  • Nasha Kahani
  • Neeli Jheel
  • nursery rhymes
  • odia letters
  • Panch Parmeshwar
  • panchtantra
  • Parinde Kahani
  • Paryayvachi Shabd
  • Poos ki Raat
  • Portuguese Essays
  • Punjabi Essays
  • Punjabi Letters
  • Punjabi Poems
  • Raja Nirbansiya
  • Rajendra yadav
  • Rakh Kahani
  • Ramesh Bakshi
  • Ramvriksh Benipuri
  • Rani Ma ka Chabutra
  • Russian Essays
  • Sadgati Kahani
  • samvad lekhan
  • Samvad yojna
  • Samvidhanvad
  • Sandesh Lekhan
  • sanskrit biography
  • Sanskrit Dialogue Writing
  • sanskrit essay
  • sanskrit grammar
  • sanskrit patra
  • Sanskrit Poem
  • sanskrit story
  • Sanskrit words
  • Sara Akash Upanyas
  • Savitri Number 2
  • Shankar Puntambekar
  • Sharad Joshi
  • Shatranj Ke Khiladi
  • short essay
  • spanish essays
  • Striling-Pulling
  • Subhadra Kumari Chauhan
  • Subhan Khan
  • Sudha Arora
  • Sukh Kahani
  • suktiparak nibandh
  • Suryakant Tripathi Nirala
  • Swarg aur Prithvi
  • Tasveer Kahani
  • Telugu Stories
  • UPSC Essays
  • Usne Kaha Tha
  • Vinod Rastogi
  • Wahi ki Wahi Baat
  • Yahi Sach Hai kahani
  • Yoddha Kahani
  • Zaheer Qureshi
  • कहानी लेखन
  • कहानी सारांश
  • तेनालीराम
  • मेरी माँ
  • लोककथा
  • शिकायती पत्र
  • सूचना लेखन
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी जी
  • हिंदी कहानी

RECENT$type=list-tab$date=0$au=0$c=5

Replies$type=list-tab$com=0$c=4$src=recent-comments, random$type=list-tab$date=0$au=0$c=5$src=random-posts, /gi-fire/ year popular$type=one.

' border=

  • अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन - Adhyapak aur Chatra ke Bich Samvad Lekhan अध्यापक और छात्र के बीच संवाद लेखन : In This article, We are providing अध्यापक और विद्यार्थी के बीच संवाद लेखन and Adhyapak aur Chatra ke ...

Join with us

Footer Logo

Footer Social$type=social_icons

  • loadMorePosts
  • relatedPostsText
  • relatedPostsNum
  • Word Meaning

HindiPadhai

Essay on Doctor in Hindi – डॉक्टर पर निबंध

Essay on Doctor in Hindi दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम आपको Essay on Doctor in Hindi के बारे में बताने वाले है ये आर्टिकल खास कर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10वीं क्लास के लिए लिखी जा रही है इस आर्टिकल में Essay on Doctor in Hindi की बेसिक जानकारी देने वाला हूँ।

Essay on Doctor in Hindi

यदि आपको भी Essay on Doctor in Hindi के बारे में जानने में इंट्रेस्ट है तो इस आर्टिकल को पढ़ सकते है क्यूंकि इस आर्टिकल में Doctor के बारे में बात करने वाले है क्यूंकि Doctor ही एक ऐसा समाधान है जिससे लोगों की बीमारी ठीक की जाती है Doctor की बहुत बड़ी भूमिका होती है इंसान को बचाने के लिए अभी हम आपको essay about doctor in hindi के बारे में विस्तार से बताएँगे

  • short essay on doctor in Hindi
  • Doctor को हिंदी में चिकित्सक या वेद कहते है।
  • डॉक्टर के दुवारा छोटी से बड़ी बीमारी का इलाज किया जाता है।
  • रोगीयोँ को दूर करने का काम डॉक्टर का होता है और डॉक्टर हमेश त्यार रहते है किसी भी परिस्तिथि में रोगीयोँ का इलाज करने के लिए।
  • जो डॉक्टर होतें हैं ये इंसान की बीमारियो का इलाज करते है इसी लिए इन्हे ईश्वर का दूसरा रूप भी माना जाता है।
  • इनका काम इतना अच्छा होता है की इनसे सभी कोई रिस्पेक्ट से बात करते है और इन्हे बहुत कोई चाहता भी है।
  • New Essay on Doctor in Hindi

डॉक्टर को इतना जाएदा इज्जत और सम्मान इस लिए दिया जाता है क्यूंकि यही ओ इंसान होता है जो हमें छोटी से बड़ी बीमारियोँ से बहार निकालता है इसे ईश्वर का रूप भी कहा जाता है क्यूंकि इसी के माधियम से हम किसी बीमारी से बहार निकल पाते है।

डॉक्टर हमारे जीवन में इतना महत्वपूर्ण इस लिए है क्यूंकि इसी के दुवारा ही हम स्वस्थ रह पाते है आज के समय में दुनिया में इतने अलग अलग तरह की बीमारी फेल चुकी है जिससे लोगों को बहुत परेशानी होते रहती है।

डॉक्टर हमेशा इस प्रयास में लगा रहता है की किसी अस्वस्थ इंसान को स्वस्थ करना है ये तो तय होती है की हर किसी को ये दुनिया छोड़ कर जाना है लेकिन डॉक्टर का ये हमेश प्रयास रहता है की इंसान को बचाया जाये।

You Might Also Like:- Padhai me man kaise lagaye

डॉक्टर का जीवन बहुत ही कठिन होती है यानि की किसी इंसान को बहुत बड़ी बीमारी है तो भी डॉक्टर को ही उस इंसान को बचाना है और डॉक्टर को सभी असवसथ वेक्ति को देखना होता है दवाइयाँ देनी होती है एक रूप से जानने तो डॉक्टर की जिंदगी संघर्ष की जीवन ही होती है क्यूंकि इसमें बहुत म्हणत करनी होती है।

कभी बहुत जाएदा जरुरी पड़ने पे डॉक्टर दिन और रात दोनों काम करता है जिससे उनकी नींद भी पूरी नहीं होती है जैसे कोई बड़ी वेक्सीन बनानी है तो डॉक्टर को ही रात दिन मेहनत करना होता है।

डॉक्टर बहुत जल्दी गुस्सा नहीं होते है क्यूंकि इससे पेसेंट जो होते है उन्हें तकलीफ हो सकती है जैसे कोई पेसेंट है और उसके सामने डॉक्टर बहुत जाएदा गुस्स करता है तो उस पेसेंट की तबियत और भी ख़राब हो सकती है इसी लिए डॉक्टर हमेश शांत रहने की कोसिस करता है।

जो डॉक्टर होते है उन्हें बहुत सम्मान दिया जाता है उन्हें बहुत कोई चाहता भी है क्यूंकि इनका काम ही ऐसा होता है जिससे ये बहुतों का दिल जित लेते है।

जो डॉक्टर होते है वह सभी कोई अलग अलग रोगीयोँ को देखते है यानि की सभी डॉक्टर सभी बीमारी को ठीक नहीं कर सकते है सभी के लिए अलग अलग पढाई होती है तब जाके वह डॉक्टर बन पाते है ये जो डॉक्टर होते है ये अपना एक पर्सनल बीमारी का इलाज करते है जैसे कोई डॉक्टर छोटे मोठे बीमारी को देखता है तो कोई बड़े बीमारी को देखता है और कोई आँख का सपेशल होता है तो कोई फेक्चर का सपेशल होता है सभी डॉक्टर एक जैसा नहीं होते है सभी का अलग अलग काम होता है।

यदि कोई डॉक्टर दवाई बनाता है किसी बीमारी की तो ये काम भी Doctor खुद करते है ये काम सभी डॉक्टर नहीं कर पाते है जो इसका सपेसलिस्ट होते है वही केवल दवाइयाँ बनाते है ये काम लेब में किया जाता है।

अभी ऐसा समय आ चूका है यदि किसी इंसान के पास उतने पैसे नहीं है जितने में उसका इलाज हो सके तो उसके पास कोई और रास्ता नहीं होता है जिसके चलते किन्ही की जान भी चली जाती है क्यूंकि आज के समय में महनगाई इतनी बढ़ चुकी है की कोई बड़ी इलाज की एक मिडिल क्लास के वेक्ति को उस इलाज को ठीक करवाने के लिए बहुत ही मुश्किल होती है।

ये जो सिस्टम है ये बहुत ही ख़राब सिस्टम है की बहुत महंगे दवाइयाँ बेचनी ये एक लालच बन चुकी है जिससे गरीबों को बहुत दिककत होता है इसी लिए Doctor को अपना अधिकार समझना चाहिए ये बहुत जरुरी है क्यूंकि पैसे के कारण ही बहुत कोई का जान चला जाता है।

You Might Also Like:- Sangat ka Asar in Hindi – संगत का असर हिंदी में

अब ऐसा नहीं है की सभी Doctor एक ही जैसे होते है बहुत सारे doctor बिना चार्ज किये ही पेसेंट को देखते है और उन्हें दवाइयाँ देतें है Doctor पे लोग बहुत जाएदा विस्वास इसलिए करते है क्यूंकि उन्हें पता होता है की डॉक्टर ही हमें सही कर सकता है डॉक्टरों का सम्मान बहुत जाएदा होता है।

Doctor का जीवन कैसा होता है

यदि हम डॉक्टर की जीवन के बारे में जानने की डॉक्टर को कितना मेहनत करना होता तो एक सब्द में कह सकते है बहुत जाएदा क्यूंकि जब कोई एक डॉक्टर बन जाते है तो भी इन्हे पुरे मेहनत के साथ अपनी Job को करनी होती है जिस्में इन्हे बहुत चीज याद भी रखना होता है जैसे दवाईंयां के नाम और पेसेंट को किस तरह से देखना है पेसेंट को कोण सी दवाई देना है बड़े बड़े बीमारी वाले वेक्ति को ठीक करना है बहुत सारे वाइरस भी होते है जिन्हे डॉक्टर के दुवारा ठीक किया जाता है।

और ये जो डॉक्टर होते है ये बहुत मेहनत करके एक Doctor के डिग्री ले पते है क्यूंकि इन्हे पुरे माइंड को शांत रख कर पढाई करनी होती है क्यूंकि डॉक्टर की पढाई में बहुत जाएदा मेहनत लगती है बहुत लोगों का ये सपना भी होता है की बड़ा होकर Doctor बनना है।

You Might Also Like:- सुख और दुःख (Happiness and sorrow) क्या है कैसे समझे

दोस्तों आज की इस आर्टिकल में हम आपको Essay on Doctor in Hindi के बारे में बताये है यानि की डॉक्टर पे निमंध लिखे है जिससे आपको थोड़ी बहुत जानकरी हो गई होगी डॉक्टरों की तो यदि ये Essay आपको पसंद आया है तो इस Essay को उस दोस्तों तक जरू पहुंचाए जो Doctor बनने की चाह रखते है

  • Essay on Doctor in Hindi
  • Essay about doctor in Hindi
  • Privacy Policy

sports essay in Hindi

Sports Essay in Hindi। खेल पर निबंध हिंदी में

hindi bhasha ka mahatva

hindi bhasha ka mahatva | हिंदी भासा का महत्व पर निबंध

  • निबंध ( Hindi Essay)

short essay on doctor in hindi

Essay on Doctor in Hindi

                       इस धरती पर भगवान द्वारा बनाए गए कई सारी ऐसी अमूल्य चीजें हैं जो इस धरती को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। इंसान का जन्म भी एक बहुत खूबसूरत प्रक्रिया है और इस जन्म से इंसान धरती को और भी ज्यादा बेहतर बना सकता है। हमारे धरती पर कई सारे लोग अपने अपने पसंद के हिसाब से कार्य करते हैं और धरती को बेहतर बनाने में सहयोग देते हैं। देश में करोड़ों की जनता के बीच कुछ ऐसे होनहार और बेहतरीन लोग होते हैं जो कि हर किसी के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। कई सारे ऐसे पद है जो खुद में ही एक सम्मान है जैसे कि पुलिस, कलेक्टर, नेता, विज्ञानिक, शिक्षक अथवा डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi)। इन सभी पदों को लेकर के लोगों के अपने अपने अलग राय हैं परंतु केवल एक ऐसा पद है जिसके बारे में सब की राय एक जैसी होती है और वह है डॉक्टर का। डॉक्टर हम सबके लिए ईश्वर के समान होता है और इसे ईश्वर कहने में भी कोई बुराई नहीं है।

Table of Contents

डॉक्टर कोन होता है?:-

                     डॉक्टर कहने से यह तात्पर्य है जो व्यक्ति हर किसी को एक समान नजरिए से देख करके उसका सही और सटीक इलाज करें। डॉक्टर का नाम सुनते ही हम सबके मन में एक छवि बैठ जाती है कि हां डॉक्टर है मतलब सफेद कोर्ट में एक व्यक्ति होगा। हमारा मन बहुत ही ज्यादा चंचल है जिस वजह से वह हर आकृति को हूबहू उतार लेता है परंतु डॉक्टर एक ऐसा शब्द है जिसको सुनकर हर किसी को अस्पताल और उससे जुड़ी चीजों की याद आने लगती है। डॉक्टर कई सारे भूमिकाओं को निभाते हैं जिनमें से वह हर किसी को एक नजरिए से देख करके उसका इलाज करते हैं। कई बार डॉक्टर भी लोगों के लिए अपनी सारी जरूरतों को भूलकर कि उनकी सेवा करते हैं परंतु कभी किसी का बुरा नहीं सोचते। डॉक्टर या चिकित्सक हमेशा ही लोगों को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं। इनका पहला काम ये ही होती है कि हर व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे।

डॉक्टर कैसे बनते है?:-

                      डॉक्टर बनना इतना आसान नहीं है हर किसी को लगता है कि डॉक्टर है यानी कि आम बात है परंतु डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) होना बहुत ही ज्यादा मेहनत और समझदारी का कार्य है। डॉक्टर बनने के लिए हमें एमबीबीएस की पढ़ाई करनी होती है जो कि बहुत ज्यादा महंगी और बड़ी पढ़ाई है। यूं ही कोई रातों-रात डॉक्टर नहीं बन जाता डॉक्टर बनने के लिए कई सारी चीजों का त्याग करना पड़ता है और अपने मस्तिष्क को स्थिर करके अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होता है। वैसे तो और भी पदों के लिए अलग-अलग प्रकार की पढ़ाईया होती है परंतु डॉक्टर की पढ़ाई एक ऐसी पढ़ाई है जो कि थोड़ा सी भी चूक होने पर हानि पहुंचा सकती है। इसलिए ही डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए हर साल बहुत सारे लोग प्रयत्न करते हैं परंतु कुछ ही किस्मत वाले लोग डॉक्टर के पढ़ाई कर पाते हैं।

डॉक्टर का कर्तव्य:-

                  डॉक्टर होना अपने आप में ही एक बहुत गर्व का विषय है। डॉक्टर के कर्तव्य की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है पहले डॉक्टर मरीजों का केवल इलाज करते थे परंतु आज के समय में मरीजों को स्वास्थ्य रखना और उनके सेहत का पूरा ध्यान रखना डॉक्टरों की जिम्मेदारी बन गई है। एक डॉक्टर होने के साथ-साथ वह कई सारे और भी भूमिकाएं निभाते हैं जिस कारण उन्हें अपने घर और चिकित्सालय यानी कि काम और घर दोनों को ही एक साथ चलाना पड़ता है। बूढ़े मां बाप की सेवा करनी पड़ती है यदि पत्नी और बच्चे हैं तो उनका ध्यान रखना पड़ता है साथ ही अपने काम यानी कि मरीजों की देखभाल भी उन्हें करनी पड़ती है। डॉक्टर का यह कर्तव्य है कि वह सही दवाई देकर के और सही इलाज कर के अपने मरीजों का इलाज करें और उन्हें स्वस्थ करने की पूरी कोशिश करें।

आज के समय में डॉक्टर:-

                 आज का यह भयानक समय कोरोना वायरस की वजह से और भी ज्यादा घातक हो चुका है जहां हम सब केवल डॉक्टर पर ही पूरा विश्वास कर सकते हैं।बीच में कई बार ऐसी खबरें भी आई थी कि डॉक्टर गलत इलाज कर रहे हैं परंतु वे डॉक्टर है कई बार उन्होंने ही हमें मौत से निकाला है इसलिए उन पर भरोसा करने के अलावा कोई और चारा भी नहीं बचता है। एक डॉक्टर होने के साथ-साथ वह एक इंसान भी है भले ही अपने काम में कितना भी माहिर क्यों ना हो परंतु एक इंसान दूसरे इंसान का दर्द देखकर कांप ही जाता है। आज के समय में केवल डॉक्टर ही एक ऐसा तरीका है जिससे इंसान अपने जीवन को बचा सकता है डॉक्टर की कही बातों को सुनकर के अपने जीवन को सुरक्षित कर सकता है। जिन्होंनेभी इन चीजों को नकारा है वह सब आज कहीं ना कहीं बहुत ज्यादा परेशान और बीमारी ग्रस्त हैं।

             वैसे तो हम सब जानते हैं कि कोई भी औदा छोटा या बड़ा नहीं होता परंतु डॉक्टर का औदा सबसे बड़ा होता है क्योंकि वह किसी व्यक्ति की जान को बचाने के लिए सक्षम होते हैं। यही कारण है कि डॉक्टर को ईश्वर का रूप कहा जाता है और लोगों की जान बचाने के बावजूद डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) खुद पर कभी भी घमंड नहीं करते। धरती में ईश्वर के रूप में लोग डॉक्टर को ही देखते हैं और डॉक्टर ही केवल एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हर किसी के जीवन और मृत्यु की भागदौड़ अपने हाथ में रखते हैं।

1.प्रश्न:- एक साधारण व्यक्ति डॉक्टर कैसे बन सकता है?

उत्तर:-  जब व्यक्ति का लक्ष्य डॉक्टर बनना हो और वह अपने लक्ष को प्राप्त करने के लिए भरपूर प्रयास करे और उसके साथ बहुत कुछ का त्याग भी करे, तब जाकर वे डॉक्टर बन पाएंगे।

2.प्रश्न:- डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है?

उत्तर:- डॉक्टर बनने के लिए बहुत सी पढ़ाई होती है आप जिस चीज के स्पेशलिस्ट बनना चाहते है उसकी पढ़ाई कर सकते है परंतु सबसे ज्यादा डॉक्टर एमबीबीएस ही कर के डॉक्टर का डिग्री हासिल करते है।

3.प्रश्न:- डॉक्टर की भूमिका क्या है?

उत्तर:-  डॉक्टर की भूमिका मानव जीवन में एक ईश्वर की भांति है जो मानव को जीवन प्रदान करता है।

4.प्रश्न:- मानव के लिए डॉक्टर का महत्व क्या है?

उत्तर:- मानव के लिए डॉक्टर का महत्व सबसे अधिक होता है क्युकी एक मरते व्यक्ति को दुबारा जिंदा करने का चमत्कार एक डॉक्टर के पास ही होता है। इसलिए कहते है कि ईश्वर के बाद दूसरा डॉक्टर ही होता है जो मनुष्य को जीवन प्रदान करता है।

5.प्रश्न:- डॉक्टर का जीवन कैसा होता है?

उत्तर:- डॉक्टर का जीवन बहुत ही व्यस्त होता है उन्हें हमेशा अपने निजी जीवन और चिकित्सक जीवन को अलग अलग रखना होता है और दोनों को समय देते हुए साथ लेकर चलना होता है। एक डॉक्टर (Essay on Doctor in Hindi) का जीवन साधारण व्यक्ति के जीवन से अलग होता है।

RELATED ARTICLES MORE FROM AUTHOR

 width=

Essay on rules of Cleanliness and Legal Matter in Hindi

Essay on need of cleanliness in hindi, भारत में स्वच्छता पर निबंध – भूमिका, महत्व, और उपाय, essay on e-commerce in india in hindi, essay on impact and scope of gst bill in india in hindi, essay on racial discrimination in india in hindi.

short essay on doctor in hindi

Essay on Teacher Day in Hindi | शिक्षक दिवस पर निबंध हिंदी में

Essay on unity in diversity in hindi | अनेकता में एकता एस्से इन हिंदी..., essay on yoga in hindi | importance and benefits of yoga | योग पर..., role of internet in education in hindi | इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा जगत....

essayonhindi

100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line

  • राज्य
  • महान व्यक्तित्व
  • इतिहास
  • आंदोलन
  • हिंदी निबंध

विशिष्ट पोस्ट

चिड़ियाघर की सैर पर निबंध essay on zoo park visit in hindi, डॉक्टर पर निबंध essay on doctor in hindi.

डॉक्टर एक चिकित्सक का व्यवसायी होता है। जो मरीजो की जांच कर इलाज करता है। डॉक्टर हमारे समाज का एक अभिन्न अंग होता है। चिकित्सक हमारे लिए भगवान होते है। विभिन्न क्षेत्रो से अलग-अलग इलाज के अलग-अलग डॉक्टर होते है। 

डॉक्टर विज्ञान की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। चिकित्सक बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। डॉक्टर अलग-अलग पेशे के होते है। कई डॉक्टर प्राइवेट भी होते है। जो अपना कोई मेडिकल या अस्पताल खोलकर आय भी कमाते है।

डॉक्टर जीवन उद्धारकर्ता हैं

इस संसार के हर व्यक्ति को डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। वर्तमान समय मे कई नए-नए रोग फैले हुए है। जो कि हमारी सोच से बाहर है। हम जब बीमार हो जाते है। तो हम अपना इलाज कराने के लिए चिकित्सक के पास जाते है। यदि हम समय रहते किसी  डॉक्टर के पास नहीं जा पाते है। तो व्यक्ति की मौत तक हो सकती है। इस प्रकार हम  डॉक्टर के पास पहुँचकर समय पर दवाईया लेकर अपने जीवन को बढ़ा देते है। इसी कारण  चिकित्सक को दूसरा भगवान माना जाता है।

हमारे देश मे पुराने समय मे चिकित्सा नहीं होते थे। जिसके कारण दवाईया नहीं मिल पाती थी। और ज़्यादातर लोग बीमारियो की वजह से मर जाते थे। इसके बाद धीरे-धीरे चिकित्सा का उदभव हुआ। और हर बीमारी की दवाइयो को  चिकित्सकों ने खोज निकाला और अनेक लोगो की जान बचाने मे समर्थ रहे। 

ऐसा  डॉक्टरो के चलते ही हो पाया है। आज हमारे देश मे हर जगह चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। जिसके कारण हम राहत से अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। क्योकि हर बीमारी का इलाज संभव है।

एक योग्य डॉक्टर कैसे बने?

आज के विद्यार्थियो की सबसे ज्यादा रुचि डॉक्टर के पेशे मे होती है। हर कोई डॉक्टर बन लोगो की सेवा करना चाहता है। डॉक्टर बनने आसान काम नहीं है। इसके लिए कठोर मेहनत करनी पड़ती है। डॉक्टर बनने का सपना जिसका बचपन से ही होता है। 

वह डॉक्टर बन सकता है। डॉक्टर बनने के लिए 11वीं और 12वी कक्षा मे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयो का अध्ययन करना जरूरी है। साथ ही हर साल न्यूनतम प्रतिशत भी निर्धारित किए जाते है। अपने 12वी के प्रतिशत तथा कॉलेज मे प्रवेश परीक्षा मे अंको के आधार पर कॉलेज मे दाखिला दिया जाता है।

हमारे जीवन मे चिकित्सक का महत्व 

हमारे इस अनमोल जीवन मे हमे हर व्यक्ति की जरूरत होती है। हम कई बार बीमार हो जाए है। बीमार हो जाने पर हमारे स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। बीमार होने पर हम मरे हुए व्यक्ति के समान बन जाते है। इस परस्थिति मे हमारे स्वास्थ्य को ठीक करने वाले डॉक्टर ही होते है। डॉक्टर हमे निशुल्क दवाईया देते है। और हमे हर बीमारी से जीता देते है। ईमानदार चिकित्सक भगवान के तुल्य होते है। हमे चिकित्सकों का सम्मान करना चाहिए।

प्राचीन भारत में चिकित्सा पद्धतियां

हमारे देश मे चिकित्सा की कला बहुत पुराने समय से चली आ रही है। प्राचीन भारतीय शल्य शिक्षक शास्त्रीकर्मा को कहा जाता है। ये आयुर्वेद के मुख्य आठ शाखाओ मे से एक है। भारत के सबसे प्राचीन चिकित्सक शुश्रुत, चरक और अटराय थे। जिन्होने हमारे देश मे चिकित्सा की नीव रखी इसके बाद लोग चिकित्सा से जुडते रहे और 

आज हमारे देश मे सबसे बड़ी नौकरी डॉक्टर की है। पुराने समय मे पर्याप्त साधन न होने के कारण आयुर्वेदिक दवाईया बनाकर इलाज करते थे। आज भी आयुर्वेदिक दवाइयो का प्रयोग किया जाता है। आयुर्वेदिक दवाईया पेड़-पौधो से प्राप्त की जाती है। जिसे जड़ी-बूटियों और हर्बल यौगिकों से बनाया जाता है।

मेडिकल व्यवसाय और डॉक्टरों के स्तर में गिरावट

हमारे देश मे तकनीकी चिकित्सा मे बहुत विकास हुआ है। हमारे देश मे चिकित्सा से सबन्धित मुद्दे मे भी काफी उन्नति हुई है। हमारे देश मे सबसे बड़ा व्यवसाय चिकित्सा ही है। और सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भी इसमे ही होता है। लोगो की मजबूरी का फायदा उठाते है। 

और लोगो को छोटी-सी बीमारी को बड़ी बीमारी सुनाकर बहुत ही ज्यादा पैसा वसूल करते है। हालांकि ये कार्य सभी डॉक्टर नहीं करते है। परंतु अधिकांश डॉक्टर लोगो को लूटने की सोच मे ही रहते है। भारत के प्रत्येक नागरिकों के पास राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा प्रणाली होनी चाहिए। जो कि आज अधिकांश लोगो के पास नहीं है। 

सरकार द्वारा अस्पतालों और नर्सिंग होम की स्थापना तो की जाती है। परंतु इसकी देखभाल नहीं की जाती है। इस पर सरकार के साथ डॉक्टर को भी ध्यान देना चाहिए। लोगो को आवश्यकता से अधिक समय तक अस्पताल मे रखा जाता है। और उनसे किराया वसूल किया जाता है। 

मेडिकल पर लोगो की मजबूरी के चलते दवाइयो को दुगुनी रेट मे बेचते है। आज के समय मे मेडिकल सबसे बड़ा व्यवसाय का तरीका है। ये लोगो को बड़ी बीमारी का सुनाकर अधिक पैसा वसूल कर लेते है। इसके अलावा अंग तस्करी निरंतर बढ़ती जा रही है। 

अमीर लोगो के इलाज के लिए चिकित्सक को बहुत ज्यादा पैसे  दिये जाते है। जिससे पैसो के लालच मे आकार डॉक्टर किसी गरीब को बिना जरूरत ओपरेसन कर उनके अंग चुरा लिए जाते है। और अंग तस्करी की इस बुरी प्रथा को बढ़ावा दिया जाता है।

क्या हम डॉक्टरों पर विश्वास कर सकते हैं?

निजी (प्राइवेट) अस्पताल तथा नर्सिंग या मेडिकल व्यवसायो का प्रमुख उद्देश्य पैसे कमाने का होता है। वे ऐसा कार्य करते है। जिससे उन्हे पैसे मिले उन्हे जनता की कोई प्रवाह नहीं होती है। वे अपनी मजदूरी के लिए धोकधड़ी करते है। भारत मे हर जगह अस्पताल होने के बावजूद लोग निजी मेडिकल पर जाते है।

मेडिकल वाले बढ़ा चढ़ाकर अनावश्यक दवाईया देते है। जिससे लोगो से बहुत ज्यादा पैसा लूटते है। इसलिए हमारे हर गाँव मे सरकारी अस्पताल बना हुआ है। हमे  अपने अस्पताल मे जाकर चिकित्सक से दवाईया लें। हमे मेडिकल या प्राइवेट अस्पताल पर बिलकुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योकि वह अपना व्यवसाय करते है। उन्हे हमारे स्वास्थ्य की कोई प्रवाह नहीं होती है। 

यदि आप सरकारी  अस्पताल मे जाते है। और वहा से दवाईया लाते है। तो आप बिलकुल विश्वास कर सकते है। क्योकि सरकारी अस्पताल मे डॉक्टरो को सरकार नौकरी के पैसे देकर उन्हे हमारे लिए अस्पताल मे बैठाते है। हमारे लिए सरकार चिकित्सक को पैसे देती है। और नि शुल्क दवाईया उपलब्ध कराती है। 

इसके बावजूद हम मेडिकल या निजी अस्पताल मे जाकर हमारे सरकार और सभी चिकित्सकों का अपमान करते है। इसलिए हमे हमारे लिए बनाए गए अस्पताल तथा हमारे लिए लगाए गए डॉक्टरो के पास जाए और अपना इलाज कराये जिससे हमारे पैसो की भी बचत होगी। और हमे किसी भी प्रकार की धोकधड़ी का कोई डर नहीं रहेगा।

डॉक्टर एक समाजसेवक निबंध Doctor ek samaj sevak essay in hindi

हमारे देश में अनेक सरकारी नौकरिया है. जिसमे लोगो की सेवा करने का मौका मिलता है. जिसमे कई लोग किसान बनकर खेती कर समाज की सेवा करते है. तो कई सेना में जाकर देश की रक्षा करते है. कई वकील बनकर लोगो को न्याय दिलाते है. और कई शिक्षक बनकर बच्चो को ज्ञान देकर समाज सेवक बनते है. इसी प्रकार समाज सेवा का सबसे श्रेष्ठ तरीका डॉक्टर का है. हर व्यक्ति को डॉक्टर की जरुरत पड़ती है. डॉक्टर को भगवान माना जाता है. सबसे ज्यादा सम्मान भी डॉक्टर को दिया जाता है. क्योकि वे लोगो की जान बचाने लोगो को रोगों से बचाने के लिए 24 तत्पर रहते है.

डॉक्टर मरते हुए व्यक्ति को भी बचा सकता है. जिसकी कोई उम्मीद ही नहीं होती है. ऐसे कई उदहारण है. जिसमे मरे हुए के सामान व्यक्ति को डॉक्टर ने जीवित कर दिखाया इसलिए तो डॉक्टर को दूसरा भगवान कहा जाता है. डॉक्टर इ सबसे ज्यादा लाभ गरीब एंव पिछड़े लोगो को होता है. जिनकी आर्थिक स्थति बहुत ख़राब होती है. वे अपने परिवार के सदस्य को दवाइया दिलाने के लिए भी अनुकूल नहीं होते है. पर डॉक्टर के चलते आज गरीब भी अपना इलाज करने में सक्षम है. डॉक्टर बिना किसी शुल्क के दवाइया देता है. इस प्रकार डॉक्टर समाज की तकलीफों को दूर करता है. और समाज सेवक बनता है.

हर व्यक्ति आज अपनी नौकरी में भ्रष्टाचार फैलता है. अपने स्वार्थ को सिद्ध करता है. पर डॉक्टर कभी-भी गद्दारी नहीं करते है. वे हमेशा ईमानदारी तथा परोपकारी होते है. पर कई डॉक्टर भी होते है. जो लोगो को लुटते है. पीड़ित व्यक्तियों से अनगिनत पैसा वसूल करते है. पर हम ऐसे कुछ ही लोगो के लिए सभी ईमानदार डॉक्टरो  को हम बदनाम नहीं कर सकते है.पर जो अपनी ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से लोगो की सेवा करते है. उन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है. साथ ही उन्हें अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठ के लिए उपहार भी दिये जाते है.

आज कोरोना महामारी के इस भयानक काल में भी डॉक्टर एपीआई जान को जोखिम में डालकर लोगो की सेवा करते है. तथा उन्हें उचित दवाइया देते है. इससे बढ़कर क्या हो सकता है. कि एक डॉक्टर हमारे लिए आज इस महामारी में भी सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहता है.

यदि आप अपने जीवन में कुछ ऐसा करना चाहते है. जिससे समाज की सेवा की जा सकें. और अपनी प्रसिद्धी भी हो तो इसके लिए डॉक्टर सबसे उचित है. आप डॉक्टर बनकर लोगो को निशुल्क औषधीय देकर लोगो की सेवा कर सकते है. इस दुनिया में सबसे कीमती चीज लोगो के प्राण ही है. यदि आप इस प्रकार समाज की  सेवा करते है. तो ये सबसे बड़ी सेवा है. वास्तव में मै भी मानता हूँ. कि डॉक्टर सबसे श्रेष्ठ समाज सेवक होता है. और हमारा सभी से यही अनुरोध है. कि ज्यादा से ज्यादा डॉक्टर बने और समाज की सेवा करें. और अपना नाम रौशन करें.

यदि आप वास्तव में डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपका सपना पैसे कमाने का ना होकर समाज सेवा का ना होना चाहिए अन्यथा डॉक्टर  बनने पर भी समाज सेवक नहीं बन सकते। जो डॉक्टर लोगों की सेवा करता है इमानदारी  से कार्य करता है बिना मतलब किसी से पैसा वसूल नहीं करता है वास्तव में वही सच्चा समाज सेवक होता है। डॉक्टर बनने वाले को सिर्फ लोगों की सेवा करना है उनका लक्ष्य होना चाहिए अथवा पैसे कमाने के लिए अनेक भी तरीके हैं जो लोगों की सेवा करने में रुचि रखता है वही डॉक्टर  बने तो उचित होगा।

डॉक्टर भी कई प्रकार के होते हैं कई डॉक्टर ऐसे होते हैं जो समाज सेवा में रुचि रखते हैं और समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं गांव में कैंप लगाकर लोगों को निशुल्क दवाइयां देते हैं।और कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते हैं जो अपने लालच को पूरा करने के लिए लोगों से पैसा वसूल करते यही उनका प्रमुख लक्ष्य होता है ऐसे लोगों को हम डॉक्टर कह ही नहीं सकते यह तो लुटेरे होते हैं ऐसे लोगों को डॉक्टर कहना डॉक्टरों के लिए कलंक के बराबर है।

अतः हम कह सकते हैं कि जो लोग सच्चे मन से ईमानदारी निष्ठा तथा निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं उपहार देकर उनका इलाज करते हैं वही सच्चे समाज सेवक और डॉक्टर कहलाते हैं|

भारत का सबसे श्रेष्ठ पेशा कहे तो वह डॉक्टर होता है जो हर समय समाज की सेवा करता है समाज की देखरेख करता है तथा वह किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटता है हर समय समाज सेवा उनका लक्ष्य होता है डॉक्टर हमारे देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं डॉक्टर के चलते ही लोग स्वस्थ रह पाते हैं.

समाज को पहला सुख डॉक्टर ही देते हैं कहते हैं पहला सुख निरोगी काया। और काया को निरोगी करने वाला डॉक्टर ही होता है। इसलिए हमें डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए वह हर समय हमारी सेवा करते हैं कभी  अवसर मिले तो हमें भी डॉक्टरों की सहायता करनी चाहिए। जो हमारी सहायता करें उसकी सहायता करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

Short Essay on Doctor in Hindi//  Doctor Par Nibandh Hindi Me

मानव जीवन  के स्वस्थ होने के लिए डॉक्टर का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है डॉक्टर को मानव का भगवान का भी दर्जा दिया जाता है हमारे देश में चिकित्सा की अच्छी सुविधा उपलब्ध है हमारे देश में विश्व के  प्रतिभाशाली डॉक्टरों में हमारे देश के डॉक्टरों को गिना जाता है। हमारे देश में चिकित्सा व्यवस्था काफी पुराने समय से चलती आ रही है। हमारे देश में  आज भी नए-नए अस्पतालों नर्सिंग होम का निर्माण किया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा ही है। डॉक्टर को वेद भी कहा जाता है

डॉक्टर अपने संपूर्ण जीवन में लोगों का इलाज करता है तथा उनकी स्वच्छता को ध्यान में रखता है। डॉक्टर हमारी बड़ी से बड़ी बीमारियों से हमारी रक्षा करता है हमें दवाइयां देता है तथा रोगों से मुक्त करता है। हमारे देश में पिछले कई दशकों से नई नई बीमारियां पनपती नजर आ रही है पहले मलेरिया पीलिया तथा फ्लेक्स डेंगू जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था और अब कोरोना जैसी महामारी मैं भी डॉक्टर हमारी सहायता कर रहे हैं अपनी जान को जोखिम में डालकर हमारी सेवा में लगे हुए हैं। 

डॉक्टर हमेशा मरीजों मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं तथा उनकी स्थिति के हिसाब से उनको दवाइयां देते हैं तथा डॉक्टर हमेशा अपने मरीजों के प्रति सकारात्मक सोच रखता है वह उसे बीमारी से ठीक करने की सोच रखता है हमारे देश में डॉक्टर मरीजों को और समाज के लोगों को दवाइयां ही नहीं देते बल्कि मानवता को भी बढ़ावा देते हैं इसीलिए तो भारत को महान देश कहा जाता है यहां हर लोग मानवता को समझते हैं एक दूसरे की सहायता करते हैं यह भारत की एक परंपरा है। 

भारतीय डॉक्टर अपनी प्रतिभा और इमानदारी के लिए पूरे विश्व में विख्यात है इसीलिए भारतीय डॉक्टर विश्व के हर देश में  कार्यरत हैं हमारे देश में डॉक्टर मरीजों का इलाज कई  पद्धतियां के द्वारा करते हैं जिसमें पुरानी पद्धतियों  तथा नवीनतम पद्धतियां शामिल है

डॉक्टर को हमेशा निर्मल और उदार रहना पड़ता है डॉक्टर कभी गुस्सा नहीं करते हैं डॉक्टर कभी गुस्सा नहीं करते हैं  डॉक्टर  कल्याणकारी होते हैं

उम्मीद करता हूँ दोस्तों  डॉक्टर पर निबंध Essay on Doctor in Hindi का यह लेख आपकों पसंद आया होगा, यदि आपकों इस लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें.

डॉक्टर पर निबंध

Essay on Doctor in Hindi: हमारे जीवन में स्वास्थ्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यदि जब कभी भी हमारा जीवन किसी खतरे में होता है या फिर किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक व मानसिक समस्या होती है, तो हम चिकित्सक के पास जाते हैं और चिकित्सक हमारे संबंधित परेशानियों को दूर करते हैं। चिकित्सा विज्ञान का क्षेत्र बहुत ही ज्यादा बढ़ा है और इसमें विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद होते हैं। ऐसे में आज हमने सोचा, कि क्यों ना आज हम आप सभी लोगों के साथ शेयर करें डॉक्टर पर निबंध, तो चलिए शुरू करते हैं।

short essay on doctor in hindi

Read Also: हिंदी के महत्वपूर्ण निबंध

डॉक्टर पर निबंध | Essay on Doctor in Hindi

डॉक्टर पर निबंध (250 शब्द).

डॉक्टर शरीर की सभी समस्याओं के विशेषज्ञ होते हैं। हमें जब कभी भी कोई दिक्कत आती है, जो हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्थिति से संबंधित हो, तो हम डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर हमें उचित दवाइयों के माध्यम से ठीक भी कर देता है। संपूर्ण विश्व में डॉक्टर को समाज का एक अभिन्न अंग बताया जाता है, क्योंकि डॉक्टर विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ होते हैं। चिकित्सा का क्षेत्र इतना बड़ा है, कि डॉक्टर के पेशे से लोग शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने जीवन के कई वर्ष बिता देते हैं।

डॉक्टर्स को इस पूरे दुनिया में सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है। हिंदू धर्म के सभी लोग डॉक्टर्स को भगवान, मुस्लिम लोग अल्लाह, ईसाई गॉड इत्यादि नामों से पुकारते हैं। डॉक्टर हम सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक हैं। डॉक्टर को पूरी मानव जाति का उद्धार करता कहा जाता है। हमारे देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी लोग अपने दैनिक जीवन में अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, अतः इस बीमारी के समय में अपने स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं। यदि आपको कभी भी कोई शरीर से संबंधित समस्या आती है, तो आपको डॉक्टर से सलाह के बाद ही किसी भी दवा को लेनी चाहिए अतः इससे यह स्पष्ट होता है, कि मेडिकल हस्तक्षेप के बिना यदि हम किसी दवा का उपयोग करते हैं, तो उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर भी डाल सकता है।

चिकित्सा व्यवसाय संपूर्ण भारत वर्ष में सदियों से चला आ रहा है और वर्तमान समय में भी चिकित्सा व्यवसाय बहुत ही ज्यादा विकसित हो चुका है। वर्तमान समय में ऐसी बहुत सी रोगों की दवाइयां बनाईं जा चुकी है, जो पुराने समय के डॉक्टर्स नहीं बना पाए थे। वर्तमान समय में टेक्निक इतनी ज्यादा विकसित हो चुकी है, कि सभी हॉस्पिटलों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज का उपयोग किया जाता है और यह सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में जो भी दिखता है, वह सभी लोगों को बड़ी आसानी से समझ आ जाता है।

डॉक्टर पर निबंध (800 शब्द)

डॉक्टर हमारे समाज का बहुत ही आवश्यक अंग बन चुके हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में ऐसा लगता है, कि डॉक्टर के बिना हमारा जीवन अधूरा है। हालांकि डॉक्टर पुराने समय से ही लोगों की सेवा में कार्य करते आ रहे हैं, परंतु वर्तमान समय में यह सभी डॉक्टर वनस्पति के औषधीय का उपयोग नहीं करते, बल्कि रासायनिक उद्योग एवं प्रयोगों से प्राप्त दवाओं का उपयोग करके लोगों को शीघ्र अति शीघ्र सुरक्षा प्रदान करते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। डॉक्टर अर्थात चिकित्सा विज्ञान का क्षेत्र इतना बड़ा है, कि चिकित्सकीय क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए आपका ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत हो जाता है और आप अपनी आधी उम्र तक पहुंचने के बाद ही चिकित्सक बन पाते हैं।

एक योग्य डॉक्टर कैसे बने?

हमारे देश में बहुत से ऐसे छात्र होंगे, जो चिकित्सकीय पेशे में जाने के लिए काफी अच्छा रखते होंगे और इसके साथ-साथ हुआ एक सफल डॉक्टर भी बनना चाहते। चिकित्सा के क्षेत्र में पहला कदम देश भर में सरकारी और निजी मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के द्वारा ही चयनित किए जाते हैं और चयनित होने के बाद आपको संबंधित विद्यालय में आपका एडमिशन हो जाता है। एमबीबीएस विद्यालय प्राप्त करने के लिए आपको प्रत्येक वर्ष आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET में आपको अपना फॉर्म भरना होगा और परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

यदि आप इन परीक्षाओं में उपस्थित होना चाहते हैं, तो आपको एक 11वीं और 12वीं कक्षा के दौरान आपके भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय में काफी रुचि होनी चाहिए और आपको अपने 10वीं से लेकर 12वीं तक पढ़ाए जाने वाले सभी शिक्षक को याद रखना होगा। इस परीक्षा में न्यूनतम प्रतिशत तथा कसौटी भी निर्धारित की जाती है, जो छात्रों को प्रवेश परीक्षा में पास करते हैं और काउंसलिंग में भी पास होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, उन्हीं छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा जो काउंसलिंग एवं नीट की परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं।

भारत में डॉक्टर्स पर एक नजर

  • हमारे भारतवर्ष में अनेकों प्रकार के नर्सिंग होम बनाए जा रहे हैं, जो कि खुद के दम पर बनाए जाते हैं, निजी रूप से बनाया गया हॉस्पिटल में फीस इतनी ज्यादा होती है, कि गरीब लोग अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे दृष्टिकोण में बहुत से हॉस्पिटल ऐसे हैं, जो कि केवल गरीब लोगों के इलाज के लिए ही शुरू किए गए हैं।
  • वर्तमान समय में भारत सरकार ने ऐसे बहुत से हॉस्पिटलों का गठन किया है, जिसमें गरीब लोगों को भी बहुत ही कम कीमतों में इलाज दिया जाएगा। सरकार द्वारा गठन किए गए इन हॉस्पिटलों में से कुछ हॉस्पिटलों को एक अच्छी बुनियादी ढांचा के अनुसार अच्छी तरह से प्रबंधित कर दिया गया है, परंतु इनके फीस कम है।
  • सरकारी हॉस्पिटल में काम करने वाले कर्मचारी भी रोगियों को पूर्ण रूप से सेवा देने के लिए प्रतिबंधित नहीं थे, परंतु अब ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जहां पर बहुत से रिपोर्ट गलत साबित हो गए हैं और कई हॉस्पिटल में तो ऐसी समस्या भी आ चुकी है, कि वहां पर मौजूद स्टाफ के माध्यम से उन्हें आवश्यक दवाइयां नहीं पहुंचाई जाती।
  • एक यही कारण होता है, कि लोग सरकारी हॉस्पिटलों को छोड़कर प्राइवेट हॉस्पिटल में जाते हैं। हालांकि सरकारी हॉस्पिटल में बड़े से बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर आते हैं, परंतु कुछ हॉस्पिटलों में लापरवाही भी की जाती है, हालांकि सभी सरकारी हॉस्पिटल ऐसे नहीं है, परंतु कुछ सरकारी हॉस्पिटल के ऐसा करने के कारण सरकारी हॉस्पिटल का नाम बदनाम हो चुका है। इसी लापरवाही से बचने के लिए लोग सरकारी हॉस्पिटलों के बजाए प्राइवेट हॉस्पिटल को ही चुनते हैं।

लोग क्यों करते हैं डॉक्टर पर विश्वास

जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारे देश में डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, अतः हमें डॉक्टर्स पर विश्वास करना चाहिए और उन्हें अपने शरीर से संबंधित किसी भी समस्या के इलाज के लिए संपूर्ण विस्तार से उन्हें बताना चाहिए, ताकि वह हमारे शरीर की समस्या को दूर करने के लिए उचित दवा दे सकें और हमें ठीक कर सके। लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं, अतः डॉक्टर से ऐसी उम्मीद करते हैं, कि यह हमारे सगे संबंधी को अवश्य बचा लेंगे हमारी यही हौसला अफजाई डॉक्टरों को सहानुभूति प्रदान करती है और डॉक्टर हमारे परिवार के सदस्य या मित्रों को बचाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करते हैं। 

इस लेख को पढ़ने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं, कि हमारे दैनिक जीवन के लिए डॉक्टर बहुत ही ज्यादा आवश्यक है और डॉक्टर ही हमारे जीवन में हमारे शरीर से संबंधित हो रहे सभी अप्रिय घटनाओं को उचित दवाइयों के माध्यम से दूर करते हैं। डॉक्टर हमारे लिए सच में भगवान का रूप होते हैं। अतः हमें सदैव डॉक्टर को अपने जीवन में सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए।

हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख “डॉक्टर पर निबंध (Essay on Doctor in Hindi)” अवश्य ही पसंद हुआ होगा, तो कृपया हमारे द्वारा लिखे गए इस महत्वपूर्ण लेख को अवश्य शेयर करें, यदि आपके मन में इसलिए को लेकर किसी प्रकार का कोई सवाल या सुझाव है, तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

  • व्यायाम के महत्व पर निबंध
  • स्वच्छता पर निबंध
  • शिष्टाचार पर निबंध
  • खुशी पर निबंध

Rahul Singh Tanwar

Related Posts

Leave a comment cancel reply.

ESSAY KI DUNIYA

HINDI ESSAYS & TOPICS

Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध

October 3, 2017 by essaykiduniya

Mere Jeevan Ka Lakshya par Nibandh. Here you will get Paragraph & Short Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi Language for students of all Classes in 200, 350 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध मिलेगा।

Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi

Short Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi Language – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध ( 200 words)  

हर व्यक्ति का जीवन में कुछ न कुछ लक्ष्य होता है जिसे वह पाना चाहता है। मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर बनना है ताकि मैं लोगों का इलाज कर सकूँ और उनके प्राणों को बचा सकूँ। मैं डॉक्टर बनकर अपने गाँव में चिकित्सा की सभी तकनीकें लाना चाहता हूँ जिनसे अभी तक मेरा गाँव वंचित है। डॉक्टर बनकर मेरा उद्देश्य केवल पैसा कमाना नहीं है अपितु मैं लोगों की सहायता करना चाहता हूँ। मैं गरीबों और असहायों का मुफ्त इलाज करना चाहता हूँ। डॉक्टर ही भगवान के बाद ऐसे होते है जो व्यक्ति को जीवनदान दे सकते है। मैं भी डॉक्टर बनके लोगों की सहायता करके पुण्य कमाना चाहता हूँ।

मैं डॉक्टर बनकर अपने गाँव में अस्पताल खोलना चाहता हूँ जिसके लिए मैं कड़ी मेहनत भी कर रहा हूँ। मैं डॉक्टर बनकर अपने मरीजों से अच्छा व्यवहार करूँगा और उनका इलाज मुस्कुराते हुएँ करूँगा जिससे कि उनकी हिम्मत बढ़ती रहे और वह निराश न हो। मैं डॉक्टर बनकर लोगों में स्वच्छता और प्राथमिक चिकित्सा रखने के प्रति भी जागरूकता लाऊँगा।

मैं एक विवेकशील, संवेदनशील और कुशल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता हुँ और यही मेरे जीवन का लक्ष्य है।

Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध ( 350 words)  

विभिन्न लोगों के जीवन में अलग-अलग लक्ष्य हैं इंजीनियर, शिक्षक, वैज्ञानिक, व्याख्याता, डॉक्टर आदि जैसे विभिन्न व्यवसाय हैं।

लेकिन हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें शुरुआत से ही काम करना होगा। हमें उचित तरीके से बहुत ही कठिन काम करना पड़ता है। क्योंकि ईमानदारी से काम किए बिना हम अपने जीवन में हमारे निर्धारित लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकते। लेकिन इन सब बातों के लिए हमें अपनी ताकत और कमजोरी जानना है। सफलता का सही रास्ता चुनने के लिए एक विषय में ताकत को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

मैंने अपने प्लस और बुद्धिमत्ता की ओर से खोज की और मुझे पता था कि मेरे पास एक मजबूत स्मृति शक्ति है मैं विज्ञान विषय में अच्छी तरह से स्कोर भी करता हूं। इसलिए मैंने एक डॉक्टर बनने का फैसला किया। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने अपनी ताकत का न्याय किया और मैंने अपनी पसंद को प्राथमिकता दी। जैसा कि मैं एक लड़की हूं, यह पेशा मेरे लिए काफी अनुकूल है। मैं आमतौर पर विज्ञान पढ़ता हूं और यह डॉक्टर बनने के लिए मेरा सपना था।

दूसरा कारण- एक दिन जब मैं अपने परिवार के साथ मार्केटिंग के लिए बाजार में जा रहा था। मैंने एक गरीब आदमी को अपने बेटे के लिए भीख माँगते देखा। मैंने देखा कि उसका बेटा एक बीमारी के कारण मर रहा था। मुझे नहीं पता कि बीमारी क्या थी। उस दिन से मैंने तय किया कि मैं गरीब और गरीब लोगों की मदद करने के लिए एक डॉक्टर बनूंगा।

यह एक बहुत पुरस्कृत और संतोषजनक काम है मुझे पता है कि डॉक्टर बनना बहुत आसान काम नहीं है यह एक अच्छा डॉक्टर बनने के लिए अध्ययन की एक लंबी यात्रा है लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए मुझे खुद पर भरोसा है। एक डॉक्टर एक ऐसा व्यक्ति है जो बीमार लोगों को किसी भी समय कहीं भी मदद कर सकता है और अपने परिवार को स्वास्थ्य के लिए अच्छा इलाज दे सकता है। डॉक्टर बहुत से लोगों का सम्मान करते हैं आंख विशेषज्ञ, त्वचा विशेषज्ञ आदि जैसे कई प्रकार के डॉक्टर हैं। मैं एक मेडिकल डॉक्टर बनना चाहता हूं। यह सर्जिकल कार्य से दूर है और सर्जिकल काम मुझे पसंद नहीं है।

Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध ( 400 words )

जब से मैं एक छोटा सा बच्चा था, तब से मैंने अपने पिता को रोगियों के अच्छे के लिए दिन और रात काम करते देखा है। मेरे पिताजी एक चिकित्सक हैं। मैंने अपने पिता को अपने पिता के अलावा काम किया है। उन्होंने उचित उपचार की आवश्यकता के बारे में रोगियों के रिश्तेदारों को सलाह दी। उन्होंने रोगों और उपचार की लंबाई के बारे में भी आशंका जताई। मेरे माता-पिता ने कभी किसी रोगी का फायदा नहीं उठाया। मैं ऐसा नहीं कहता क्योंकि वे मेरे माता-पिता हैं मैंने यह कई लोगों से सुना है जो मेरे पिता के इलाज के लिए आए थे।

जैसे ही मैं बूढ़ा हो गया, मुझे एहसास हुआ कि मेरे माता-पिता ने बलिदान से भरा जीवन जीता है, सिर्फ इसलिए कि उनका मानना था कि डॉक्टरों का मतलब लोगों की सेवा करने के लिए होता है। आज, जैसा कि मैं अपने जीवन की दहलीज पर खड़ा हूं, जहां मुझे एक पेशा चुनना है, मुझे लगता है कि मैं चाहता हूं कि मेरे माता-पिता मेरी जिंदगी बीमारों और गरीबों के इलाज में अपना जीवन समर्पित करें। इसके लिए मुझे बहुत मुश्किल काम करना होगा, जिससे कि मैं रोगों की बढ़ती हुई सीमाओं के साथ सामना करने के लिए पर्याप्त कौशल हासिल कर सकूं। मुझे कुछ खतरनाक बीमारियों का इलाज करने के लिए विज्ञान द्वारा बनाई गई नवीनतम प्रगति का अध्ययन करना होगा। मैं पूरी तरह से योग्य डॉक्टर हूं, मैं अपने माता-पिता की सुविधाओं को उन्नत करने और आधुनिक बनाने की मदद करना चाहूंगा, जिससे हम अपने रोगियों को पेश कर सकते हैं।

मैं अपने मामूली क्लिनिक का विस्तार एक पूर्ण धर्मार्थ अस्पताल में करना चाहता हूं। मैं विभिन्न विषयों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से अनुरोध करता हूं कि वे इस अस्पताल में अपने बहुमूल्य समय के लिए दान करें या नाममात्र परामर्श शुल्क में। मुझे पूरा भरोसा है कि आज चिकित्सा उपचार बहुत महंगा है। इसलिए मैं गरीबों की फीस के रूप में केवल एक टोकन राशि लेने के लिए प्रावधान करना चाहता हूं। जबकि जो लोग भुगतान कर सकते हैं उन्हें नियमित शुल्क प्रभारित किया जाएगा। एक डॉक्टर का व्यवसाय एक महान व्यवसाय है। इसके अलावा, यह भी दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण है|

हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध (  Mere Jeevan Ka Lakshya –   Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध ) को पसंद करेंगे।

| i want to become a doctor essay in hindi| essay on if i were a doctor in hindi|

More Articles:

Essay on Importance of Games in Hindi – खेलों का महत्व पर निबंध

Essay on Importance of Sports in School in Hindi – स्कूल में खेल के महत्व पर निबंध

Republic Day Speech For Teachers In Hindi- गणतंत्र दिवस पर भाषण

Republic Day Speech In Hindi – गणतंत्र दिवस पर भाषण

Short Essay on Republic Day in Hindi – गणतंत्र दिवस पर लघु निबंध

IMAGES

  1. 10 lines on Doctor in Hindi/डॉक्टर पर 10 लाइन/Doctor's Day/Essay on Doctors in Hindi

    short essay on doctor in hindi

  2. Essay on If I Were A Doctor In Hindi

    short essay on doctor in hindi

  3. essay-on-doctor-in-hindi

    short essay on doctor in hindi

  4. 10 Lines on Doctor’s Day in Hindi

    short essay on doctor in hindi

  5. Essay About Doctor In Hindi

    short essay on doctor in hindi

  6. डॉक्टर पर कविताएँ

    short essay on doctor in hindi

VIDEO

  1. #ytshort #contentcreator #trending #youtubeshorts #viral #foryou #india

  2. जगहे पर दर्द करता है डॉक्टर सर || JAGAHE PAR DARAD || LADY DOCTOR

  3. doctor ki bhasa to samaj ki bhasa honi chahiye #shorts #doctor #treatment

  4. #Meet Ganesh Baraiya, India's shortest doctor (Hindi)

  5. Doctor Hindi mein kya karta hai 🤣🤣🤣 #shortsvideo #viral #shorts #comedy

  6. अस्पताल पर निबंध/10 lines on hospital in hindi/hospital par nibandh/asptaal par essay/hospital essay

COMMENTS

  1. डॉक्टर पर निबंध

    डॉक्टर पर निबंध (Doctor Essay in Hindi) By अर्चना सिंह / August 3, 2023. डॉक्टर एक चिकित्सा व्यवसायी है जो स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल करता है और किसी व्यक्ति की ...

  2. डॉक्टर पर निबंध

    5 Simple Sentences About Doctor in Hindi (1) डॉक्टर को चिकित्सक या वेद भी कहा जाता है। (2) डॉक्टर खांसी जैसी छोटी बीमारी से लेकर दुर्गम बीमारियों का इलाज करते है। (3) डॉक्टर हमेशा ...

  3. मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं पर निबंध

    मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं पर निबन्ध (Why I Want to Become a Doctor Essay in Hindi) By कनक मिश्रा / August 18, 2020. ज्यादातर बच्चों का सपना होता है कि वो एक डॉक्टर बने और इसके ...

  4. डॉक्टर पर निबंध 10 lines (Essay On Doctor in Hindi) 100, 200, 300, 500

    डॉक्टर पर निबंध 10 लाइन (Doctor Essay 10 Lines in Hindi)100 - 150 Words. 1) एक डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।. 2) डॉक्टर चिकित्सा के कई ...

  5. डॉक्टर पर निबंध |Essay on Doctor in Hindi

    डॉक्टर पर निबंध |Essay on Doctor in Hindi! जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं । प्रोफेसर और इंजीनियर की भाँति ...

  6. डॉक्टर पर निबंध

    डॉक्टर पर निबंध। Essay on Doctor in Hindi. प्रस्तावना : एक डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो बीमार लोगों का इलाज करता है। मनुष्य का जीवन आनंद, उतार-चढ़ाव ...

  7. Essay on Doctor in Hindi

    New Essay on Doctor in Hindi. डॉक्टर को इतना जाएदा इज्जत और सम्मान इस लिए दिया जाता है क्यूंकि यही ओ इंसान होता है जो हमें छोटी से बड़ी बीमारियोँ से बहार ...

  8. डॉक्टर पर निबंध- Essay on Doctor in Hindi

    Essay on Doctor in Hindi. डॉक्टर पर निबंध। Essay on My Aim in Life to Become a Doctor in Hindi. डॉक्टर वह व्यक्ति होता है जो बुखार से लेकर बड़े गंभीर रोगों का इलाज कर मनुष्य की रक्षा करता है। हर ...

  9. Essay on Doctor in Hindi

    Essay on Doctor in Hindi, essay on doctor 250 words, short essay on doctor, essay on doctor for class 8, essay on doctor for class 3, essay on doctor for class 1, essay on doctor for class 6, essay on doctor for class 4, essay on doctor for class 5

  10. Essay on Doctor in Hindi

    Essay on Doctor in Hindi, Long and short essay and paragraph of doctor in hindi language for all students. डॉक्टर पर निबंध हिंदी में ... (Essay on Doctor in Hindi) होना बहुत ही ज्यादा मेहनत और समझदारी का कार्य है ...

  11. डॉक्टर पर निबंध

    500+ Essays in Hindi - सभी विषय पर 500 से अधिक निबंध. इसके अलावा, पैसे के लालच के कारण रोगियों के जीवन के विभिन्न नुकसान हुए हैं। अस्पताल रोगियों का ...

  12. Essay on Doctor in Hindi Language

    Doctor Essay in Hindi Language- डॉक्टर पर निबंध: Get information about Doctor in Hindi. Paragraph, Short Essay on Doctor in Hindi Language for Students and Kids of all Classes in 150, 200, 300 words.

  13. डॉक्टर पर निबंध

    डॉक्टर पर निबंध - Essay on Doctor in Hindi @ 2018. by Romi Sharma 1 MIN READ September 9, 2022. हेलो दोस्तों आज फिर मै आपके लिए लाया हु Essay on Doctor in Hindi पर पुरा आर्टिकल। आज हम आपके सामने Doctor ...

  14. डॉक्टर पर लघु निबंध हिंदी में

    Hindi . हिन्दी . Short Essay on Doctor 'वह सेवा श्रेष्ठतम है जो स्वयं के लिए की जाती है'। - महात्मा गांधी। पृथ्वी पर मानव जीवन सुख-दुख, उतार-चढ़ाव, शक्ति और ...

  15. डॉक्टर पर निबंध Essay on Doctor in Hindi

    100- 200 Words Hindi Essays 2024, Notes, Articles, Debates, Paragraphs Speech Short Nibandh Wikipedia Pdf Download, 10 line. ... नमस्कार आज हम डॉक्टर पर निबंध Essay on Doctor in Hindi का सरल निबंध लेकर आए हैं. हमारे जीवन में ...

  16. डॉक्टर पर निबंध

    Essay on Doctor in Hindi: हमारे जीवन में स्वास्थ्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यदि जब कभी भी हमारा जीवन किसी खतरे में होता है या फिर किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक व ...

  17. 10 Lines on Doctor in Hindi

    10 Lines on Doctor in Hindi Essay for Childrens | डॉक्टर पर 10 लाइन. 1. डॉक्टरों को हमारे समाज में भगवान का दर्जा दिया गया है।. 2. डॉक्टर का दूसरा नाम जीवन रक्षक होता है ...

  18. Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi

    Short Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi Language - मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध ( 200 words) हर व्यक्ति का जीवन में कुछ न कुछ लक्ष्य होता है जिसे वह पाना चाहता ...

  19. यदि मैं डॉक्टर होता पर निबंध (If I Am A Doctor Essay In Hindi)

    यदि मैं डॉक्टर होता विषय पर लिखा हुआ यह निबंध (Essay On If I Am A Doctor In Hindi) आप अपने स्कूल या फिर कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। आपको हमारे इस वेबसाइट पर और ...

  20. Essay on Mere Jeevan ka Lakshya Doctor in Hindi

    Essay on Mere Jeevan ka Lakshya Doctor in Hindi - मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर बनना ... Essay on Doctor in Hindi. ... If it was a little short then it would help. But still it's good! Reply. admin. December 18, 2018 at 3:49 am . Thank you. Reply. manish. December 19, 2018 at 1:45 pm . Very ...

  21. चिकित्सक पर निबंध : Essay on Doctor in Hindi

    चिकित्सक पर निबंध : Essay on Doctor in Hindi:- आज के इस महत्वपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण लेख में हमनें 'चिकित्सक पर निबंध' से सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की है।

  22. यदि मैं डॉक्टर होता निबंध

    आज हम If I Were A Doctor Essay In Hindi में डॉक्टर बनने के काल्पनिक विषय पर आपके साथ हिंदी निबंध शेयर कर रहे हैं. स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के हिसाब से ...

  23. डॉक्टर एक समाज सेवक निबंध Doctor Ek Samaj Sevak Essay Hindi

    Doctor Ek Samaj Sevak Essay In Hindi में आपके लिए Doctor - चिकित्सक एक समाज सेवक पर हिंदी भाषा में जानकारी से भरा हिंदी एस्से निबंध